76 Important Questions about aurangajeb

मुगल वंश – औरंगजेब और उत्तर उत्तर मुगल वंश

Important Questions about aurangajeb

औरंगजेब

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 1. औरंगजेब का शासन काल कब से कब तक था? 

उत्तर: औरंगजेब का शासन काल 1658 ई. से 1707 ई. तक था।

प्रश्न 2. औरंगजेब का जन्म कब हुआ था? 

उत्तर: औरंगजेब का जन्म दोहद (उज्जैन) में 1618 ई. में हुआ था।

प्रश्न 3. औरंगजेब के पिता कौन थे? 

उत्तर: औरंगजेब के पिता शाहजहां थे।

प्रश्न 4. औरंगजेब कि माता का क्या नाम था? 

उत्तर: औरंगजेब कि माता का नाम अराजुमंद बानो बेगम था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 5. अकबर के बाद सबसे लंबा शासन काल किस मुगल शासक का था? 

उत्तर: अकबर के बाद सबसे लंबा शासन काल मुगल शासक औरंगजेब का था।

प्रश्न 6. औरंगजेब का राज्याभिषेक कब हुआ था? 

उत्तर: औरंगजेब का राज्याभिषेक दो बार जुलाई 1658 ई. और जून 1659 ई. में हुआ था।

प्रश्न 7. औरंगजेब ने राज्याभिषेक के समय कौनसी उपाधि धारण कि थी? 

उत्तर: औरंगजेब ने राज्याभिषेक के समय अब्दुल मुजफ्फर मुहिउद्दीन मुजफ्फर औरंगजेब बहादुर आलमगिर बादशाह गाजी कि उपाधि धारण कि थी।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 8. औरंगजेब का गुरु कौन था? 

उत्तर: औरंगजेब का गुरु मीर मुहम्मद हकीम था।

प्रश्न 9. औरंगजेब कि मृत्यु कहाँ हुई थी? 

उत्तर: औरंगजेब कि मृत्यु 1707 ई. में दौलताबाद में हुई थी। दौलताबाद के समीप सूफी संत जैम-उल-हक कि मजार के पास दफनाया गया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 10. कौनसे मुगल शासक कि एक कट्टर सुन्नी मुसलमान के रूप मे पहचान होती हैं? 

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब कि एक कट्टर सुन्नी मुसलमान के रूप मे पहचान होती हैं।

प्रश्न 11. औरंगजेब ने हिंदु मंदिरों को तोड़ने का आदेश कब दिया था? 

उत्तर: औरंगजेब ने हिंदु मंदिरों को तोड़ने का आदेश 1665 ई. में दिया था।

प्रश्न 12. किस मुगल शासक ने दरबार मे संगीत – नृत्य पर प्रतिबंध लगा दिया था? 

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब ने दरबार मे संगीत – नृत्य पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 13. किस मुगल शासक ने कुरान को शासन का आधार बनाया था? 

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब ने कुरान को शासन का आधार बनाया था।

प्रश्न 14. तुला दान प्रथा क्या थी? 

उत्तर: तुला प्रथा अकबर के द्वारा चलायी गयी एक प्रथा थी जिसके अनुसार राजा के वजन के बराबर सोने को दान में बाँटा जाता था। इस प्रथा को औरंगजेब ने बंद कर दिया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 15. औरंगजेब ने कौन कौनसी प्रथा पर रोक लगा दी थी? 

उत्तर: औरंगजेब ने सिजाद, पबोस, नवरोज, झरोका दर्शन, तिलक कला, सिक्को पर कलम खुदवाना आदि प्रथाओं को बंद कर दिया। तथा दरबार में होली व दिवाली मनाने पर भी रोक लगा दी थी।

प्रश्न 16. औरंगजेब किस वाद्दयंत्र को बजाने जानता था? 

उत्तर: औरंगजेब वीणा बजाना जानता था।

प्रश्न 17. किस मुगल शासक ने वैश्यों पर प्रतिबंध लगाया था? 

