बौद्ध धर्म

Bauddh dharm ke important Questions

प्रिय पाठकों, अब तक हम प्राचीन भारत के इतिहास कि इस श्रृंखला में पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक सभ्यता और महाजनपद काल के बारे में प्रश्नों के माध्यम से विस्तार से पढ़ चुके हैं। हमने देखा सिंधु घाटी सभ्यता में समाज के वर्गों में ज्यादा भेदभाव नहीं था। वहीं वैदिक सभ्यता के अंत तक आते आते समाज में भेदभाव, आडंबर और कर्मकांडों ने अपनी जड़े अच्छे से जमा ली थी।

इस वजह से भारत के क्षेत्र में दो नये धर्मों का उदय हुआ। इसमें से एक था बौद्ध धर्म। आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में बौद्ध धर्म के बारे में प्रश्नों के माध्यम से चर्चा करेंगे। तो बिना समय गवाये आज कि ब्लॉग पोस्ट पहले प्रश्न से शुरू करते हैं।

प्रश्न 1. बौद्ध धर्म का उदय कब हुआ था?

उत्तर: बौद्ध धर्म का उदय छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। बौद्ध धर्म नास्तिक विचारधारा पर आधारित एक संप्रदाय था। नास्तिक विचारधारा के लोग भगवान पर विश्वास नहीं करते लेकिन मानवता पर विश्वास रखते हैं।

गौतम बुद्ध

प्रश्न 2. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे? 

उत्तर: बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे।

Bauddh dharm ke important Questions

परिचय

प्रश्न 3. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुम्बनी वन में हुआ था।

प्रश्न 4. गौतम बुद्ध कि माता का नाम क्या था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध कि माता का नाम महामाया था। महामाया कि मृत्यु गौतम बुद्ध के जन्म के सात दिन बाद हो गयी थी। महामाया कोलिय वंश से सम्बन्धित थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 5. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: गौतम बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोधन था। शुद्धोधन कपिलवस्तु के राजा थे। जो शाक्य कुल से संबंधित थे।

प्रश्न 6. गौतम बुद्ध कि सौतेली माँ का नाम क्या था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध कि सौतेली माँ का नाम प्रजापति गौतमी था। गौतम बुद्ध के पिता ने महामाया कि मृत्यु के बाद गौतम बुद्ध कि मौसी से शादी कि थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 7. गौतम बुद्ध कि पत्नी का नाम क्या था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध कि 16 साल कि उम्र में यशोधरा के साथ शादी हुई थी।

प्रश्न 8. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम राहुल था। जिसका शाब्दिक अर्थ होता हैं एक और बंधन।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 9. गौतम बुद्ध ने गृह त्याग कब किया था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध ने 29 साल कि आयु में गृह त्याग किया था।

प्रश्न 10. बौद्ध धर्म में गौतम बुद्ध कि गृह त्याग कि घटना को क्या कहा जाता हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में गौतम बुद्ध कि गृह त्याग कि घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा जाता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 11. गौतम बुद्ध ने गृह त्याग से पहले कौन कौनसे चार दृश्य देखें थे? 

उत्तर: गौतम बुद्ध ने गृह त्याग से पहले निम्न चार दृश्य देखें थे: –

– वृद्ध व्यक्ति (निराश)

– बीमार आदमी (निराश)

– मृत व्यक्ति

– और संयासी (प्रसन्न)।

प्रश्न 12. गौतम बुद्ध कि मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: 483 ईसा पूर्व में गौतम बुद्ध कि मृत्यु कुशीनगर (मल्ल महाजनपद) में हुई थी। गौतम बुद्ध कि मृत्यु के समय उनकी आयु 80 साल थी। गौतम बुद्ध कि मृत्यु कि घटना को बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण के नाम से जाना जाता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

गुरु

प्रश्न 13. गौतम बुद्ध का प्रथम गुरु कौन थे? 

उत्तर: गौतम बुद्ध का प्रथम गुरु अलार कलाम थे। गौतम बुद्ध ने अलार कलाम को वैशाली में अपना गुरु बनाया था।

प्रश्न 14. गौतम बुद्ध का द्वितीय गुरु कौन थे? 

