मौर्य काल

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रिय पाठकों, अब तक हमने भारत के प्राचीन इतिहास कि इस श्रृंखला में पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक सभ्यता, महाजनपद काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म,  मगध के उदय और विदेशी आक्रमणों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में चर्चा कि हैं जो आने वाली परीक्षाओं कि दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आज कि इस ब्लॉग पोस्ट मे हम मौर्य काल से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

हमने देखा जैसे जैसे समाज का विकास हुआ वैसे वैसे राज्यों का विकास हुआ और वो सुदृढ़ बन गये। इसी क्रम में हमने पढ़ा था कि उत्तर वैदिक काल के बाद 16 महाजनपदों का उदय हुआ। इन्हीं महाजनपदों में से एक महाजनपद अपने सुव्यवस्थित प्रशासन, कृषि और व्यापार कि वजह से शक्तिशाली महाजनपद बन गया उसका नाम था मगध।

Maurya kal se sambandhit important Questions

हमें पता हैं मगध में सबसे पहले हर्यक वंश ने शासन किया। हर्यक वंश के बाद शिशुनाग वंश ने मगध पर शासन किया। शिशुनाग वंश के बाद मगध पर नंद वंश ने शासन किया जिसकी स्थापना महापदमानंद द्वारा कि गयी थी। मगध पर शासन करने वाला नंद वंश का अंतिम शासक था घंनानंद।

घंनानंद के दरबार में रहता था चाणक्य। जो कौटिल्य नाम से भी प्रसिद्ध हैं। घंनानंद एक कुरुर शासक था। एक बार घंनानंद ने अपने दरबार में कौटिल्य यानी चाणक्य का अपमान किया जिसकी वजह से चाणक्य ने घंनानंद का दरबार छोड़ दिया। घंनानंद का दरबार छोड़ने के बाद चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य से मिला और नंद वंश को खत्म करने कि योजना बनायी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

इस योजना में चाणक्य सफल भी हुआ और मगध में एक नया वंश स्थापित हुआ वो था मौर्य वंश। आज हम प्राचीन भारत के इतिहास कि इस श्रृंखला में मौर्य काल से जोड़कर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो आने वाले परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। तो बिना समय गवाये आज का टॉपिक पहले प्रश्न के साथ शुरू करते हैं।

स्त्रोत

ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में हम जानेंगे कि वो कौन कौनसे स्त्रोत हैं जो हमें मौर्य काल से संबंधित जानकारी देते हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 1. मौर्य वंश या मौर्य काल कि जानकारी के लिए कौन कौनसे स्रोत उपलब्ध हैं?

उत्तर: मौर्य वंश या मौर्य काल कि जानकारी के लिए साहित्यिक और पुरातात्विक स्रोत उपलब्ध हैं।

साहित्यिक स्त्रोत

प्रश्न 2. मौर्य वंश या मौर्य काल कि जानकारी के लिए कौन कौनसे साहित्यिक स्त्रोत उपलब्ध हैं?

उत्तर: मौर्य वंश या मौर्य काल कि जानकारी के लिए निम्न साहित्यिक स्त्रोत उपलब्ध हैं: –

– अर्थशास्त्र (चाणक्य)

– इंडिका (मेगास्थानिज)

– मुद्राराक्षस (विशाकदत्त)

– बौद्ध धर्म के ग्रंथ

– जैन धर्म के ग्रंथ

– और पुराण।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 3. अर्थशास्त्र कि रचना किसने कि थी?

उत्तर: अर्थशास्त्र कि रचना चाणक्य ने कि थी। जिसको कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता हैं। अर्थशास्त्र राजनीतिक और लोक प्रशासन के विषय पर आधारित था।

प्रश्न 4. सप्तांग सिद्धांत किसमें दिये गये हैं?

उत्तर: सप्तांग सिद्धांत चाणक्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र में दिये गये हैं। जो राजा को शासन चलाने के लिए मदद करते थे।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 5. मौर्य वंश कि स्थापना कि संपूर्ण जानकारी किसमें मिलती हैं?

उत्तर: मौर्य वंश कि स्थापना कि संपूर्ण जानकारी विषाकदत्त द्वारा रचित मुद्राराक्षस में मिलती हैं।

पुरातात्विक स्त्रोत

प्रश्न 6. मौर्य वंश या मौर्य काल कि जानकारी के लिए कौन कौनसे पुरातात्विक स्त्रोत उपलब्ध हैं?

उत्तर: मौर्य वंश या मौर्य काल कि जानकारी के लिए निम्न पुरातात्विक स्त्रोत उपलब्ध हैं: –

– अशोक के अभिलेख

– भवन

– स्तूप

– मृदभाण्ड

– गुफा

– और जूनागढ़ का अभिलेख।

Maurya kal se sambandhit important Questions

स्थापना

प्रश्न 7. मौर्य वंश कि स्थापना किसने कि थी? 

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के अंतिम शासक घंनानंद को पराजित करके मौर्य वंश कि स्थापना कि थी।

प्रश्न 8. चंद्रगुप्त मौर्य ने किसकी सहायता से घंनानंद को पराजित किया था?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य कि सहायता से घंनानंद को पराजित किया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 9. मौर्य काल कब से कब तक माना जाता हैं? 

