136 Important Questions about Maratha Samrajya

 

Important Questions about Maratha Samrajya

मराठा साम्राज्य

यहाँ पर Important Questions about Maratha Samrajya मिलेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको यहाँ पर मराठा साम्राज्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित जो आने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं को उपलब्ध करवाया जाये ताकि आपको कहीं और से पढ़ने कि जरूरत ना पड़े।

परिचय

प्रश्न 1. मराठों ने वर्तमान परिदृश्य मे कौनसे क्षेत्र पर राज किया था?

उत्तर: मराठों ने वर्तमान परिदृश्य मे महाराष्ट्र राज्य के क्षेत्र पर राज किया था।

प्रश्न 2. तत्कालीन मराठा संतों और कवियों ने आमजन में कौनसी भावना का जाग्रत किया था?

उत्तर: तत्कालीन मराठा संतों और कवियों ने आमजन में हिंदू गौरव और एकता कि भावना को जाग्रत किया था।

प्रश्न 3. मराठे बचपन से ही साहसी, जुझारू और युद्ध कौशल मे निपुण क्यों होते था।

उत्तर: मराठी बचपन से ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते थे इसके कारण वह साहसी, जुझारू और युद्ध कौशल में निपुण होते थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 4. मुगल शासक औरंगजेब के समय मराठों के उत्थान के पीछे क्या कारण था?

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब ने हिंदुओं के विरोध कई सारी नीतियां बनाई थी। इन नीतियों का विरोध करने में मराठें अग्रिम रहे जिसके कारण मराठों की लोकप्रियता बढ़ती गई।

शिवाजी

प्रश्न 5. मराठा साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन थे?

उत्तर: मराठा साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक शिवाजी थे।

प्रश्न 6. शिवाजी के पिता जी का क्या नाम था?

उत्तर: शिवाजी के पिताजी का नाम शाहजी भोंसले था।

प्रश्न 7. शाहजी भोसले ने कहां की जागीर अपने पुत्र शिवाजी को सौंपी थीं?

उत्तर: शाहजी भोंसले ने पूना की जागीर अपने पुत्र शिवाजी को सौंपी थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 8. शिवाजी कि माता जी का नाम क्या था?

उत्तर: शिवाजी की माता जी का नाम जीजाबाई था।

प्रश्न 9. शिवाजी के संरक्षक कौन थे?

उत्तर: शिवाजी के संरक्षक दादोजी कोंडदेव थे।

प्रश्न 10. शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?

उत्तर: शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु रामदास थे।

प्रश्न 11. शिवाजी ने तोरण के किले को कब जीता था?

उत्तर: शिवाजी ने तोरण के किले को 1646 ईस्वी में जीता था। जो पूना के निकट था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 12. शिवाजी ने पुरंदर के किले को कब जीता था?

उत्तर: शिवाजी ने पुरंदर के किले को 1648 ईस्वी में जीता था।

प्रश्न 13. शिवाजी ने मराठा सरदार चंद्रराव मोर से कौन सा किला जीता था?

उत्तर: शिवाजी ने 1656 ईस्वी में मराठा सरदार चंद्रराव मोर से जावली का किला जीता था।

प्रश्न 14. शिवाजी ने बीजापुर के साथ संघर्ष के समय कौन से मुगल शासक के साथ मैत्री संबंध बनाने का प्रयास किया था?

उत्तर: शिवाजी ने बीजापुर के साथ संघर्ष के समय मुगल शासक औरंगज़ेब के साथ मैत्री संबंध बनाने का प्रयास किया था।

प्रश्न 15. बीजापुर के शासक ने किसको शिवाजी को कैद करने या जान से मारने के लिए भेजा था?

उत्तर: बीजापुर के शासक ने अपने सेनापति अफजल खां को शिवाजी को कैद करने या जान से मारने के लिए भेजा था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 16. शाइस्ता खां कौन था?

उत्तर: शाइस्ता खां एक मुगल गवर्नर था औरंगजेब ने इसको शिवाजी से उन क्षेत्रों को वापस लेने के लिए भेजा जो अहमदनगर की संधि के तहत बीजापुर को देने थे।

प्रश्न 17. शाइस्ता खां ने मराठा साम्राज्य के कौन से क्षेत्रों पर सफलता हासिल की थी?