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब ने वैश्यों पर प्रतिबंध लगाया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 18. औरंगजेब ने पुन जजिया कर को कब लागू किया था? 

उत्तर: औरंगजेब ने पुन जजिया कर को 1669 ई. में लागू किया था। इससे पहले अकबर ने जजिया कर को हटा दिया था।

प्रश्न 19. औरंगजेब ने जिहाद का नारा क्यों दिया था? 

उत्तर: औरंगजेब भारत को दारुल हर्ब (गैर मुसलमान देश) को दारुल इस्लाम (मुसलमान देश) बनाना चाहता था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 20. औरंगजेब को मुसलमान लोगों जिंदा पीर क्यों कहते थे? 

उत्तर: औरंगजेब नैतिक स्तर पर कभी मजबूत था वो कोई नशा नही करता था। उसमे एक ही शादी कि थी। उसने वो सभी कार्य छोड़ दिये थे जो इस्लाम के अनुरूप सही नहीं थे इसलिए मुसलमान लोगों ने उसे जिंदा पीर कि संज्ञा दी थी।

Important Questions about aurangajeb

विद्रोह और विजय

प्रश्न 21. तिलपत का युद्ध किसके बीच हुआ था? 

उत्तर: गोकुल के नेतृत्व में जाटो ने औरंगजेब के खिलाफ एक संगठित विद्रोह किया था। परिणाम स्वरूप गोकुल और औरंगजेब के बीच तिलपत का युद्ध हुआ जिसमें गोकुल कि ह्त्या कर दी गयी।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 22. गोकुल के बाद जाटो कि तरफ से औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? 

उत्तर: गोकुल के बाद जाटो कि तरफ से औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व राजाराम ने किया था। राजाराम ने अकबर कि कब्र से हड्डियां निकाल कर जला दिया था। इस घटना के बाद राजाराम कि ह्त्या कर दी गयी और उसके बाद जाटो का नेतृत्व चुरामण ने किया था। जाटो और औरंगजेब के बीच संघर्ष औरंगजेब कि मृत्यु तक चलता रहा।

प्रश्न 23. नारनौल और मेवात के क्षेत्र मे औरंगजेब के खिलाफ किसने विद्रोह किया था? 

उत्तर: नारनौल और मेवात के क्षेत्र मे औरंगजेब के खिलाफ सतनामियो ने विद्रोह किया था। इन्हे मुंडिया भी कहा जाता था क्योंकि यह लोग अपना सिर मुंडवा कर रखते थे।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 24. औरंगजेब के खिलाफ किये गए विद्रोह में कौनसा विद्रोह पूर्णतया धार्मिक विद्रोह था? 

उत्तर: औरंगजेब के खिलाफ किये गए विद्रोह में सिक्खों का विद्रोह पूर्णतया धार्मिक विद्रोह था।

प्रश्न 25. औरंगजेब ने सिक्खों के कौनसे गुरु कि हत्त्या करवा दी थी? 

उत्तर: 1675 ई. में इस्लाम कबूल नही करने पर औरंगजेब ने सिक्खों के 9 वें गुरु तेजबहादुर कि हत्त्या करवा दी थी। सिक्खों के 5 वें गुरु अर्जुनदेव कि ह्त्या जहांगीर ने कि थी।

प्रश्न 26. राजपूतों ने औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह क्यों किया था? 

उत्तर: राजपूत अकबर के शासन काल से ही मुगलों के सहयोगी थे लेकिन औरंगजेब कि कट्टर नीति के कारण राजपूतों ने औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह किया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 27. औरंगजेब के पुत्र अकबर के द्वारा किये गये विद्रोह में अकबर का सहयोग किसने किया था? 