उत्तर: मौर्य काल 322 ईसा पूर्व से 185 ईसा पूर्व तक माना जाता हैं।

प्रमुख शासक

ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में हम मौर्य काल के प्रमुख शासकों से संबंध में चर्चा करेंगे जिन से जोड़कर विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

चंद्रगुप्त मौर्य

प्रश्न 10. चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध पर कब से कब तक शासन किया था? 

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध पर 322 ईसा पूर्व से 298 ईसा पूर्व तक शासन किया था।

प्रश्न 11. जैन और बौद्ध धर्म के ग्रंथों में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्ण क्या बताया गया हैं? 

उत्तर: जैन और बौद्ध धर्म के ग्रंथों में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्ण क्षत्रिय बताया गया हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 12. मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्ण क्या बताया गया हैं? 

उत्तर: मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्ण शुद्र बताया गया हैं।

प्रश्न 13. पुराणों में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्ण क्या बताया गया हैं? 

उत्तर: पुराणों में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्ण शुद्र बताया गया हैं।

प्रश्न 14. चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु का नाम क्या था? 

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु का नाम चाणक्य था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 15. चंद्रगुप्त मौर्य को सैंट्रोकोटस नाम से किसनें संबोधित किया था?

उत्तर: यूनानी इतिहासकार जस्टिस और स्ट्रेगो ने चंद्रगुप्त मौर्य को सैंट्रोकोटस नाम से संबोधित किया था।

प्रश्न 16. चंद्रगुप्त मौर्य को एंड्रोकोटस नाम से किसनें संबोधित किया था?

उत्तर: यूनानी इतिहासकार एप्पियन और प्लूटार्क ने चंद्रगुप्त मौर्य को एंड्रोकोटस नाम से संबोधित किया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 17. यूनानी साहित्य में प्रयोग में लिए गये सैंट्रोकोटस और एंड्रोकोटस शब्दों कि चंद्रगुप्त मौर्य के रूप पहचान किसने कि थी? 

उत्तर: यूनानी साहित्य में प्रयोग में लिए गये सैंट्रोकोटस और एंड्रोकोटस शब्दों कि चंद्रगुप्त मौर्य के रूप पहचान विलियम जोन्स कि थी।

नोट: विलियम जोन्स द्वारा 1784 ई. में एशियाटिक सोसाइटी कि स्थापना कि गयी थी। 

प्रश्न 18. भारत का एकीकरण करने वाले पहले शासक के रूप में किसको जाना जाता हैं?

उत्तर: भारत का एकीकरण करने वाले पहले शासक के रूप में चंद्रगुप्त मौर्य को जाना जाता हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 19. चंद्रगुप्त मौर्य का सेल्यूकस निकेटर से युद्ध कब हुआ था?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य का सेल्यूकस निकेटर से युद्ध 305 ईसा पूर्व में हुआ था। सेलुकस निकेटर सिकंदर का सेनापति था जिसको सिकंदर ने पंजाब के क्षेत्र कि कमान सौंपी थी। इस युद्ध में चंद्रगुप्त मौर्य कि जीत हुई थी।

प्रश्न 20. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस निकेटर को कितने हाथी दान में दिये थे?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस निकेटर को 500 हाथी दान में दिये थे। बदले में सेल्यूकस निकेटर ने काबुल, कांधार, मकरांद और हेराथ के क्षेत्र चंद्रगुप्त मौर्य को दिये।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 21. यूनानी इतिहासकार मेगास्थानिज किसके दरबार में रहता था?

उत्तर: यूनानी इतिहासकार मेगास्थानिज चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहता था। जिसनें इंडिका नामक पुस्तक कि रचना कि थी।

प्रश्न 22. यूनानी इतिहासकार मेगास्थानिज कौनसे युद्ध के बाद चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था?

उत्तर: यूनानी इतिहासकार मेगास्थानिज चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस निकेटर बीच हुवे युद्ध के बाद चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 23. चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस निकेटर बीच हुवे युद्ध के बाद चंद्रगुप्त मौर्य कि शादी किसके साथ हुई थी?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस निकेटर बीच हुवे युद्ध के बाद चंद्रगुप्त मौर्य कि शादी सेल्यूकस निकेटर कि पुत्री हेलेना के साथ हुई थी।

प्रश्न 24. यूनानी इतिहासकार जस्टिस और प्लूटार्क के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य कि सेना कितनी बड़ी थी?

उत्तर: यूनानी इतिहासकार जस्टिस और प्लूटार्क के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के पास 6 लाख कि सेना थी। जिसकी मदद से चंद्रगुप्त मौर्य ने संपूर्ण भारत पर अपना शासन स्थापित किया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 25. चंद्रगुप्त मौर्य कि सिकंदर से मुलाकात का वर्णन किसने किया था?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य कि सिकंदर से मुलाकात का वर्णन यूनानी इतिहासकार जस्टिस ने किया था।

प्रश्न 26. चंद्रगुप्त मौर्य कौनसे धर्म के अनुयायी थे?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य जैन धर्म के अनुयायी थे।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 27. चंद्रगुप्त मौर्य कि मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य कि मृत्यु 298 ईसा पूर्व हुई थी।

प्रश्न 28. चंद्रगुप्त मौर्य ने कौनसी विधि के तहत मृत्यु को प्राप्त किया था?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य ने श्रवणबेलगोला में संलेखन/ संथरा विधि के तहत मृत्यु को प्राप्त किया था। संलेखन/ संथरा विधि के अंतर्गत भूखे रहकर प्राण त्यागे जाते हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

बिंदुसार

प्रश्न 29. बिंदुसार ने मगध पर शासन कब से कब तक किया था?

