महाजनपद

Mahajanapada ke important Questions

प्रिय पाठकों, अब तक हम भारत के प्राचीन इतिहास के टॉपिक पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता और वैदिक सभ्यता के बारे में प्रश्नों के माध्यम से विस्तार से पढ़ चुके हैं। हमने देखा पाषाण काल में लोग आखेटक के रूप में एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते थे। और हमने यह भी पढ़ा कि सिंधु घाटी सभ्यता के लोग नगरों में रहते थे। सिंधु घाटी सभ्यता कालीन मोहनजोदड़ो और हड़प्पा जैसे नगरों के बारे में भी हमने जाना।

जब हम भारतीय सभ्यताओं कि बात करते हैं तो कहीं न कहीं हमें इनका उल्टा क्रम देखने को मिलता हैं। जहाँ सिंधु घाटी सभ्यता एक विकसित नगरीय सभ्यता थी वहीं इसके पतन के 200 सालों बाद जो सभ्यता उभरी (वैदिक सभ्यता) वो एक ग्रामीण सभ्यता थी।

पूर्व वैदिक काल में लोग कबिलों मे रहते थे जिन्हें जन कहा जाता था। उत्तर वैदिक काल के आते आते इन जनों का आकार बड़ा हुआ जिन्हें जनपद कहा जाता था। कालांतर में इन्हीं जनपद ने एक बड़ा आकार ले लिया जिन्हें महाजनपद बोला जाता था। आज हम इन्हीं महाजनपदों के बारे में प्रश्नों के माध्यम से विस्तार से चर्चा करेंगे। तो बिना समय गवाये पहले प्रश्न के साथ आज का टॉपिक शुरू करते हैं।

Mahajanapada ke important Questions

काल

प्रश्न 1. महाजनपदों का समय कौनसा माना जाता हैं?

उत्तर: महाजनपदों का समय लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व के आस पास माना जाता हैं।

स्त्रोत

प्रश्न 2. महाजनपदों के बारे जानकारी कौनसे बौद्ध ग्रंथ से मिलती हैं?

उत्तर: महाजनपदों के बारे में जानकारी बौद्ध धर्म के अगुंतर निकाय ग्रंथ से मिलती हैं।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 3. महाजनपदों के बारे में जानकारी कौनसे जैन ग्रंथ से मिलती हैं?

उत्तर: महाजनपदों के बारे में जानकारी जैन धर्म के भगवती सूत्र ग्रंथ से मिलती हैं।

प्रश्न 4. बौद्ध धर्म के अगुंतर निकाय ग्रंथ और जैन धर्म के भगवती सूत्र ग्रंथ के अनुसार महाजनपदों कि संख्या कितनी थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म के अगुंतर निकाय ग्रंथ और जैन धर्म के भगवती सूत्र ग्रंथ के अनुसार महाजनपदों कि संख्या 16 थी।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 5. महाजनपदों कि शासन व्यवस्था कैसी थी?

उत्तर: अधिकांश महाजनपदों में राजतंत्रात्मक शासन व्यवस्था थी लेकिन कुछ महाजनपदों जैसे वज्जि और मल्ल में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था भी देखने को भी मिलती हैं।

16 महाजनपद

प्रश्न 6. बिहार के क्षेत्र में कौन कौनसे महाजनपदों का विकास हुआ था?

उत्तर: बिहार के क्षेत्र में निम्न महाजनपदों का विकास हुआ था: –

– मगध

– अंग

– और वज्जि।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में कौन कौनसे महाजनपदों का विकास हुआ था?

उत्तर: उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में 8 महाजनपदों का विकास हुआ था। जो इस प्रकार हैं: – काशी, कौशल, मल्ल, वत्स, कुरु, पांचाल, शूरसेन और चेदी।

प्रश्न 8. मध्य प्रदेश के क्षेत्र में कौनसे महाजनपद का विकास हुआ था?

उत्तर: मध्य प्रदेश के क्षेत्र में एकमात्र महाजनपद अवंति का विकास हुआ था।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 9. राजस्थान के क्षेत्र में कौनसे महाजनपद का विकास हुआ था?

उत्तर: राजस्थान के क्षेत्र में एकमात्र महाजनपद मत्स्य का विकास हुआ था।

प्रश्न 10. दक्षिण भारत में कौनसे महाजनपद का विकास हुआ था?

