विदेशी आक्रमण

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रिय पाठकों, अब तक हमने भारत के प्राचीन इतिहास कि इस श्रृंखला में पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक सभ्यता, महाजनपद काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और मगध के उदय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में चर्चा कि हैं जो आने वाली परीक्षाओं कि दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। हमने पिछले ब्लॉग पोस्ट में पढ़ा था कि नंद वंश के अंतिम शासक घंनानंद के समय 326 ईसा पूर्व में भारत के उत्तर पश्चिम सीमा क्षेत्र में सिकंदर ने आक्रमण किया था।

सिकंदर एक यूनानी शासक था जो पूरी दुनिया को जितना चाहता था। उसी क्रम में उसने भारत पर आक्रमण किया था। इसके अलावा प्राचीन भारत के इतिहास में इरानीयों ने भी आक्रमण किया था। आज कि इस ब्लॉग पोस्ट में हम प्राचीन काल में भारत पर हुवे आक्रमणों से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा करेंगे जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं और आने वाली परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। तो बिना समय गवाए आज का टॉपिक पहले प्रश्न के साथ शुरू करते हैं।

ईरानी आक्रमण

प्रश्न 1. सर्वप्रथम भारत कि सीमा क्षेत्र पर किसने आक्रमण किया था?

उत्तर: सर्वप्रथम भारत कि सीमा क्षेत्र पर ईरानीयों ने आक्रमण किया था।

प्रश्न 2. प्राचीन और मध्य काल में भारत पर विदेशी आक्रमण कहाँ से होते थे?

उत्तर: प्राचीन और मध्य काल में भारत पर विदेशी आक्रमण भारत कि उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांतों पर होते थे। इसके पीछे दो कारण थे।

Videshi aakraman on india in ancient history

i) सुदृढ़ सेना का अभाव: प्राचीन और मध्य काल में विदेशी आक्रमणकारियों के पास भारत के उत्तर मे स्थित हिमालय पर्वत को पार करने लायक सेना नहीं थी। अर्थात भारत कि उत्तरी सीमा हिमालय कि वजह से सुरक्षित थी।

ii) सुदृढ़ नौ सेना का अभाव: प्राचीन और मध्य काल में विदेशी आक्रमणकारियों के पास भारत कि समुद्री सीमा (गुजरात से लेकर बंगाल तक) को पार कर पाने लायक नौ सेना नहीं थी। अर्थात भारत कि समुद्री सीमा प्रांत सुरक्षित थे।

Videshi aakraman on india in ancient history

यहीं कारण थे जिसकी वजह से प्राचीन और मध्य काल में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारत पर उत्तर पश्चिम सीमा प्रांतों पर आक्रमण किये जाते थे।

प्राचीन काल में कुछ ईरानी शासकों द्वारा भारत के सीमा प्रांतों पर आक्रमण किये गये थे जिनसे जोड़कर विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। आज कि ब्लॉग पोस्ट के इस भाग में उन्हीं प्रश्नों पर चर्चा करेंगे।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 3. प्राचीन काल में सबसे पहले भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर विदेशी आक्रमण करने वाला ईरानी वंश कौनसा था?

उत्तर: प्राचीन काल में सबसे पहले भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर विदेशी आक्रमण करने वाला ईरानी वंश हखमानी वंश था।

साइरस द्वितीय

प्रश्न 4. प्राचीन काल में भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर विदेशी आक्रमण करने वाला पहला ईरानी शासक कौन था?

उत्तर: प्राचीन काल में भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर विदेशी आक्रमण करने वाला पहला ईरानी शासक साइरस द्वितीय था। लेकिन उसको सफलता नहीं मिली थी।

Videshi aakraman on india in ancient history

डेरियस प्रथम

प्रश्न 5. प्राचीन काल में भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर सफल विदेशी आक्रमण करने वाला पहला ईरानी शासक कौन था?

उत्तर: प्राचीन काल में भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर सफल विदेशी आक्रमण करने वाला पहला ईरानी शासक डेरियस प्रथम था। जिसको दारा प्रथम के नाम से भी जाना जाता था।

प्रश्न 6. प्राचीन काल में भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर पहला सफल विदेशी आक्रमण कब हुआ था?

उत्तर: प्राचीन काल में भारत कि उत्तर पश्चिम सीमा पर पहला सफल विदेशी आक्रमण 516 ईसा पूर्व में हुआ था। यह आक्रमण डेरियस प्रथम द्वारा किया गया था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 7. प्राचीन काल में डेरियस प्रथम ने भारत के कौनसे क्षेत्रों को जीता था?

उत्तर: प्राचीन काल में डेरियस प्रथम ने भारत के पश्चिमोत्तर क्षेत्रों को जीता था। यह ईरानीयों का 20 वां प्रांत था। ईरानीयों को भारत के इस क्षेत्र से 360 टेलेंट स्वर्ण मुद्राएँ प्राप्त हुई थी।

प्रश्न 8. ईरानीयों कि लिपि का नाम क्या था?