उत्तर: बिंदुसार ने मगध पर शासन 298 ईसा पूर्व से 273 ईसा पूर्व तक किया था।

प्रश्न 30. मौर्य वंश के कौनसे शासक को अमित्रघात के नाम से जाना जाता हैं?

उत्तर: मौर्य वंश के शासक बिंदुसार को अमित्रघात के नाम से जाना जाता हैं। अमित्रघात का शाब्दिक अर्थ होता हैं शत्रु विनाशक।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 31. जैन साहित्यों में मौर्य शासक बिंदुसार को किस नाम से संबोधित किया गया हैं?

उत्तर: जैन साहित्यों में मौर्य शासक बिंदुसार को सिंहसेन नाम से संबोधित किया गया हैं।

प्रश्न 32. बिंदुसार ने तक्षशिला में हुवे विद्रोह को दबाने के लिए किसको भेजा था?

उत्तर: बिंदुसार ने तक्षशिला में हुवे विद्रोह को दबाने के लिए पहले अपने पुत्र सुसीम को भेजा था। जिसको सफलता ना मिलने पर अपने दूसरे पुत्र अशोक को तक्षशिला में हुवे विद्रोह को दबाने के लिए ले भेजा था। इस घटना के बाद लगभग तह हो गया था कि मगध का अगला शासक अशोक बनेगा।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 33. बिंदुसार ने पत्र के माध्यम से सीरिया के शासक एटियोकस से किन तीन चीजों कि मांग कि थी?

उत्तर: बिंदुसार ने पत्र के माध्यम से सीरिया के शासक एटियोकस से निम्न तीन चीजों कि मांग कि थी: –

– सूखे अंजीर

– अंगूरी शराब

– और दर्शनिक।

प्रश्न 34. सीरिया के शासक एटियोकस ने बिंदुसार कि कौन कौनसी मांगों को मान लिया था?

उत्तर: सीरिया के शासक एटियोकस ने बिंदुसार कि निम्न मांगों को मान लिया था: –

सूखे अंजीर

– और अंगूरी शराब।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 35. मिश्र के राजा टॉलमी द्वितीय (फिलाडेल्फस) ने किसको बिंदुसार के दरबार में राजदूत के रूप में भेजा था?

उत्तर: मिश्र के राजा टॉलमी द्वितीय (फिलाडेल्फस) ने दायनोसिस को बिंदुसार के दरबार में राजदूत के रूप में भेजा था।

अशोक

273 ईसा पूर्व में बिंदुसार कि मृत्यु के बाद सत्ता प्राप्ति के लिए गृह युद्ध कि शुरुआत हो जाती हैं अंततः 269 ईसा पूर्व में अशोक गद्दी पर बैठता हैं। ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में हम अशोक से जुड़े हुवे प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 36. अशोक शासक बनने से पहले कहाँ का राज्यपाल था?

उत्तर: अशोक शासक बनने से पहले अवंती का राज्यपाल था।

प्रश्न 37. बौद्ध धर्म के ग्रंथों के अनुसार अशोक कितने भाईयों कि ह्त्या करके गद्दी पर बैठा था?

उत्तर: बौद्ध धर्म के ग्रंथों के अनुसार अशोक 99 भाईयों कि ह्त्या करके गद्दी पर बैठा था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 38. अशोक का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: अशोक का शासन काल 269 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक था।

प्रश्न 39. अशोक का अशोक नाम कौनसे अभिलेख में मिला था?

उत्तर: अशोक का अशोक नाम मास्की और गुर्जरा अभिलेख में मिला था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 40. पुराणों में अशोक को किस नाम से संबोधित किया गया हैं?

उत्तर: पुराणों में अशोक को अशोकवर्धन नाम से संबोधित किया गया हैं।

प्रश्न 41. देवनाम प्रिय नाम से कौनसे मौर्य शासक को जाना जाता हैं?

उत्तर: देवनाम प्रिय नाम से मौर्य शासक अशोक को जाना जाता हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 42. अशोक ने कलिंग का युद्ध कब लड़ा था?

उत्तर: अशोक ने कलिंग का युद्ध 261 ईसा पूर्व में लड़ा था। इस युद्ध में लाखों लोगों को मारा गया और लाखों लोगों को बंदी बनाया गया।

प्रश्न 43. अशोक ने कौनसे युद्ध के बाद धम्म का मार्ग अपनाया था?

उत्तर: अशोक ने कलिंग के युद्ध में हुवे नरसंहार के बाद युद्ध छोड़ कर धम्म के मार्ग को अपनाया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 44. अशोक द्वारा धम्म को अपनाने कि बात कौनसे अभिलेख में कही गयी हैं?

उत्तर: अशोक द्वारा धम्म को अपनाने कि बात अशोक के 13 वें अभिलेख में कही गयी हैं।

प्रश्न 45. अशोक ने किससे दीक्षा लेकर बौद्ध धर्म को अपनाया था?