उत्तर: शाइस्ता खां ने अपने अभियान के तहत मराठा साम्राज्य के पूना, कल्याण और चाकन के किलों पर अधिकार कर लिया था।

प्रश्न 18. शिवाजी ने शाइस्ता खां को कैसे घायल किया था?

उत्तर:  शिवाजी ने शाइस्ता खां को छापा मारा नीति के तहत घायल किया था।

प्रश्न 19. औरंगजेब ने शाइस्ता खां के बाद शिवाजी के विरोध किसको मैदान में उतारा था?

उत्तर: औरंगजेब ने शाइस्ता खां के बाद शिवाजी के विरोध आमेर के जयसिंह को मैदान में उतारा था।

प्रश्न 20. औरंगजेब ने शाइस्ता खां को मराठा के विरोध अभियान के बाद कहां भेज दिया था?

उत्तर: औरंगजेब ने शाइस्ता खां को मराठा के विरोध अभियान के बाद बंगाल का गवर्नर बनाकर बंगाल भेज दिया था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 21. जयसिंह और शिवाजी के बीच संघर्ष के समय कौन से राज्य ने एक सेना की टुकड़ी शिवाजी के विरुद्ध तथा जयसिंह के सहयोग के लिए भेजी थी?

उत्तर: जयसिंह और शिवाजी के बीच संघर्ष के समय बीजापुर ने एक सेना की टुकड़ी शिवाजी के विरुद्ध तथा जयसिंह के सहयोग के लिए भेजी थी।

प्रश्न 22. शिवाजी को पुरंदर में कब घेर लिया गया था?

उत्तर: शिवाजी को पुरंदर में 1665 ईस्वी में घेर लिया गया था।

प्रश्न 23. पुरंदर की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: पुरंदर की संधि मुगल सेनापति जयसिंह और मराठा शासक शिवाजी के बीच हुई थी।

प्रश्न 24. पुरंदर की संधि कब हुई थी?

उत्तर: पुरंदर की संधि 1665 ईस्वी में हुई थी।

प्रश्न 25. पुरन्दर कि संधि के तहत शिवाजी को कितने किले मुगलों को देने पड़े?

उत्तर: पुरन्दर कि संधि के तहत शिवाजी को तेइस किले मुगलों को देने पड़े।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 26. पुरंदर कि संधि के बाद शिवाजी कितने किले बचे थे?

उत्तर: पुरंदर कि संधि के बाद शिवाजी बारह किले बचे थे।

प्रश्न 27. मुगलों ने शिवाजी के पुत्र शंभा जी को क्या देना स्वीकार किया था?

उत्तर: मुगलों ने शिवाजी के पुत्र शंभा जी को पंचहजरी और उचित जागीर देना स्वीकार किया था।

प्रश्न 28. शिवाजी ने किसके विरुद्ध मुगलों को सैन्य सहायता देने का वादा किया था?

उत्तर: शिवाजी ने बीजापुर राज्य के विरुद्ध मुगलों को सैन्य सहायता देने का वादा किया था।

प्रश्न 29. शिवाजी द्वारा मुगलों को सौंपे गये किलो कि वार्षिक आय कितनी थी?

उत्तर: शिवाजी द्वारा मुगलों को सौंपे गये किलो कि वार्षिक आय चार लाख हुण थी।

प्रश्न 30. शिवाजी मुगलों के दरबार मे कब उपस्थित हुवे थे?

उत्तर: शिवाजी मुगलों के दरबार मे 1666 ई. में उपस्थित हुवे थे। वहाँ शिवाजी के साथ तृतीय श्रेणी के मनसबदारों जैसा व्यवहार किया गया जिसके कारण शिवाजी औरंगजेब कि कैद से फरार हो गये।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 31. शिवाजी ने मुगलों से सूरत के किले को वापिस कब जीता था?

उत्तर: शिवाजी ने मुगलों से सूरत के किले को वापिस 1670 ई. में जीता था।

प्रश्न 32. औरंगजेब ने शिवाजी को कौनसी उपाधि दि थी?