उत्तर: औरंगजेब के पुत्र अकबर के द्वारा किये गये विद्रोह में अकबर का सहयोग मरवाड़ और मेवाड़ के राजपूतों ने किया था। बाद मे अकबर मराठों कि शरण (शंभाजी) में जाता हैं और उसके बाद वो फारस चला जाता हैं।

प्रश्न 28. मराठों और मुगलों के बीच कौनसी संधि हुई थी?

उत्तर: मराठों और मुगलों के बीच पुरंदर कि संधि हुई थी। पुरंदर कि संधि राजा जयसिंह और शिवाजी के बीच जून 1665 ई. में हुई थी।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 29. औरंगजेब ने शंभाजी कि हत्त्या कब कि थी? 

उत्तर: औरंगजेब ने शंभाजी कि हत्त्या 1689 ई. कि थी। और उनके पुत्र शाहू को कैद कर लिया था।

प्रश्न 30. औरंगजेब अपने जीवन के अंतिम 25 वर्ष भारत के कौनसे क्षेत्र में बिताये थे? 

उत्तर: औरंगजेब अपने जीवन के अंतिम 25 वर्ष दक्षिण भारत में बिताये थे।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 31. औरंगजेब ने बीजापुर पर विजय कब प्राप्त की थी? 

उत्तर: औरंगजेब ने बीजापुर पर विजय 1686 ई. में प्राप्त की थी।

प्रश्न 32. औरंगजेब ने गोलकुंडा पर विजय कब प्राप्त की थी? 

उत्तर: औरंगजेब ने गोलकुंडा पर विजय 1687 ई. में प्राप्त की थी।

Important Questions about aurangajeb

पत्नी

प्रश्न 33. औरंगजेब कि पत्नी का क्या नाम था? 

उत्तर: औरंगजेब कि पत्नी फारस राजघराने कि थी जिसका नाम राबिया उद् दौरानी नाम था। जिसको दिलरास बानो बेगम के नाम से भी जाना जाता था।

प्रश्न 34. बीबी का मकबरा किसने बनवाया था? 

उत्तर: बीबी का मकबरा औरंगजेब ने 1678 ई. में अपनी पत्नी दिलरास बानो बेगम की याद मे औरंगाबाद में बनवाया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 35. द्वितीय ताजमहल के रूप मे कौनसे मकबरे को जाना जाता हैं? 

उत्तर: द्वितीय ताजमहल के रूप मे बीबी के मकबरे को जाना जाता हैं।

प्रश्न 36. दिल्ली के लाल किले मे मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: दिल्ली के लाल किले मे मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने करवाया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 37. किस मुगल शासक के शासन काल मे सर्वाधिक हिंदु सेनापति थे?

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब के शासन काल मे सर्वाधिक हिंदु सेनापति (कुल सेनापति के 1/3 वां भाग) थे।

हिंदुओं पर कर

प्रश्न 38. 200 दिरहम तक कि आय वाले हिंदुओं को कितना कर देना होता था? 

उत्तर: 200 दिरहम तक कि आय वाले हिंदुओं को 12 दिरहम कर देना होता था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 39. 200 से 10 हजार दिरहम तक कि आय वाले हिंदुओं को कितना कर देना होता था?

उत्तर: 200 से 10 हजार दिरहम तक कि आय वाले हिंदुओं को 24 दिरहम कर देना होता था।

प्रश्न 40. 10 हजार दिरहम से अधिक आय वाले हिंदुओं को कितना कर देना होता था? 

उत्तर: 10 हजार दिरहम से अधिक आय वाले हिंदुओं को 48 दिरहम कर देना होता था।

उत्तर मुगल काल

प्रश्न 41. उत्तर मुगल काल कब से कब तक था?