उत्तर: अशोक ने बौद्ध भिक्षु उपगुप्त से दीक्षा लेकर बौद्ध धर्म को अपनाया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

वृहद्रथ

प्रश्न 46. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर: मौर्य वंश का अंतिम शासक वृहद्रथ था।

प्रश्न 47. मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ कि हत्त्या किसने कि थी?

उत्तर: मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ कि हत्त्या उसके सेनापति पुष्यमित्र ने कि थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 48. मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ हत्त्या कब कि गयी थी?

उत्तर: मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ हत्त्या 185 ईसा पूर्व में कि गयी थी।

प्रशासन

किसी भी क्षेत्र पर शासन करने के लिए प्रशासन का मजबूत होना अति आवश्यक हैं। मौर्य काल में मौर्य कालीन शासक एक विस्तृत क्षेत्र पर शासन करते थे। यदि हम वर्तमान भारत के प्रशासन कि तुलना मौर्य कालीन भारत से करे तो आज के प्रधानमंत्री पद कि जगह राजा का पद होता था। जिस प्रकार वर्तमान भारत को राज्यों में विभक्त किया गया हैं उसी प्रकार मौर्य काल में भी भारत को प्रांतों में बाँटा हुआ था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

आज के इस ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में हम मौर्य कालीन प्रशासन से जुड़े हुवे प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

प्रश्न 49. मौर्य कालीन प्रशासन में राजा कि क्या भूमिका थी?

उत्तर: मौर्य कालीन केंद्रीकृत प्रशासन में राजा केंद्र में रहता था। राजा प्रशासन, सैन्य और न्यायिक व्यवस्था का प्रमुख होता था।

प्रश्न 50. मौर्य कालीन प्रशासन में राजा के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद किसका होता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में राजा के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद प्रधानमंत्री का होता था। चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान थे।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 51. मौर्य कालीन प्रशासन में प्रशासनिक अधिकारी को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में प्रशासनिक अधिकारी को आमात्त्य बोला जाता था।

प्रश्न 52. मौर्य कालीन प्रशासन में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा शीर्ष अधिकारी को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा शीर्ष अधिकारी को तीर्थ बोला जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 53. मौर्य कालीन प्रशासन में राजस्व प्रमुख को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में राजस्व प्रमुख को समाहर्ता बोला जाता था। राजस्व को बलि या भाग के रूप में जाना जाता था।

प्रश्न 54. मौर्य कालीन प्रशासन में राजकीय कोषाध्यक्ष को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में राजकीय कोषाध्यक्ष को संनिधाता बोला जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 55. मौर्य कालीन प्रशासन में सीताध्यक्ष किसको बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में राजकीय कृषि विभाग के प्रमुख को सीताध्यक्ष बोला जाता था। राजकीय भूमि को सीता बोला जाता था।

प्रश्न 56. मौर्य कालीन प्रशासन में पण्याध्यक्ष किसको बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में वाणीज्य विभाग के अध्यक्ष को पण्याध्यक्ष बोला जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 57. मौर्य कालीन प्रशासन में महाभीलेखाकर को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन प्रशासन में महाभीलेखाकर को अक्षपटलाध्यक्ष बोला जाता था।

प्रश्न 58. मौर्य काल में सेना प्रमुख को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में सेना प्रमुख को सेनापति बोला जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 59. मौर्य काल में सेना कितने भागों में बँटी हुई थी?

उत्तर: मौर्य काल में सेना निम्न भागों में बँटी हुई थी: –

– घुड़ सवार सेना

– पैदल सेना

– हाथी सेना

– और रथ सेना।

प्रश्न 60. मौर्य काल में न्याय व्यवस्था के लिए कितने प्रकार कि अदालतों का निर्माण किया गया था?

उत्तर: मौर्य काल में न्याय व्यवस्था के लिए दो प्रकार कि अदालतों का निर्माण किया गया था: –

– धर्मस्थिय अदालत

– और कंटकशोधक अदालत।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 61. मौर्य काल के धर्मस्थिय अदालत में कौनसे मामलों कि सुनवाई होती थी?

उत्तर: मौर्य काल के धर्मस्थिय अदालत में दीवानी मामलों कि सुनवाई होती थी।

प्रश्न 62. मौर्य काल के कंटकशोधक अदालत में कौनसे मामलों कि सुनवाई होती थी?

उत्तर: मौर्य काल के कंटकशोधक अदालत में फौजदारी मामलों कि सुनवाई होती थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 63. मौर्य काल में गुप्तचर विभाग को कितने भागों में बाँटा गया था?

उत्तर: मौर्य काल में गुप्तचर विभाग को दो भागों में बाँटा गया था।

– संस्था

– और संचार।

प्रश्न 64. मौर्य काल में कौनसे गुप्तचर को संस्था कहा जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में एक स्थान पर रहकर सूचना प्रदान करने वाले गुप्तचर को संस्था कहा जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 65. मौर्य काल में कौनसे गुप्तचर को संचार कहा जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूम घूम कर सूचना प्रदान करने वाले गुप्तचर को संचार कहा जाता था।

प्रश्न 66. चाणक्य ने अर्थशास्त्र में गुप्तचर को किस नाम से संबोधित किया था?

उत्तर: चाणक्य ने अर्थशास्त्र में गुप्तचर को गूढ़ पुरुष नाम से संबोधित किया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 67. मौर्य काल का प्रशासन कितने प्रांतों में बँटा हुआ था?