उत्तर: ईरानीयों कि लिपि का नाम अरमाइक था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रभाव

प्रश्न 9. ईरानीयों कि अरमाइक लिपि कि सहायता से भारत के क्षेत्र में कौनसी लिपि का विकास हुआ था?

उत्तर: ईरानीयों कि अरमाइक लिपि कि सहायता से भारत के क्षेत्र में खरोष्ठी लिपि का विकास हुआ था। आगे चलकर अशोक के स्तंभों पर भी खरोष्ठी लिपि का प्रयोग किया गया।  खरोष्ठी लिपि से पहले भारत के इस क्षेत्र में ब्रहमी लिपि का प्रचलन था।

प्रश्न 10. मौर्य कला में कौनसी कला का प्रभाव देखने को मिलता हैं?

उत्तर: मौर्य कला में ईरानी कला का प्रभाव देखने को मिलता हैं। जैसे: चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित राजप्रसाद (पाटलिपुत्र में) और अशोक के विभिन्न स्तंभों में ईरानी कला का प्रभाव देखने को मिलता हैं।

Videshi aakraman on india in ancient history

इसके अलावा इसके बाद ईरान से व्यापार के संबंध भी विकसित हुए।

यूनानी आक्रमण

ईरान में हखमानी वंश के पतन के साथ ही ईरानीयों का भारत के उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत पर प्रभाव खत्म हो गया। ईरानीयों के बाद प्राचीन काल में भारत के उत्तर पश्चिम सीमा प्रांतों पर यूनानियों द्वारा आक्रमण किया गया। यूनानियों द्वारा भारत के उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत में किये गए आक्रमणों से जोड़कर विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। आज कि इस ब्लॉग पोस्ट के इस भाग मे उन्हीं प्रश्नों पर चर्चा करेंगे।

Videshi aakraman on india in ancient history

सिकंदर

प्रश्न 11. सिकंदर के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: सिकंदर के पिता का नाम फिलिप था।

प्रश्न 12. फिलिप कहाँ का शासक था?

उत्तर: फिलिप मकदुनियाँ का शासक था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 13. फिलिप मकदुनियाँ का शासक कब बना था?

उत्तर: फिलिप मकदुनियाँ का शासक 359 ईसा पूर्व में बना था।

प्रश्न 14. फिलिप कि ह्त्या कब कि गयी थी?

उत्तर: फिलिप कि ह्त्या 329 ईसा पूर्व में कि गयी थी।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 15. फिलिप कि ह्त्या के बाद मकदुनियाँ का शासक कौन बना था?

उत्तर: फिलिप कि ह्त्या के बाद मकदुनियाँ का शासक सिकंदर ना था। 

प्रश्न 16. सिकंदर मकदुनियाँ का शासक कब बना था?

उत्तर: सिकंदर मकदुनियाँ का शासक 329 ईसा पूर्व में बना था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 17. सिकंदर के गुरु के नाम क्या था?

उत्तर: सिकंदर के गुरु के नाम अरस्तु था।

प्रश्न 18. सिंकदर ने किसके कहने पर दुनिया जितने का सपना देखा था?

उत्तर: सिकंदर ने अपने गुरु अरस्तु के कहने पर दुनिया जितने का सपना देखा था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 19. सिकंदर ने विश्व विजेता बनने के उद्देश्य के क्रम में भारत पर आक्रमण कब किया था?

उत्तर: सिकंदर ने विश्व विजेता बनने के उद्देश्य के क्रम में भारत पर आक्रमण मकदुनियाँ का शासक बनने के 3 साल बाद 326 ईसा पूर्व में किया था।

प्रश्न 20. सिकंदर कौनसे पर्वत को पार करके भारत आया था?

उत्तर: सिकंदर हिंदुकुश पर्वत को पार करके भारत आया था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 21. सिकंदर के आक्रमण के समय तक्षशिला का शासक कौन था?

उत्तर: सिकंदर के आक्रमण के समय तक्षशिला का शासक आंभी था। तक्षशिला का शासक आंभी ने आत्मसमर्पण कर दिया था और सिकंदर कि आगे बढ़ने में मदद कि।

प्रश्न 22. झेलम का युद्ध किसके बीच हुआ था?

उत्तर: झेलम का युद्ध सिकंदर और पंजाब के शासक पोरस के बीच झेलम नदी के तट पर हुआ था। झेलम के युद्ध में राजा पोरस को पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन राजा पोरस से वीरता से सिकंदर से युद्ध लड़ा था। जिसकी वजह से सिकंदर ने पोरस को उसके क्षेत्र वापिस लौटा दिये थे।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 23. प्राचीन काल के कौनसे युद्ध को हाइडेस्पिस का युद्ध के नाम से भी जाना जाता हैं?