उत्तर: गौतम बुद्ध का द्वितीय गुरु रुद्रक रामपुत थे। गौतम बुद्ध ने रुद्रक रामपुत को राजगृह में अपना गुरु बनाया था।

Bauddh dharm ke important Questions

ज्ञान प्राप्ति

प्रश्न 15. गौतम बुद्ध को ज्ञान कि प्राप्ति कब हुई थी? 

उत्तर: गौतम बुद्ध को गृह त्याग के 6 साल बाद 35 वर्ष कि आयु में बोध गया में ज्ञान कि प्राप्ति कब हुई थी।

प्रश्न 16. गौतम बुद्ध को ज्ञान कि प्राप्ति कौनसे पेड़ के नीचे हुई थी? 

उत्तर: गौतम बुद्ध को ज्ञान कि प्राप्ति पीपल के पेड़ के नीचे हुई थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 17. गौतम बुद्ध के उपदेश कौनसी लिपि में थे?

उत्तर: गौतम बुद्ध के उपदेश पाली लिपि में थे। पाली लिपि आम जन कि लिपि थी।

प्रश्न 18. बुद्ध पूर्णिमा किसे कहा जाता हैं?

उत्तर: गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान और मृत्यु बैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ थी इसलिए उसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 19. बौद्ध धर्म में गौतम बुद्ध के ज्ञान कि प्राप्ति को क्या कहा गया हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में गौतम बुद्ध के ज्ञान कि प्राप्ति को बुद्धत्व कहा गया हैं।

गौतम बुद्ध के नाम

प्रश्न 20. बौद्ध धर्म में तथागत का संबंध किससे हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में तथागत का संबंध गौतम बुद्ध से हैं। गौतम बुद्ध को ज्ञान कि प्राप्ति के बाद बुद्ध और तथागत के नाम से जाना जाने लगा। तथागत का शाब्दिक अर्थ होता हैं “सत्य हैं जिनका ज्ञान”।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 21. एशिया का प्रकाश कुंज (light of asia) किसे कहा जाता हैं? 

उत्तर: एशिया का प्रकाश कुंज (light of asia) गौतम बुद्ध को कहा जाता हैं।

प्रश्न 22. बौद्ध धर्म में शाक्य मुनि किसे कहा जाता हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में शाक्य मुनि गौतम बुद्ध को कहा जाता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

शिष्य

प्रश्न 23. गौतम बुद्ध के कितने ब्राहमण शिष्य थे? 

उत्तर: गौतम बुद्ध के पाँच ब्राहमण शिष्य थे। जिनमें आनंद सबसे प्रिय शिष्य था।

प्रश्न 24. गौतम बुद्ध कि प्रथम महिला शिष्य कौन थी? 

उत्तर: गौतम बुद्ध कि प्रथम महिला शिष्य उनकी सौतेली माँ प्रजापति गौतमी थी। गौतम बुद्ध के शिष्य आनंद के कहने पर ही गौतम बुद्ध ने वैशाली में महिलाओं को शिष्य बनाया था। इसके अलावा वैशाली कि मुख्य नृत्यांगना आमरपाली ने भी बौद्ध धर्म को अपना लिया था।

Bauddh dharm ke important Questions

उपदेश

प्रश्न 25. गौतम बुद्ध ने प्रथम उपदेश कहाँ पर दिया था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध ने प्रथम उपदेश अपने पांच ब्राहमण शिष्यों को सारनाथ में दिया था।

प्रश्न 26. गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ पर दिये थे? 

उत्तर: गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती (कौशल) में दिये थे।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 27. गौतम बुद्ध ने अंतिम उपदेश किसको दिया था? 

उत्तर: गौतम बुद्ध ने अंतिम उपदेश अपने शिष्य सुभद को दिया था।

प्रतीक चिन्ह

प्रश्न 28. बौद्ध धर्म में कमल और सांड कौनसी घटना के प्रतीक हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में कमल और सांड गौतम बुद्ध के जन्म का प्रतीक हैं। जातक कथाओं के अनुसार गौतम बुद्ध के जन्म के समय सात कमल के फूल खिले थे। जिनके ऊपर गौतम बुद्ध ने अपने कदम रखे थे।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 29. बौद्ध धर्म में घोड़ा कौनसी घटना का प्रतीक हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में घोड़ा गौतम बुद्ध की गृह त्याग कि घटना का प्रतीक हैं।

प्रश्न 30. बौद्ध धर्म में पीपल का वृक्ष कौनसी घटना का प्रतीक हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में पीपल का वृक्ष गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति कि घटना का प्रतीक हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 31. बौद्ध धर्म में पद चिन्ह कौनसी घटना का प्रतीक हैं? 