उत्तर: दक्षिण भारत में एकमात्र महाजनपद अस्मक का विकास हुआ था।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 11. वर्तमान भारत कि सीमा क्षेत्र से बाहर कौन कौनसे महाजनपदों का विकास हुआ था?

उत्तर: वर्तमान भारत कि सीमा क्षेत्र से बाहर केवल दो महाजनपदों का विकास हुआ था। जो इस प्रकार हैं: – कंबोज और गांधार।

मगध

प्रश्न 12. सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौनसा था?

उत्तर: सबसे शक्तिशाली महाजनपद मगध था। इसी मगध के क्षेत्र पर आगे चलकर मौर्य वंश ने शासन किया था।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 13. मगध महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: मगध महाजनपद कि राजधानी राजगृह थी। मगध कि प्रारंभिक राजधानी गिरिबृज थी।

प्रश्न 14. मगध महाजनपद वर्तमान बिहार के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: मगध महाजनपद वर्तमान बिहार के पटना और गया क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

अंग

प्रश्न 15. अंग महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: अंग महाजनपद कि राजधानी चम्पा थी।

प्रश्न 16. अंग महाजनपद वर्तमान बिहार के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: अंग महाजनपद वर्तमान बिहार के भागलपुर क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

वज्जि

प्रश्न 17. वज्जि महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: वज्जि महाजनपद कि राजधानी वैशाली थी। इस महाजनपद को वज्जि गण भी बोला जाता था।

प्रश्न 18. वज्जि महाजनपद वर्तमान बिहार के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: वज्जि महाजनपद वर्तमान बिहार के तिरबुत क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 19. भारत में गणतंत्र के प्रथम साक्ष्य कहाँ से मिले थे?

उत्तर: भारत में गणतंत्र के प्रथम साक्ष्य वज्जि से मिले थे। वज्जि गण पर आठ गण यानी आठ समूह मिलकर शासन करते थे। इसकी एक खास विशेषता थी कि यह वंशानुगत नहीं थे। प्रथम गणतंत्र के बारे में ओर गहराई से जाने तो इसी महाजनपद के लिच्छवि जनपद में ही विश्व का प्रथम गणतंत्र देखने को मिला था।

काशी

प्रश्न 20. काशी महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: काशी महाजनपद कि राजधानी वाराणसी थी। यह उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में विकसित महाजनपद था।

Mahajanapada ke important Questions

कौशल

प्रश्न 21. कौशल महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: कौशल महाजनपद के उत्तर के भाग कि राजधानी सांकेत थी और कौशल महाजनपद के दक्षिण के भाग कि राजधानी श्रावस्ती थी।

प्रश्न 22. कौशल महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: कौशल महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

मल्ल

प्रश्न 23. मल्ल महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: मल्ल महाजनपद कि राजधानी कुशीनगर थी। आपको ज्ञान होगा कुशीनगर में ही भगवान बुद्ध को महापरिनिर्वाण कि प्राप्ति हुई थी।

प्रश्न 24. मल्ल महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: मल्ल महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के देवरिया क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

नोट: वज्जि के समान ही मल्ल महाजनपद में भी गणतंत्र कि व्यवस्था थी। 

वत्स

प्रश्न 25. वत्स महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: वत्स महाजनपद कि राजधानी कौशांबी थी।

प्रश्न 26. वत्स महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: वत्स महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के प्रयाग क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

कुरु

प्रश्न 27. कुरु महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: कुरु महाजनपद कि राजधानी इंद्रप्रस्थ थी।

प्रश्न 28. कुरु महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: कुरु महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के दिल्ली क्षेत्र में विकसित था।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 29. महाभारत में मुख्य रूप से कौनसे महाजनपद का जिक्कर हुआ हैं?

उत्तर: महाभारत में मुख्य रूप से कुरु महाजनपद का जिक्कर हुआ हैं।

पांचाल

प्रश्न 30. पांचाल महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: पांचाल महाजनपद कि राजधानी अहिछत्र थी।

Mahajanapada ke important Questions

शूरसेन

प्रश्न 31. शूरसेन महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: शूरसेन महाजनपद कि राजधानी मथुरा थी।

चेदी

प्रश्न 32. चेदी महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: चेदी महाजनपद कि राजधानी शुक्तिमती या सोत्थिवती थी।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 33. शिशुपाल जिसकी ह्त्या श्री कृष्ण ने कि थी का सम्बंध कौनसे महाजनपद से हैं?