उत्तर: औरंगजेब ने 1667 ई. में शिवाजी को राजा कि उपाधि दि थी। इसके बाद 1669 ई. तक शिवाजी और मुगलों के बीच शांतिपूर्ण संबध बने रहे।

प्रश्न 33. शिवाजी ने छत्रपति कि उपाधि कब धारण कि थी?

उत्तर: 14 जून 1674 ई. को शिवाजी ने काशी के प्रसिद्ध विद्वान गंगाभट्ट से रायगढ़ में राज्याभिषेक करवाया और छत्रपति कि उपाधि कि उपाधि धारण कि थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 34. शिवाजी का अंतिम महत्वपूर्ण अभियान कहाँ किया था?

उत्तर: शिवाजी का अंतिम महत्वपूर्ण अभियान 1677 ई. में कर्नाटक में किया था।

प्रश्न 35. कर्नाटक अभियान का क्या उद्देश्य था?

उत्तर: कर्नाटक अभियान का उद्देश्य बीजापुर के आदिलशाही राज्य पर अधिकार करना था।

प्रश्न 36. कर्नाटक अभियान के तहत शिवाजी ने गोलकुंडा के सुल्तान से किसके माध्यम से गुप्त संधि कि थी?

उत्तर: कर्नाटक अभियान के तहत शिवाजी ने गोलकुंडा के सुल्तान से गोलकुंडा के दो ब्राहमण मंत्रियों मदन्ना और अखन्ना के माध्यम से गुप्त संधि कि थी।

प्रश्न 37. भारतीय नौसेना के पिता किसे कहा जाता हैं?

उत्तर: भारतीय नौसेना के पिता छत्रपति शिवाजी महाराज को कहा जाता हैं।

प्रश्न 38. शिवाजी ने नौसेना का गठन क्यों किया था?

उत्तर: शिवाजी ने जंजीरा टापू के अधिपति सीदियो पर अधिकार करने के लिए नौसेना का गठन क्यों किया था। हालाँकि शिवाजी पूर्तगालियों से गोवा और सीदियों से जंजीरा नहीं जीत सके।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 39. शिवाजी कि मृत्यु कब हुई?

उत्तर: शिवाजी कि मृत्यु 12 अप्रैल 1680 ई. में हुई।

प्रशासन

प्रश्न 40. मराठा साम्राज्य में सर्वोच्च पद किसका था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में सर्वोच्च पद छत्रपति का था।

प्रश्न 41. मराठा साम्राज्य में आठ मंत्रियों के समूह को क्या बोलते थे?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में आठ मंत्रियों के समूह को अष्टप्रधान बोलते थे।

प्रश्न 42. पेशवा किसे बोला जाता था?

उत्तर: पेशवा प्रधानमंत्री को बोला जाता था। जो सैनिक और असैनिक दोनों कार्यों को देखता था। हालाँकि पेशवा का विशेष भूमिका अर्थव्यवस्था में थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 43. मराठा साम्राज्य मे आय और व्यय का लेखा जोखा रखने का काम किसका था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य मे आय और व्यय का लेखा जोखा रखने का काम मजमुआदर/ अमात्य का था।

प्रश्न 44. सर-अ-नौबत विभाग का क्या काम था?

उत्तर: सर-अ-नौबत विभाग का काम सैनिकों कि भर्ती, वेतन का बँटवारा, सैन्य सामग्री कि व्यवस्था करना और जागीरों का इंतजाम करना था।

प्रश्न 45. सचिव का क्या काम था?

उत्तर: सचिव का काम राजकीय पत्राचार का कार्य संभालना था इसे चिटनिस भी कहा जाता था।

प्रश्न 46. मराठा साम्राज्य मे विदेशी मामलों को कौन देखता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य मे विदेशी मामलों को सुमंत/ दबीर देखता था।

प्रश्न 47. राजा के दैनिक कार्यों का लेखा जोखा कौन रखता था?