उत्तर: उत्तर मुगल काल 1707 ई. से 1857 ई. तक था।

Important Questions about aurangajeb

बहादुरशाह

प्रश्न 42. बहादुरशाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: 1707 ई. में औरंगजेब कि मृत्यु के बाद उसके तीनों पुत्रों मे संघर्ष होता हैं उसमें मोअज्जम जीत जाता हैं और उसे ही बहादुरशाह के नाम से जाना जाता हैं जो 1712 ई. तक दिल्ली कि राज गद्दी पर रहता हैं।

प्रश्न 43. बहादुरशाह को शाहे बेखबर नाम किसने दिया था?

उत्तर: बहादुरशाह को शाहे बेखबर नाम खपीखा ने दिया था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 44. बहादुरशाह ने अपने भाई आजम से कौनसा युद्ध लड़ा था?

उत्तर: बहादुरशाह ने अपने भाई आजम से जजाऊ का युद्ध लड़ा था।

प्रश्न 45. बहादुरशाह ने अपने भाई कामबक्श से कौनसा युद्ध लड़ा था?

उत्तर: बहादुरशाह ने अपने भाई कामबक्श से बीजापुर का युद्ध लड़ा था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 46. बहादुरशाह के दरबार मे कौनसा डच प्रतिनिधि आया था?

उत्तर: बहादुरशाह के दरबार मे डच प्रतिनिधि जोसुआ केटेलार आया था।

जहाँदार शाह

प्रश्न 47. जहाँदार शाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: जहाँदार शाह का शासन काल 1712 ई. से 1713 ई. तक था। इसे लंपट मुर्ख के नाम से जाना जाता था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 48. जहाँदार शाह किसकी मदद से शासक बना था?

उत्तर: जहाँदार शाह सामंत जुल्फिकार खाँ कि मदद से शासक बना था। शासक बनते ही जहाँदार शाह सामंत जुल्फिकार खाँ को वजीर बना दिया था।

प्रश्न 49. जहाँदार शाह किस वैश्या के लिए चर्चा में रहा था?

उत्तर: जहाँदार शाह लालकूबरी नामक वैश्या के लिए चर्चा में रहा था।

Important Questions about aurangajeb

फार्रुखशियार

प्रश्न 50. फार्रुखशियार ने किसकी मदद से जहाँदार शाह कि ह्त्या कर दी थी?

उत्तर: फार्रुखशियार ने सयैद बंधुओ (अबदुल्ला खाँ और हुसैन खाँ) कि मदद से जहाँदार शाह कि ह्त्या कर दी थी। इन सैयद बंधुओं को शासक निर्माताओं के रूप में भी जाना जाता हैं। फार्रुखशियार ने अबदुल्ला खाँ को वजीर बनाया तथा हुसैन खाँ मीर बख्सी का पद दिया।

प्रश्न 51. फार्रुखशियार का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: फार्रुखशियार का शासन काल 1713 ई. से 1719 ई. तक था। इसी ने 1717 ई. में कंपनी को शाही फरमान प्रदान किया था जिसे अंग्रेजी कंपनी के लिए मेगना कांटा कहा जाता हैं। फार्रुखशियार को घृणित कायर के नाम से भी जाना जाता था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 52. फार्रुखशियार ने जयसिंह को कौनसी उपाधि दी थी?

उत्तर: फार्रुखशियार ने जयसिंह को सवाई कि उपाधि दी थी।

प्रश्न 53. सिक्खों के नेता बंदा बहादुर को फांसी किसके शासन काल में दी गयी थी?

उत्तर: सिक्खों के नेता बंदा बहादुर को फांसी फार्रुखशियार के शासन काल में दी गयी थी।

प्रश्न 54. फार्रुखशियार और मुहम्मदशाह के बीच कौनसे दो शासको ने शासन किया था?