उत्तर: बौद्ध धर्म में पद चिन्ह निर्वाण प्राप्ति का प्रतीक हैं। 

आर्य सत्य और आष्टांगिक मार्ग

प्रश्न 32. गौतम बुद्ध के अनूसार जीवन में कौन कौनसे चार आर्य सत्य हैं? 

उत्तर: गौतम बुद्ध के अनूसार जीवन में निम्न चार आर्य सत्य हैं: –

– जीवन में दुःख हैं

– जीवन में दुःख का समुदाय

– जीवन में दुःख को समाप्त किया जा सकता हैं

– और जीवन में दुःख समाप्त करने के मार्ग हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 33. गौतम बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग कौन कौन से हैं? 

उत्तर: गौतम बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग निम्न हैं: –

– सम्यक (सही) दृष्टि

– सम्यक (सही) संकल्प

– सम्यक (सही) वाक् (वाणी)

– सम्यक (सही) कर्म

– सम्यक (सही) आजीव

– सम्यक (सही) व्यायाम

– सम्यक (सही) स्मृति

– और सम्यक (सही) समाधि।

गौतम बुद्ध के अनुसार इन आठों मार्गों का पालन करने वाले का दुखों का अंत हो सकता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 34. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न क्या हैं? 

उत्तर: बुद्ध, धम्म और संघ बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं।

प्रश्न 35. बौद्ध धर्म में परम लक्ष्य क्या हैं? 

उत्तर: निर्वाण कि प्राप्ति करना बौद्ध धर्म में परम लक्ष्य हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

बौद्ध संगीति (सभा)

गौतम बुद्ध कि मृत्यु के बाद चार बौद्ध संगीति (सभा) का आयोजन किया गया था।

प्रथम बौद्ध संगीति

प्रश्न 36. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था?

उत्तर: प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन 483 ईसा पूर्व में हुआ था।

प्रश्न 37. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ पर हुआ था?

उत्तर: प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन राजगृह में हुआ था।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 38. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन अजातशत्रु ने करवाया था।

प्रश्न 39. प्रथम बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता किसने कि थी?

उत्तर: प्रथम बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता महाकश्यप ने कि थी।

Bauddh dharm ke important Questions

द्वितीय बौद्ध संगीति

प्रश्न 40. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था?

उत्तर: द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन 383 ईसा पूर्व में हुआ था।

प्रश्न 41. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ पर हुआ था?

उत्तर: द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन वैशाली में हुआ था।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 42. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन नाग वंश के शासक कालाशोक ने करवाया था।

प्रश्न 43. द्वितीय बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता किसने कि थी?

उत्तर: द्वितीय बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता शबाकामी ने कि थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 44. बौद्ध धर्म का पहली बार विभाजन कौनसी संगीति के दौरान देखने को मिला था?

उत्तर: बौद्ध धर्म का पहली बार विभाजन दूसरी संगीति के दौरान देखने को मिला था। इस संगीति के दौरान बौद्ध धर्म महासांघीक और थेरवादी में विभक्त हो गया था।

तृतीय बौद्ध संगीति

प्रश्न 45. तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था?

उत्तर: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन लगभग 250 ईसा पूर्व के आस पास हुआ था।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 46. तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ पर हुआ था?

उत्तर: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलीपुत्र में हुआ था।

प्रश्न 47. तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन मौर्य वंश के शासक अशोक ने करवाया था।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 48. तृतीय बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता किसने कि थी?

उत्तर: तृतीय बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता मोगालीपुत्र तिरुस ने कि थी।

प्रश्न 49. अभिधम्म पिटक का संकलन कौनसी संगीति के दौरान हुआ था?

उत्तर: अभिधम्म पिटक का संकलन तीसरी संगीति के दौरान हुआ था।

Bauddh dharm ke important Questions

चतुर्थ बौद्ध संगीति

प्रश्न 50. चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था?

उत्तर: चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन 102 ईस्वी में हुआ था। यह एकमात्र संगीति थी जिसका आयोजन ईस्वी में हुआ था।

प्रश्न 51. चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ पर हुआ था?