उत्तर: राजा के दैनिक कार्यों का लेखा जोखा वकियानविस रखता था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 48. मराठा साम्राज्य में किसको छोड़ कर सैन्य सेवा देनी पड़ती थी?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में पंडित, राव और न्यायधीश को छोड़ कर सैन्य सेवा देनी पड़ती थी।

प्रश्न 49. न्याय के मामले कौन देखता था?

उत्तर: न्याय के मामले न्यायधीश देखता था।

प्रश्न 50. शिवाजी ने अपने राज्य को कितने भागों में बाँट रखा था?

उत्तर: शिवाजी ने अपने राज्य को तीन भागों में बाँट रखा था।

उत्तरी प्रांत – सूरत से पूना। जिसके मुख्या मोरोपंत पिंघले थे।

दक्षिणी प्रांत – तटीय क्षेत्र और दक्षिण कोंकण। जिसके मुख्या अन्नाजी दत्तो थे।

दक्षिणी पूर्वी प्रांत – सतारा, कोल्हापुर, दलनौन इत्यादि। जिसके मुख्या दत्ताजी पंत थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 51. शिवाजी के क्षेत्र को क्या बोलते थे?

उत्तर: शिवाजी के क्षेत्र को स्वराज बोलते थे।

प्रश्न 52. मराठा साम्राज्य में महाल किसे बोला जाता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में राज्य को महाल बोला जाता था।

प्रश्न 53. मराठा साम्राज्य में परगना किसे बोला जाता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में परगना प्रांत को बोला जाता था।

प्रश्न 54मराठा साम्राज्य में गांवों के समूह को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में गांवों के समूह को मौजा बोला जाता था। ग्रामीण स्तर पर 12 अलुटे (सेवक) और 12 बलुटे (शिल्पी) भी होते थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 55. मराठा साम्राज्य में सेनापति कौन होता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में राजा ही सेनापति होता था।

प्रश्न 56. शिवाजी अपने सैनिकों को वेतन कैसे देते थे?

उत्तर: शिवाजी ने नियमित सेना तथा सैनिकों को नियमित और नगद वेतन कि व्यवस्था की थी। सैनिकों को वेतन लूटे हुवे माल में से दिया जाता था।

प्रश्न 57. शिवाजी कि नियमित सेना को क्या कहा जाता था?

उत्तर: शिवाजी कि नियमित सेना को पागा कहा जाता था। पैदल सैनिक, तोपखाने, अश्वारोही आदि शिवाजी कि सेना के प्रमुख अंग थे।

प्रश्न 58. शिवाजी कि सेना में सबसे छोटा अधिकारी कौन होता था?

उत्तर: शिवाजी की सेवा में सबसे छोटा अधिकारी नायक होता था। उसके ऊपर हवलदार (5 नायकों के ऊपर), उसके ऊपर जुमलादार (2 या 3 हवलदारों के ऊपर), उसके ऊपर हजारी (10 जुमलदारों) और उसके ऊपर सेर-नौबत (7 हजारी के ऊपर) आदि उच्च पदाधिकारी होते थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 59. शिवाजी कि अश्वारोही सेना कितने भागों में बांटी हुई थी?

उत्तर: शिवाजी कि अश्वारोही सेना दो भागों में बांटी हुई थी। बर्गी और सिलहदार। जिसमें बर्गी स्थायी सैनिक होते थे।

प्रश्न 60. मराठा साम्राज्य में किसानों से कितना राजस्व लिया जाता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में किसानों से आरंभ में भूमि में उपज का 1/3 वां भाग जो बाद में 1/2 वां भाग राजस्व के रूप में लिया जाता था। राजस्व नगद और उपज दोनों रूप में लिया जाता था।

प्रश्न 61. मराठा साम्राज्य में भूमि के मापन के लिए किसका प्रयोग किया जाता था?

उत्तर: मराठा साम्राज्य में भूमि के मापन के लिए काठी का प्रयोग किया जाता था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 62. अन्नाजी दत्तो ने भूमि सर्वेक्षण कब करवाया था?