उत्तर: शिशुपाल जिसकी ह्त्या श्री कृष्ण ने कि थी का सम्बंध चेदी महाजनपद से हैं।

अवंति

प्रश्न 34. अवंति महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: अवंति महाजनपद के उत्तर के भाग कि राजधानी उज्जैन थी और अवंति महाजनपद के दक्षिण के भाग कि राजधानी महिष्मति थी।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 35. अवंति महाजनपद वर्तमान मध्य प्रदेश के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: अवंति महाजनपद वर्तमान मध्य प्रदेश के उज्जैन क्षेत्र में विकसित था।

मत्स्य

प्रश्न 36. मत्स्य महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: मत्स्य महाजनपद कि राजधानी विराट नगर थी।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 37. मत्स्य महाजनपद वर्तमान राजस्थान के कौनसे क्षेत्र में विकसित था?

उत्तर: मत्स्य महाजनपद वर्तमान राजस्थान के जयपुर क्षेत्र में विकसित था।

अस्मक

प्रश्न 38. अस्मक महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: अस्मक महाजनपद कि राजधानी पोतन या पोटली थी।

Mahajanapada ke important Questions

प्रश्न 39. अस्मक महाजनपद दक्षिण भारत के कौनसे राज्य में विकसित था?

उत्तर: अस्मक महाजनपद दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में विकसित था।

कंबोज

प्रश्न 40. कंबोज महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: कंबोज महाजनपद कि राजधानी राजपुर या हाटक थी। कंबोज महाजनपद वर्तमान भारत कि सीमा क्षेत्र से बाहर स्थित था।

Mahajanapada ke important Questions

गांधार

प्रश्न 41. गांधार महाजनपद कि राजधानी कहाँ पर थी?

उत्तर: गांधार महाजनपद कि राजधानी तक्षशिला थी। गांधार महाजनपद का क्षेत्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से सटा हुआ वर्तमान भारत कि सीमा क्षेत्र से बाहर था। तक्षशिला वो ही क्षेत्र हैं जो प्राचीन काल में भारत का शुरुआती शिक्षा का केंद्र हुआ करता था।

प्रिय पाठकों, आज कि इस ब्लॉग पोस्ट में हमने महाजनपदों के काल, स्त्रोत और इनकी संख्या के साथ साथ सभी महाजनपदों कि राजधानी और उनसे जुड़े हुवे कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा कि जो आने वाली सभी परीक्षाओं कि दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। मुझे उम्मीद हैं कि आज का यह टॉपिक (महाजनपद) आपको समझ में आ गया होगा। अगली ब्लॉग पोस्ट में हम प्राचीन भारत के इतिहास से जुड़े एक नये टॉपिक पर प्रश्नों के माध्यम से चर्चा करेंगे।

Mahajanapada ke important Questions

यदि आप आज के टॉपिक महाजनपद के बारे में अधिक विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो इससे संबंधित पुस्तक कि लिंक आपको नीचे मिल जायेगी। 

यह भी पढ़े 👇

बौद्ध धर्म – 78 प्रश्न उत्तर सहित

पाषाण काल – 65 प्रश्न उत्तर सहित

सिंधु घाटी सभ्यता – 73 प्रश्न उत्तर सहित

वैदिक सभ्यता – 124 प्रश्न उत्तर सहित

जैन धर्म – 83 प्रश्न उत्तर सहित

मगध का उदय – 38 प्रश्न उत्तर सहित

विदेशी आक्रमण – 34 प्रश्न उत्तर सहित

मौर्य काल – 129 प्रश्न उत्तर सहित

ब्राहमण साम्राज्य – 41 प्रश्न उत्तर सहित

मौर्योत्तर विदेशी आक्रमण – 64 प्रश्न उत्तर सहित

मध्यकालीन इतिहास के 1485 महत्वपूर्ण प्रश्न 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें👇

प्राचीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Mahajanapada ke important Questions

Leave a Comment