उत्तर: प्राचीन काल में भारत के उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत में सिकंदर और राजा पोरस के बीच हुवे झेलम के युद्ध को हाइडेस्पिस का युद्ध के नाम से भी जाना जाता हैं।

प्रश्न 24. सिकंदर कि सेना ने कौनसी नदी को पार करने के लिए मना कर दिया था?

उत्तर: सिकंदर कि सेना ने व्यास नदी को पार करने के लिए मना कर दिया था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 25. सिकंदर भारत में कितने समय रुका था?

उत्तर: सिकंदर भारत में 18 माह रुका था और 325 ईसा पूर्व के अंत में वापिस लौट गया था। वापिस लौटते समय सिकंदर ने अपनी सेना को दो भागों में बाँट दिया था।

प्रश्न 26. वापिस लौटने के क्रम में सिकंदर कि नौसेना का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर: वापिस लौटने के क्रम में सिकंदर कि नौसेना का नेतृत्व उसके मंत्री निर्याकस ने किया था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 27. सिकंदर ने पंजाब के जीते हुवे क्षेत्र किसको सौंप दिये थे?

उत्तर: सिकंदर ने पंजाब के जीते हुवे क्षेत्र सेल्यूकस निकेटर को सौंप दिये थे।

प्रश्न 28. सिकंदर कि मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: सिकंदर कि मृत्यु 323 ईसा पूर्व में हुई थी।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 29. सिकंदर कि मृत्यु कहाँ हुई थी?

उत्तर: सिकंदर कि मृत्यु बेबीलोन में हुई थी।

प्रश्न 30. सिकंदर कि मृत्यु कितने साल कि उम्र में हुई थी?

उत्तर: सिकंदर कि मृत्यु 33 साल कि उम्र में हुई थी।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रभाव

प्रश्न 31. निकैया शहर किसने बसाया था?

उत्तर: निकैया शहर सिकंदर ने बसाया था। निकैया शहर को सिकंदर ने झेलम के युद्ध में राजा पोरस को हराने के बाद बसाया था।

प्रश्न 32. बेउकफला शहर किसने बसाया था?

उत्तर: बेउकफला शहर सिकंदर ने बसाया था। बेउकफला सिकंदर के घोड़े का नाम था।

Videshi aakraman on india in ancient history

प्रश्न 33. यूनानियों का प्रभाव भारत कि कौनसी कला शैली में देखने को मिलता हैं? 

उत्तर: यूनानियों का प्रभाव भारत कि गांधार कला शैली में देखने को मिलता हैं। जैसा कि हमने पढ़ा था कि गांधार कला शैली में बौद्ध धर्म कि कई मूर्तियाँ बनायी गयी थी।

इसके अलावा यूनानियों के भारत आने पर भारत का यूनान के साथ व्यापार में विकास और भारत का एकीकरण हुआ।

प्रश्न 34. सिकंदर के साथ कौन कौनसे लेखक भारत आये थे?

उत्तर: सिकंदर के साथ निम्न लेखक भारत आये थे: –

– निर्याकस

– ऑनेसिक्रेतस

– और अरिस्टोक्युलस।

Videshi aakraman on india in ancient history

इन्हीं के द्वारा लिखे गये लेखों से ही यूनानियों के द्वारा भारत पर किये गये आक्रमण का पता चलता हैं।

प्रिय पाठकों, प्राचीन भारत कि इस श्रृंखला में आज कि इस ब्लॉग पोस्ट में हमने ईरानी और यूनानी शासकों द्वारा भारत के उत्तर पश्चिम सीमा क्षेत्र पर किये गये आक्रमणों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं और आने वाली परीक्षाओं कि दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Videshi aakraman on india in ancient history

मुझे उम्मीद हैं कि आपको आज का टॉपिक अच्छे से समझ आ गया होगा। यदि आप इतिहास के अन्य टॉपिक से जुड़े प्रश्नों के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो उनसे संबंधित लिंक आपको नीचे मिल जायेगी।

यदि आप आज के टॉपिक ईरानी और यूनानी आक्रमण के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो इससे संबंधित पुस्तक का लिंक आपको नीचे मिल जायेगा।

Videshi aakraman on india in ancient history

यह भी पढ़े 👇

मौर्योत्तर विदेशी आक्रमण – 64 प्रश्न उत्तर सहित

मौर्य काल – 129 प्रश्न उत्तर सहित

मगध का उदय – 38 प्रश्न उत्तर सहित

जैन धर्म – 83 प्रश्न उत्तर सहित

बौद्ध धर्म – 78 प्रश्न उत्तर सहित

महाजनपद – 41 प्रश्न उत्तर सहित

पाषाण काल – 65 प्रश्न उत्तर सहित

सिंधु घाटी सभ्यता – 73 प्रश्न उत्तर सहित

वैदिक सभ्यता – 124 प्रश्न उत्तर सहित

ब्राहमण साम्राज्य – 41 प्रश्न उत्तर सहित

मध्यकालीन इतिहास के 1485 महत्वपूर्ण प्रश्न 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें👇

प्राचीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Videshi aakraman on india in ancient history

Leave a Comment