उत्तर: चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कुंडनवन (कश्मीर) में हुआ था। यह एकमात्र संगीति थी जिसका आयोजन बिहार के बाहर हुआ था।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 52. चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन किस शासक ने करवाया था?

उत्तर: चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कनिष्क ने करवाया था।

प्रश्न 53. चतुर्थ बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता किसने कि थी?

उत्तर: चतुर्थ बौद्ध संगीति कि अध्यक्षता वसुमित्र ने कि थी और इसकी उपअध्यक्षता अश्वधोष में कि थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 54. बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन कौनसी संगीति के दौरान हुआ था?

उत्तर: बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन चौथी संगीति के दौरान हुआ था।

बौद्ध धर्म का विभाजन

बौद्ध धर्म कि चौथी संगीति यानी सभा के बाद बौद्ध धर्म दो भागों में विभाजित हो गया था।

महायान

प्रश्न 55. बौद्ध कि कौनसी शाखा परिवर्तन का समर्थन करती थी?

उत्तर: बौद्ध कि महायान शाखा परिवर्तन का समर्थन करती थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 56. बौद्ध धर्म कि कौनसी शाखा गौतम बुद्ध को अवतार या देवता मानती थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि महायान शाखा गौतम बुद्ध को अवतार या देवता मानती थी।

प्रश्न 57. बौद्ध धर्म कि कौनसी शाखा मूर्ति पूजा में विश्वास करती थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि महायान शाखा मूर्ति पूजा में विश्वास करती थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 58. बौद्ध धर्म कि महायान शाखा का प्रसार कौन कौनसे देशों में हुआ था?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि महायान शाखा का प्रसार निम्न देशों में हुआ था: –

– उत्तर भारत

– जापान

– तिब्बत

– चीन आदि।

प्रश्न 59. बौद्ध धर्म कि महायान शाखा का मुख्य आदर्श क्या था?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि महायान शाखा का मुख्य आदर्श बोधिसत्व था।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 60. बौद्ध धर्म के अनुसार बोधिसत्व क्या हैं?

उत्तर: बौद्ध धर्म में बोधिसत्व ऐसे व्यक्ति के लिए उपयोग में लिया जाता था जिसनें निर्वाण कि प्राप्ति कर ली हैं और लोगों कि निर्वाण प्राप्ति के लिए सहायता करता हो।

हीनयान

प्रश्न 61. बौद्ध धर्म कि कौनसी शाखा परिवर्तन विरोधी थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि हीनयान शाखा परिवर्तन विरोधी थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 62.बौद्ध धर्म कि कौनसी शाखा गौतम बुद्ध को अवतार या देवता नहीं मानती थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि हीनयान शाखा गौतम बुद्ध को अवतार या देवता नहीं मानती थी। हालाँकि हीनयान शाखा गौतम बुद्ध को एक महापुरुष मानती थी।

प्रश्न 63. बौद्ध धर्म कि कौनसी शाखा मूर्ति पूजा का समर्थन नहीं करती थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि हीनयान शाखा मूर्ति पूजा का समर्थन नहीं करती थी।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 64. बौद्ध धर्म कि हीनयान शाखा का प्रसार कौन कौनसे देश में हुआ था?

उत्तर: बौद्ध धर्म कि हीनयान शाखा का प्रसार निम्न देश में हुआ था: –

– दक्षिण भारत

– वर्मा

– श्रीलंका

– थाईलैंड आदि।

प्रश्न 65. छठी शताब्दी ईस्वी से आठवीं शताब्दी ईस्वी के मध्य बौद्ध धर्म कि कौनसी शाखा का विकास हुआ था?

उत्तर: छठी शताब्दी ईस्वी से आठवीं शताब्दी ईस्वी के मध्य बौद्ध धर्म कि वज्रयान शाखा का विकास हुआ था। इस शाखा में आडंबरों ने अपनी जगह बना ली थी जिसके कारण बौद्ध धर्म का पतन होना शुरू हो गया।

Bauddh dharm ke important Questions

बौद्ध धर्म का साहित्य

प्रश्न 66. बौद्ध धर्म के त्रिपिटक कि रचना कौनसी भाषा में हुई थी?

उत्तर: बौद्ध धर्म के त्रिपिटक कि रचना प्राकृत भाषा और पाली लिपि में हुई थी।

प्रश्न 67. बौद्ध धर्म में त्रिपिटक कि संज्ञा किसको दी गयी हैं?