उत्तर: मौर्य काल का प्रशासन पाँच प्रांतों में बँटा हुआ था।

– उत्तरापंथ जिसकी राजधानी तक्षशिला थी।

– दक्षिणापंथ जिसकी राजधानी स्वर्णगिरी थी।

– प्राशी (पूर्वी) जिसकी राजधानी पाटलीपुत्र थी।

– अवंती जिसकी राजधानी उज्जयिनी थी।

– और कलिंग जिसकी राजधानी तोसली थी।

प्रश्न 68. मौर्य काल में प्रांतों का मुखिया किसको बनाया जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में प्रांतों का मुखिया राजकुमारों को बनाया जाता था और उनको राज्यपाल बोला जाता था। जैसे: – अशोक शासक बनने से पहले अवंती का राज्यपाल था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 69. मौर्य काल में प्रांतों को किसमें विभाजित किया गया था?

उत्तर: मौर्य काल में प्रांतों को विषय में विभाजित किया गया था।

प्रश्न 70. मौर्य काल में विषय के मुखिया को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में विषय के मुखिया को विषयपति बोला जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 71. मौर्य काल में विषय को किसमें विभाजित किया गया था?

उत्तर: मौर्य काल में विषय को ग्राम में विभाजित किया गया था। ग्राम मौर्य काल के प्रशासन कि सबसे छोटी इकाई थी।

प्रश्न 72. मौर्य काल में ग्राम के मुखिया को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में ग्राम के मुखिया को ग्रामिक कहा जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 73. मौर्य काल में गोप किसे बोला जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में गोप दस ग्राम के समूह को बोला जाता था।

प्रश्न 74. मेगास्थानिज के अनुसार मौर्य काल में नगर प्रशासन को चलाने के लिए कितने सदस्यों का समूह बनाया गया था?

उत्तर: मेगास्थानिज के अनुसार मौर्य काल में नगर प्रशासन को चलाने के लिए 6 समितियाँ बनायी गयी थी हरेक समिति में पाँच सदस्य होते थे। अर्थात् मेगास्थानिज के अनुसार मौर्य काल में नगर प्रशासन को चलाने के लिए कुल 30 सदस्यों का समूह बनाया गया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

समाज

प्रश्न 75. चाणक्य के अनुसार मौर्य काल में समाज कितने भागों में विभाजित था?

उत्तर: चाणक्य के अनुसार मौर्य काल में समाज चार भागों में विभाजित था। ब्राहमण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र। चाणक्य के अनुसार मौर्य काल में वैश्यों और शुद्रों कि स्थिति अच्छी थी लेकिन मौर्य कालीन समाज में ब्राहमणों और क्षत्रियों का वर्चस्व था।

प्रश्न 76. मौर्य काल में शुद्रों को आर्य कह कर किसने संबोधित किया था?

उत्तर: चाणक्य ने मौर्य काल में शुद्रों को आर्य कह कर संबोधित किया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 77. मेगास्थानिज के अनुसार मौर्य काल में समाज कितने भागों में विभाजित था?

उत्तर: मेगास्थानिज के अनुसार मौर्य काल में समाज सात भागों में विभाजित था: –

– दर्शनिक

– किसान

– अहीर

– कारीगर

– सैनिक

– निरीक्षक

– और सभासद।

नोट: चाणक्य ने मौर्य काल के समाज को वर्ण व्यवस्था के आधार पर विभाजित किया था। वहीं मेगास्थानिज ने समाज को कार्य के आधार पर विभाजित किया था।

प्रश्न 78. किसके अनुसार मौर्य काल में दास व्यवस्था मौजूद थी?

उत्तर: चाणक्य के अनुसार मौर्य काल में दास व्यवस्था मौजूद थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 79. किसके अनुसार मौर्य काल में दास व्यवस्था मौजूद नहीं थी?

उत्तर: मेगास्थानिज के अनुसार मौर्य काल में दास व्यवस्था मौजूद नहीं थी।

नोट: मेगास्थानिज यूनानी दास से तुलना करके इस नतीजे पर पहुंचे कि मौर्य कालीन समाज में दास व्यवस्था मौजूद नहीं थी। 

प्रश्न 80. मौर्य कालीन समाज में रुपाजीवा किसे कहा जाता था?

उत्तर: मौर्य कालीन समाज में वैश्यावृत्ति करने वाली महिला को रुपाजीवा कहा जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

अर्थव्यवस्था

प्रश्न 81. मौर्य काल में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या था?

उत्तर: मौर्य काल में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि था।

प्रश्न 82. मौर्य काल में कृषि उपज का कितना भाग राजस्व के रूप लिया जाता था?

उत्तर: मौर्य काल में कृषि उपज का 1/6 से 1/4 भाग राजस्व के रूप लिया जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 83. मौर्य काल में किस प्रकार का व्यापार होता था?

उत्तर: मौर्य काल में आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार का व्यापार होता था। मुद्रा कि सहायता से ही व्यापार किया जाता था।

प्रश्न 84. मौर्य काल में व्यापार पर कितना कर लगता था?

उत्तर: मौर्य काल में व्यापार पर 1/10 कर लगता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 85. मौर्य काल में प्रमुख उद्योग कौनसा था?