उत्तर: अन्नाजी दत्तो ने भूमि सर्वेक्षण 1679 ई. में करवाया था।

शिवाजी के उतराधिकारी

शंभाजी

प्रश्न 63. शंभाजी का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: शंभाजी का शासन काल 1680 ई. से 1689 ई. तक था।

प्रश्न 64. शंभाजी मैं किसको हराकर सत्ता प्राप्त की थी?

उत्तर: शंभाजी शिवाजी के बड़े पुत्र थे उन्होंने अपने अनुज राजाराम को हराकर सत्ता प्राप्त की थी।

प्रश्न 65. औरंगजेब ने शंभाजी को कहां पर बंदी बनाया था?

उत्तर: औरंगजेब ने शंभाजी को रत्नागिरी के निकट संगमेश्वर दुर्ग में बंदी बना लिया था। उसके बाद औरंगजेब ने शंभाजी को मृत्यु दंड दे दिया। यह घटना 1689 ई. की थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

राजाराम

प्रश्न 66. राजाराम का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: राजाराम का शासन काल 1689 ई से 1700 ई तक था।

प्रश्न 67. राजाराम ने अपनी राजधानी किसको बनाया था?

उत्तर: राजाराम ने शुरुआत में जिंजी को अपनी राजधानी बनाया बाद में सतारा अपनी राजधानी स्थानांतरित कर दी थी।

प्रश्न 68. राजाराम ने प्रशासनिक पदों में कौन से पद को जोड़ दिया था?

उत्तर: राजाराम ने प्रशासनिक पदों में प्रतिनिधि नामक एक पद को जोड़ दिया था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 69. राजाराम ने सबसे पहले प्रतिनिधि पद पर किसको नियुक्त किया था?

उत्तर: राजाराम ने सबसे पहले प्रतिनिधि पद पर परशुराम ऋयंबक को नियुक्त किया था।

प्रश्न 70. राजाराम की मृत्यु कहां पर हुई थी?

उत्तर: राजाराम की मृत्यु सतारा में हुई थी।

शिवाजी द्वितीय

प्रश्न 71. शिवाजी द्वितीय का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: शिवाजी द्वितीय का शासन काल 1700 ई. से 1707 ई. तक था।

प्रश्न 72. शिवाजी द्वितीय को शासक बनाकर किसने संरक्षिका के रूप में शासन चलाया था?

उत्तर: शिवाजी द्वितीय को शासक बनाकर राजाराम कि पत्नी ताराबाई ने संरक्षिका के रूप में शासन चलाया था।

प्रश्न 73. मुगलों ने शिवाजी के पुत्र शाहू को कैद से कब छोड़ा था?

उत्तर: मुगलों ने शिवाजी के पुत्र शाहू को कैद से औरंगजेब कि मृत्यु के बाद 1707 ई. में छोड़ा था।

शाहू

प्रश्न 74. शाहू का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: शाहू का शासन काल 1707 ई. से 1749 ई. तक था। शाहू ने कोल्हापुर में अपनी चाची ताराबाई को हराकर सत्ता हासिल की थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 75. शाहू ने 1713 ईस्वी में किसको पेशवा नियुक्त किया था?

उत्तर: शाहू ने 1713 ईस्वी में बालाजी विश्वनाथ को पेशवा नियुक्त किया था ताकि वह अपनी शक्ति में वृद्धि कर सके।

प्रश्न 76. शाहू द्वारा बालाजी विश्वनाथ को कौन सी उपाधि प्रदान की गई थी?

उत्तर: शाहू द्वारा बालाजी विश्वनाथ को युद्ध कर्ते कि उपाधि प्रदान की गई थी।

प्रश्न 77. फारुखसीयर ने शाहू को कौन सी मान्यता प्रदान की थी?

उत्तर: फारुखसीयर ने शाहू को स्वराज शासक कि मान्यता प्रदान की थी।

प्रश्न 78. मराठा परिसंघ का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?

उत्तर: मराठा परिसंघ का निर्माण शाहू के शासनकाल में हुआ था।

पेशवा

प्रश्न 79. बालाजी विश्वनाथ कब से कब तक पेशवा रहे थे?

उत्तर: बालाजी विश्वनाथ 1713 ई से 1720 ई तक पेशवा रहे थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 80. बालाजी विश्वनाथ का जन्म कहां पर हुआ था?