उत्तर: फार्रुखशियार और मुहम्मदशाह के बीच रफी-उद्-दरजात (फरवरी से जून 1719 तक) जिसकी टीबी के कारण मृत्यु हो गयी थी और रफी-उद्-दौला (जून से सितंबर 1719 ई. तक) जिसकी तपेदि कि बीमारी से मृत्यु हो जाती हैं ने शासन किया था।

Important Questions about aurangajeb

मुहम्मद शाह

प्रश्न 55. मुहम्मद शाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: मुहम्मद शाह का शासन काल 1719 ई. से 1748 ई. तक था। इसी के शासन काल में अवध, हैदराबाद और बंगाल स्वतंत्र होने लग गये थे।

प्रश्न 56. सैयद बंधुओं का पतन किसके शासन काल में हुआ था?

उत्तर: सैयद बंधुओं का पतन मुहम्मद शाह के शासन काल में हुआ था।

प्रश्न 57. कौनसा मुगल शासक रंगीला बादशाह के नाम से प्रसिद्ध हैं?

उत्तर: मुगल शासक मुहम्मद शाह रंगीला बादशाह के नाम से प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 58. नादिरशाह का आक्रमण किस मुगल शासक के शासन काल में हुआ था?

उत्तर: 1739 ई. में नादिरशाह का आक्रमण मुगल शासक मुहम्मद शाह के शासन काल में हुआ था। आक्रमणों के कारण ही नादिरशाह को ईरान का नेपोलियन कहा जाता हैं। नादिरशाह दिल्ली में 57 दिनों तक रुका था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 59. मुगलों का मयूर सिहासन कौनसा आक्रमणकारी ले गया था?

उत्तर: मुगलों का मयूर सिहासन नादिरशाह ले गया था जिसमे कोहिनूर हीरा लगा हुआ था।

प्रश्न 60. तख्त-ए-हाउस (मयूर सिहासन) पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक कौन था?

उत्तर: तख्ते हाउस (मयूर सिहासन) पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह था।

Important Questions about aurangajeb

अहमद शाह

प्रश्न 61. अहमद शाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: अहमद शाह का शासन काल 1748 ई. से 1754 ई. तक था।

प्रश्न 62. अहमद शाह अब्दाली ने पहला आक्रमण कब किया था?

उत्तर: अहमद शाह अब्दाली ने पहला आक्रमण अहमद शाह के शासन काल में 1748 ई. में किया था। अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर सात बार आक्रमण किया था।

Important Questions about aurangajeb

आलमगिर द्वितीय

प्रश्न 63. आलमगिर द्वितीय का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: आलमगिर द्वितीय का शासन काल 1754 ई. से 1758 ई. तक था।

प्रश्न 64. प्लासी के युद्ध के समय मुगल बादशाह कौन था?

उत्तर: 1757 ई. के प्लासी के युद्ध के समय मुगल बादशाह आलमगिर द्वितीय था।

Important Questions about aurangajeb

शाह आलम द्वितीय

प्रश्न 65. शाह आलम द्वितीय का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: शाह आलम द्वितीय का शासन काल 1758 ई. से 1806 ई. तक था। अलमागिर द्वितीय की मृत्यु के बाद शाहजहाँ तृतीय ने अपने आपको दिल्ली मे शासक घोषित कर दिया था। उसके बाद शाह आलम द्वितीय ने उसको पराजित कर दिया था।

प्रश्न 66. बक्सर का युद्ध किस मुगल शासक के शासन काल में हुआ था?

उत्तर: 1764 ई. में बक्सर का युद्ध मुगल शासक शाह आलम द्वितीय के शासन काल में हुआ था। इसके बाद 1765 ई. में इलाहाबाद कि संधि हुई थी।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 67. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय मुगल बादशाह कौन था?

उत्तर: 1761 ई. में पानीपत के तृतीय युद्ध के समय मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय था। पानीपत का तृतीय युद्ध अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच हुआ था। जिसमे मराठों कि हार हो जाती हैं और दिल्ली कि गद्दी पर बैठने का सपना भी टूट जाता हैं।

प्रश्न 68. किसके प्रयास से शाह आलम द्वितीय अंग्रेजों के सरंक्षक में चले जाते हैं?