उत्तर: मौर्य काल में वस्त्र उद्योग प्रमुख उद्योग था।

प्रश्न 86. मौर्य काल में कर चोरी करने वालों के लिए कौनसे दंड का प्रावधान किया गया था?

उत्तर: मौर्य काल में कर चोरी करने वालों के लिए मृत्यु दंड का प्रावधान किया गया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 87. मौर्य काल में प्रमुख बंदरगाह कौनसा था?

उत्तर: मौर्य काल में प्रमुख बंदरगाह भड़ोच (गुजरात) था।

कला

भारत में सिंधु घाटी सभ्यता के बाद मौर्य काल में कला का विकास शुरू हुआ था। जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद और अशोक द्वारा निर्मित शिलालेख, स्तंभ, स्तूप व गुहालेख प्रमुख हैं। मौर्य काल से लेकर आज तक धीरे धीरे कला ने हर क्षेत्र में विकास कि रफ़्तर पड़ी ऐसा प्रतीत होता हैं

राजप्रसाद

ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में हम चन्द्रगुप्त द्वारा निर्मित राजप्रसाद से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो अक्षर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

प्रश्न 88. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा राजप्रसाद का निर्माण कहाँ करवाया गया था?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा राजप्रसाद का निर्माण पाटलीपुत्र में करवाया गया था। राजप्रसाद एक राज भवन था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 89. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद इमारत कितने खंभो पर बनी हुई थी?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद इमारत 80 खंभो पर बनी हुई थी।

प्रश्न 90. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद इमारत के खंभे किससे बने हुवे थे?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद इमारत के खंभे पत्थर से बने हुवे थे।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 91. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद इमारत की दीवारे, छत और फर्श किससे बने हुवे थे?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद इमारत की दीवारे, छत और फर्श लकड़ी से बने हुवे थे।

शिलालेख

प्राचीन काल में शासक अपने आदेश या अपने कार्यों कि जानकारी जनता तक पहुँचाने के लिए शिलालेख बनवाते थे। शिलालेख पर आम जन कि लिपि में राजा के आदेश या राजा द्वारा किये गये कार्यों का वर्णन किया जाता था। मौर्य काल में विशेष कर अशोक ने अपने धम्म के प्रचार के लिए शिलालेखों का निर्माण करवाया था। ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में हम अशोक द्वारा निर्मित शिलालेख से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो अक्षर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

प्रश्न 92. मौर्य शासक अशोक ने कितने शिलालेखों का निर्माण करवाया था?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक ने 14 शिलालेखों का निर्माण करवाया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 93. मौर्य शासक अशोक के कौनसे शिलालेख मे पशुबलि कि निंदा कि गयी थी?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक के प्रथम शिलालेख मे पशुबलि कि निंदा कि गयी थी।

प्रश्न 94. मौर्य शासक अशोक के कौनसे शिलालेख मे भरीघोष कि जगह धम्मघोष कि बात कही गयी थी?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक के चौथे शिलालेख मे भरीघोष कि जगह धम्मघोष कि बात कही गयी थी। जहाँ भरीघोष का मतलब था युद्ध नीति और धम्मघोष का मतलब था धर्म कि नीति।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 95. मौर्य शासक अशोक के कौनसे शिलालेख से धर्म महामात्रों कि नियुक्ति कि जानकारी मिलती हैं?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक के पांचवें शिलालेख से धर्म महामात्रों कि नियुक्ति कि जानकारी मिलती हैं। धर्म महामात्र देश के विभिन्न भागों में अशोक के धम्म का प्रचार करते थे।

प्रश्न 96. मौर्य शासक अशोक के कौनसे शिलालेख से अशोक कि धार्मिक यात्राओं कि जानकारी मिलती हैं?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक के सातवें और आठवें शिलालेख से अशोक कि धार्मिक यात्राओं कि जानकारी मिलती हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 97. मौर्य शासक अशोक द्वारा निर्मित सबसे बड़ा शिलालेख कौनसा था?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक द्वारा निर्मित भाब्रु शिलालेख, जयपुर (सातवां शिलालेख) सबसे बड़ा शिलालेख था?

प्रश्न 98. मौर्य शासक अशोक के कौनसे शिलालेख से कलिंग युद्ध कि जानकारी मिलती हैं?

उत्तर: मौर्य शासक अशोक के 13 वें शिलालेख से कलिंग युद्ध कि जानकारी मिलती हैं। इस शिलालेख से अशोक के हृदय परिवर्तन कि भी जानकारी मिलती हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 99. मौर्य कालीन सबसे छोटा अभिलेख कौनसा था?

उत्तर: मौर्य कालीन सबसे छोटा अभिलेख रुम्मिदई अभिलेख था। जिससेे कर कम करने संबंधित जानकारी प्राप्त होती हैं।

प्रश्न 100. अशोक के शिलालेखों कि खोज किसने कि थी?

उत्तर: अशोक के शिलालेखों कि खोज प्रदेटो फन्थेलर ने कि थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 101. अशोक के शिलालेखों कि खोज कब कि गयी थी?

उत्तर: अशोक के शिलालेखों कि खोज प्रदेटो फन्थेलर द्वारा 1750 ईस्वी में कि गयी थी।

प्रश्न 102. अशोक के शिलालेखों कि लिपि को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?