उत्तर:  बौद्ध धर्म में त्रिपिटक कि संज्ञा निम्न को दी गयी हैं: –

– सुत्त पिटक

– विनय पिटक

– और अभिधम्म पिटक।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 68. सुत्त पिटक में किसका संग्रह किया गया हैं?

उत्तर: सुत्त पिटक में बुद्ध द्वारा दिये गये उपदेशों का संग्रह किया गया हैं।

प्रश्न 69. विनय पिटक में किसका संग्रह किया गया हैं?

उत्तर: विनय पिटक में संघ के नियमों का संग्रह किया गया हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 70. अभिधम्म पिटक में किसका संग्रह किया गया हैं?

उत्तर: अभिधम्म पिटक में बुद्ध के दार्शनिक विचारों का संग्रह किया गया हैं।

प्रश्न 71. बुद्ध के पुनर्जन्म कि बात किसमें कही गयी हैं?

उत्तर: जातक कथाओं में बुद्ध के पुनर्जन्म कि बात कही गयी हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 72. अश्वघोष ने कौन कौनसी रचनाएँ रची थी?

उत्तर: अश्वघोष ने निम्न रचनाएँ रची थी: –

– बुद्ध चरित (बौद्ध धर्म कि रामायण)

– सौंदरानंद

– शारिपुत्र प्रकरण आदि।

प्रश्न 73. मिलिन्दपन्हों कि रचना किसके द्वारा कि गयी थी?

उत्तर: मिलिन्दपन्हों कि रचना नागसेन द्वारा कि गयी थी। बौद्ध धर्म से संबंधित मिलिंद नामक राजा द्वारा किये गये प्रश्नों (जिनका जवाब नागसेन ने दिया था) का संग्रह मिलिन्दपन्हों में किया गया हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 74. Light of Asia कि रचना किसने कि थी?

उत्तर: Light of Asia कि रचना एडविन अर्नालु कि थी।

प्रश्न 75. गांधार कला का संबंध किस धर्म से माना जाता हैं?

उत्तर: गांधार कला का संबंध बौद्ध धर्म से माना जाता हैं। वहीं मथुरा कला को जैन धर्म से जोड़ा जाता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 76. बौद्ध धर्म में चैत्य किसको कहा जाता हैं?

उत्तर: बौद्ध धर्म में पूजा घर को चैत्य कहा जाता हैं।

प्रश्न 77. बौद्ध धर्म में स्तूप किसको कहा जाता हैं?

उत्तर: बौद्ध धर्म में बुद्ध या उनके अनुयायियों के अवशेष को रखे जाने वाली जगह को स्तूप कहा जाता हैं।

Bauddh dharm ke important Questions

प्रश्न 78. बौद्ध धर्म में विहार किसको कहा जाता हैं?

उत्तर: बौद्ध धर्म में बौद्ध भिक्षु के निवास स्थल को विहार या मठ कहा जाता हैं।

प्रिय पाठकों, आज कि इस ब्लॉग पोस्ट में हमने बौद्ध धर्म से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा कि जो आने वाली सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुझे उम्मीद है आपकी पढ़ाई अच्छी चल रही होगी। हम अगली ब्लॉग पोस्ट में प्राचीन भारत के इतिहास कि श्रृंखला में जैन धर्म से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा करेंगे।

यदि आप इस टॉपिक के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहते हो तो इससे संबंधित पुस्तक कि लिंक आपको नीचे मिल जायेगी

यह भी पढ़े 👇

जैन धर्म – 83 प्रश्न उत्तर सहित

महाजनपद – 41 प्रश्न उत्तर सहित

पाषाण काल – 65 प्रश्न उत्तर सहित

सिंधु घाटी सभ्यता – 73 प्रश्न उत्तर सहित

वैदिक सभ्यता – 124 प्रश्न उत्तर सहित

मगध का उदय – 38 प्रश्न उत्तर सहित

विदेशी आक्रमण – 34 प्रश्न उत्तर सहित

मौर्य काल – 129 प्रश्न उत्तर सहित

ब्राहमण साम्राज्य – 41 प्रश्न उत्तर सहित

मौर्योत्तर विदेशी आक्रमण – 64 प्रश्न उत्तर सहित

मध्यकालीन इतिहास के 1485 महत्वपूर्ण प्रश्न 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें👇

प्राचीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Bauddh dharm ke important Questions

Leave a Comment