उत्तर: 1803 ई. में सैन्य अधिकारी लॉर्ड लेक के प्रयास से शाह आलम द्वितीय अंग्रेजों के सरंक्षक में चले जाते हैं।

अकबर द्वितीय

प्रश्न 69. अकबर द्वितीय का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: अकबर द्वितीय का शासन काल 1806 ई. से 1837 ई. तक था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 70. राजा राममोहन राय को राजा कि उपाधि किसने दी थी?

उत्तर: राजा राममोहन राय को राजा कि उपाधि अकबर द्वितीय ने दी थी। अकबर द्वितीय ने राजा राममोहन राय को ब्रिटेन कि महारानी के पास ब्रिटेन भेजा था।

बहादुरशाह द्वितीय

प्रश्न 71. बहादुरशाह द्वितीय का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: बहादुरशाह द्वितीय का शासन काल 1837 ई. से 1857 ई. तक था। इस बहादुरशाह जफर के नाम से भी जाना जाता हैं। बहादुरशाह द्वितीय मुगल वंश का अंतिम शासक था।

प्रश्न 72. मुगलों से अलग होकर अवध राज्य कि स्थापना किसने की थी?

उत्तर: मुगलों से अलग होकर अवध राज्य कि स्थापना सहादत खाँ ने की थी।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 73. मुगलों से अलग होकर बंगाल राज्य कि स्थापना किसने की थी?

उत्तर: मुगलों से अलग होकर बंगाल राज्य कि स्थापना मुर्शिद कुली खाँ ने की थी। अभी के बंगाल, बिहार और उड़ीसा एक ही क्षेत्र होते थे जिसे बंगाल के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 74. मुगलों से अलग होकर हैदराबाद राज्य कि स्थापना किसने की थी?

उत्तर: मुगलों से अलग होकर हैदराबाद राज्य कि स्थापना चिनकिलिज खाँ ने की थी। उसे निजाम-उल-मुल्क के नाम से भी जाना जाता था।

Important Questions about aurangajeb

प्रश्न 75. मुगलों से अलग होकर कर्नाटक राज्य कि स्थापना किसने की थी?

उत्तर: मुगलों से अलग हो कर कर्नाटक राज्य कि स्थापना सादुतुल्ला ने की थी।

प्रश्न 76. 1857 कि क्रांति में कौनसे मुगल बादशाह ने नेतृत्व किया था?

उत्तर: 1857 कि क्रांति में मुगल बादशाह बहादुरशाह द्वितीय ने नेतृत्व किया था। जिसमे बहादुरशाह द्वितीय कि हार हो जाती हैं। हार के बाद बहादुरशाह द्वितीय को रंगून (म्यांमार) में भेज दिया जाता हैं और वहीं उसकी 1862 ई. में मृत्यु हो गयी।

Important Questions about aurangajeb

यह भी पढ़े👇

मुगल वंश (प्रशासन, कला व साहित्य) – 90 प्रश्न उत्तर सहित

सूफी आंदोलन – 61 प्रश्न उत्तर सहित

भक्ति आंदोलन – 136 प्रश्न उत्तर सहित

मराठा साम्राज्य – 136 प्रश्न उत्तर सहित

बहमनी साम्राज्य – 56 प्रश्न उत्तर सहित

विजयनगर साम्राज्य – 199 प्रश्न उत्तर सहित

अरबों का आक्रमण – 28 प्रश्न उत्तर सहित

महमूद गजनवी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

मुहम्मद गोरी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

राजपूत वंश – 63 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (दास और खिलजी) – 73 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (तुगलक, सैयद, लोदी) – 87 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (प्रशासन, कला और साहित्य) – 62 प्रश्न

सूर वंश (शेरशाह सूरी) – 66 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (बाबर और हुमायुं) – 89 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (अकबर) – 107 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (जहांगीर और शाहजहाँ) – 96 प्रश्न उत्तर सहित

प्राचीन भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्राचीन भारत का इतिहास

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Leave a Comment