उत्तर: अशोक के शिलालेखों कि लिपि को सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप ने पढ़ा था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 103. अशोक के शिलालेखों कि लिपि को सर्वप्रथम कब पढ़ा गया था?

उत्तर: अशोक के शिलालेखों कि लिपि को सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप द्वारा 1837 ईस्वी में पढ़ा गया था।

प्रश्न 104. अशोक के शिलालेखों पर कौनसी लिपि का प्रयोग किया गया था?

उत्तर: अशोक के शिलालेखों पर अरमाइक, ग्रीक, खरोष्टि और ब्रहमी लिपियों का प्रयोग किया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 105. अशोक के शिलालेखों पर सर्वाधिक प्रयोग में ली जाने वाली लिपि कौनसी थी?

उत्तर: अशोक के शिलालेखों पर ब्रहमी लिपि का सर्वाधिक प्रयोग किया गया था।

प्रश्न 106. खरोष्टि और ब्रहमी लिपि में मुख्य अंतर क्या था?

उत्तर: खरोष्टि लिपि दाई से बाई ओर लिखी जाती थी और वहीं ब्रहमी लिपि को बाई से दाई ओर लिखा जाता था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

स्तंभ

स्तंभ एक खंभेनुमा सरचना होती थी जिसके शीर्ष पर पशुओं की आकृति बनायी जाती थी। इसके माध्यम से राजा अपनी भावनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करते थे। ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में अशोक के स्तंभों विशेष कर सारनाथ स्तंभ से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो अक्षर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

प्रश्न 107. अशोक द्वारा निर्मित कितने स्तंभों कि खोज कि गयी हैं?

उत्तर: अशोक द्वारा निर्मित 7 स्तंभों कि खोज कि गयी हैं।

प्रश्न 108. अशोक के ज्यादातर स्तंभ वर्तमान भारत के कौनसे राज्य से प्राप्त हुवे हैं?

उत्तर: अशोक के ज्यादातर स्तंभ वर्तमान भारत के बिहार राज्य से प्राप्त हुवे हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 109. अशोक द्वारा निर्मित स्तंभों में सबसे प्रमुख स्तंभ कौनसा था?

उत्तर: अशोक द्वारा निर्मित स्तंभों में सबसे प्रमुख स्तंभ सारनाथ स्तंभ था।

प्रश्न 110. सारनाथ स्तंभ पर कितने सिंह कि आकृति बनी हुई हैं?

उत्तर: सारनाथ स्तंभ पर चार सिंह कि आकृति बनी हुई हैं। लेकिन किसी भी तरफ से देखने पर हमें केवल तीन सिंह ही दिखायी देते हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 111. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह कहाँ से लिया गया हैं?

उत्तर: भारत का राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ स्तंभ से लिया गया हैं।

प्रश्न 112. सारनाथ स्तंभ पर चार सिंह के नीचे कौन कौनसे पशुओं कि आकृति बनी हुई हैं?

उत्तर: सारनाथ स्तंभ पर चार सिंह के नीचे निम्न पशुओं कि आकृति बनी हुई हैं: –

– घोड़ा

– हाथी

– सिंह

– और बैल।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 113. सारनाथ स्तंभ में बने चक्र में कितनी तिलियाँ बनी हुई हैं?

उत्तर: सारनाथ स्तंभ में बने चक्र में 24 तिलियाँ बनी हुई हैं।

प्रश्न 114. भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) में उपस्थित चक्र कहाँ से लिया गया हैं?

उत्तर: भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) में उपस्थित चक्र को सारनाथ स्तंभ से लिया गया हैं।

Maurya kal se sambandhit important Questions

गुहालेख

पहाड़ियों को खोद कर बनाये गये निवास स्थान को गुहालेख बोला जाता था। मौर्य काल में कुछ गुहालेखों का निर्माण करवाया गया था जिसके बारे में हम ब्लॉग पोस्ट के इस खंड में चर्चा करेंगे।

प्रश्न 115. अशोक ने किसके लिए गुहालेखों का निर्माण करवाया था?

उत्तर: अशोक ने आजीविकों के निवास के लिए गुहालेखों का निर्माण करवाया था।

प्रश्न 116. अशोक ने आजीविकों के निवास के लिए गुहालेखों का निर्माण कहाँ करवाया था?

उत्तर: अशोक ने बिहार में स्थित बराबर कि पहाड़ियों में आजीविकों के निवास के लिए गुहालेखों का निर्माण करवाया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

नोट: अशोक के पिता बिंदुसार आजीविक संप्रदाय के समर्थक थे। 

प्रश्न 117. नागार्जुन पहाड़ियों में गुहालेख का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: नागार्जुन पहाड़ियों में गुहालेख का निर्माण अशोक के पौत्र दशरथ के द्वारा करवाया गया था।

स्तूप

स्तूप एक बौद्ध धर्म का एक धार्मिक स्थल होता था। जो गुमंदनुमा सरचना में बना हुआ होता था। जिसके शीर्ष पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के अवशेष रखे जाते थे। मौर्य शासक अशोक द्वारा कई स्तूपों का निर्माण करवाया गया था। जिनसे जोड़कर विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। तो आये उनके बारे में चर्चा करते हैं।

प्रश्न 118. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अशोक ने कितने स्तूपों का निर्माण करवाया था?

उत्तर: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अशोक ने 80 हजार स्तूपों का निर्माण करवाया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 119. सांची के स्तूप का निर्माण किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: सांची के स्तूप का निर्माण मौर्य शासक अशोक ने करवाया था।

प्रश्न 120. भरदूत के स्तूप का निर्माण किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: भरदूत के स्तूप का निर्माण मौर्य शासक अशोक ने करवाया था।

प्रश्न 121. मौर्य काल में स्तूप के चारों ओर दीवार किससे बनायी जाती थी? 

उत्तर: मौर्य काल में स्तूप के चारों ओर दीवार लकड़ी से बनायी जाती थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 122. मौर्य काल में लोक कला में किसकी मूर्तियाँ प्रसिद्ध थी?

उत्तर: मौर्य काल में लोक कला में यक्ष और यक्षिणी कि मूर्तियाँ प्रसिद्ध थी। यहाँ यक्ष का अर्थ देवता से और यक्षिणी का अर्थ देवी से हैं। पहली बार देवी देवताओं कि मूर्तियों का प्रचनल मौर्य काल से शुरू हुआ था।

प्रश्न 123. मौर्य काल में बनाने गये मृदाभाड किस प्रकार के होते थे?

उत्तर: मौर्य काल में बनाने गये मृदाभाड N.B.P.W. यानी उत्तरी काली पॉलीस मृदाभाड प्रकार के होते थे।

Maurya kal se sambandhit important Questions

अशोक का धम्म

कलिंग के युद्ध हुवे नरसंहार के बाद अशोक ने युद्ध नीति को छोड़ कर धम्म नीति को अपना लिया था। इससे जोड़कर विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। आज हम इस खंड में उन्हीं प्रश्नों के बारे में चर्चा करेंगे।

प्रश्न 124. अशोक का धम्म किस पर आधारित था? 

उत्तर: अशोक का धम्म नैतिकता पर आधारित था। अशोक का धम्म ना केवल बौद्ध से प्रेरित था बल्कि इसमें सभी धर्मों कि अच्छी बातों को सम्मिलित किया गया था।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 125. अशोक ने धम्म के प्रचार के लिए श्रीलंका किसको भेजा था? 

उत्तर: अशोक ने धम्म के प्रचार के लिए पीपल के वृक्ष के साथ श्रीलंका अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को भेजा था। इसके अलावा अशोक ने अपनी पुत्री को धम्म के प्रचार के लिए नेपाल भेजा था।

प्रश्न 126. धर्म के प्रचार के लिए महामात्रों कि नियुक्ति किस शासक ने कि थी?

उत्तर: धर्म के प्रचार के लिए महामात्रों कि नियुक्ति मौर्य शासक अशोक ने कि थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 127. अशोक ने बोधगया कि यात्रा कब कि थी? 

उत्तर: अशोक ने शासक बनने के बाद 10 वें साल में बोधगया कि यात्रा कि थी।

प्रश्न 128. अशोक ने रुम्मिदई (लुंबिनी) कि यात्रा कब कि थी? 

उत्तर: अशोक ने शासक बनने के बाद 20 वें साल में रुम्मिदई (लुंबिनी) कि यात्रा कि थी।

Maurya kal se sambandhit important Questions

प्रश्न 129. अशोक द्वारा कि गयी धार्मिक यात्रा का क्रम क्या था? 

उत्तर: अशोक द्वारा कि गयी धार्मिक यात्रा का क्रम इस प्रकार था: –

– गया

– कुशीनगर

– लुम्बिनी

– कपिलवस्तु

– सारनाथ

– और श्रावस्ती।

प्रिय पाठकों, आज कि इस ब्लॉग पोस्ट में हमने मौर्य कालीन शासकों, मौर्य प्रशासन, मौर्य कालीन समाज, मौर्य काल कि अर्थव्यवस्था, मौर्य कला तथा अशोक के धम्म से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा कि जो अक्षर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। मुझे उम्मीद हैं आपको आज का ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगा होगा। यदि आप इतिहास के अन्य टॉपिक से जुड़े प्रश्नों के बारे में पढ़ना चाहते हो तो उससे संबंधित पोस्ट कि लिंक आपको नीचे मिल जायेगी।

यदि आप आज के टॉपिक के बारे विस्तार से पढ़ना चाहते हो तो इससे संबंधित पुस्तक कि लिंक आपको नीचे उपलब्ध करवायी गयी हैं। 

यह भी पढ़े 👇

ब्राहमण साम्राज्य – 41 प्रश्न उत्तर सहित

विदेशी आक्रमण – 34 प्रश्न उत्तर सहित

मगध का उदय – 38 प्रश्न उत्तर सहित

जैन धर्म – 83 प्रश्न उत्तर सहित

बौद्ध धर्म – 78 प्रश्न उत्तर सहित

महाजनपद – 41 प्रश्न उत्तर सहित

पाषाण काल – 65 प्रश्न उत्तर सहित

सिंधु घाटी सभ्यता – 73 प्रश्न उत्तर सहित

वैदिक सभ्यता – 124 प्रश्न उत्तर सहित

मौर्योत्तर विदेशी आक्रमण – 64 प्रश्न उत्तर सहित

मध्यकालीन इतिहास के 1485 महत्वपूर्ण प्रश्न 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें👇

प्राचीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Maurya kal se sambandhit important Questions

Leave a Comment