उत्तर: बालाजी विश्वनाथ का जन्म श्रीवर्धन गांव के चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक छोटे से राजस्व अधिकारी के रूप में की थी।

प्रश्न 81. बालाजी विश्वनाथ धनाजी जादव कि सेवा में कब से कब तक काम किया था?

उत्तर: बालाजी विश्वनाथ धनाजी जादव कि सेवा में 1699 ई. से 1708 ई. तक काम किया था।

प्रश्न 82. प्रथम मराठा मुगल संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: मराठा मुगल संधि बालाजी विश्वनाथ और हुसैन अली के साथ 1719 ई पर हुई थी। इस संधि के तहत बालाजी विश्वनाथ 1719 ईस्वी में सेना लेकर मुगल बंधुओ की सहायता करने दिल्ली गए थे।

बाजीराव प्रथम

प्रश्न 83. बाजीराव प्रथम कब से कब तक पेशवा रहे थे?

उत्तर: बाजीराव प्रथम 1720 ई. से 1740 ई. तक पेशवा रहे थे।

प्रश्न 84. बाजीराव प्रथम कौन थे?

उत्तर: बालाजी विश्वनाथ ने पेशवा को वंशानुगत कर दिया था जिसकी वजह से उनके पुत्र बाजीराव प्रथम को पेशवा नियुक्त किया गया था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 85. बाजीराव प्रथम ने मुगल साम्राज्य के विरोध बनायी गयी नीति की घोषणा करते समय क्या बोला था?

उत्तर: बाजीराव प्रथम ने मुगल साम्राज्य के विरोध बनायी गयी नीति कि घोषणा करते समय बोला कि “हमें इस जर्जर वृक्ष के तने पर आक्रमण करना चाहिए, शाखाएं स्वत ही गिर जाएगी।

प्रश्न 86. बाजीराव प्रथम ने निजामुल मुल्क को कौन से युद्ध में पराजित किया था?

उत्तर: बाजीराव प्रथम ने निजामुल मुल्क को 1728 ईस्वी में पालखेड़ा के युद्ध में पराजित किया था।

प्रश्न 87. मुंगी शिवगांव की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: पलखेड़ा के युद्ध के बाद बाजीराव प्रथम और निजामुल मुल्क के बीच 6 मार्च 1728 ई को मुंगी शिवगांव की संधि हुई थी। जिसमें निजाम ने मराठों को चौथ और सरदेशमुखी देना स्वीकार किया था।

प्रश्न 88. डभोई का युद्ध किसके बीच हुआ था?

उत्तर: डभोई का युद्ध 1731 ई. में बाजीराव प्रथम और त्रियंबकराव के बीच हुआ था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 89. किस संधि द्वारा शंभाजी द्वितीय ने शाहू की अधीनता स्वीकार की थी?

उत्तर: 1731 ई. में वार्ना संधि द्वारा शंभाजी द्वितीय ने शाहू की अधीनता स्वीकार की थी।

प्रश्न 90. दुरई सराय कि संधि कब हुई?

उत्तर: 1737 ईस्वी में बाजीराव प्रथम और निजाम के बीच भोपाल में हुवे युद्ध के बाद 1738 ईस्वी में दुरई सराय की संधि हुई थी। इस संधि के द्वारा निजाम ने संपूर्ण मालवा का क्षेत्र तथा चंबल से लेकर नर्मदा के बीच का पूरे क्षेत्र की सत्ता मराठों को सौंप दी।

प्रश्न 91. बाजीराव प्रथम ने पुर्तगालियों से बेसिन और सालसीट को कब छीना था?

उत्तर: 1739 इस्वी में बेसिन विजय के बाद बाजीराव प्रथम ने पुर्तगालियों से बेसिन और सालसीट को छिना था।

प्रश्न 92. गुजरात के किस मुगल सूबेदार ने सूरत को छोड़कर संपूर्ण गुजरात की चैथ और सरदेशमुखी तथा अहमदाबाद के राजस्व में से 5% राजस्व मराठों को देने का निर्णय लिया था?

उत्तर: गुजरात के मुगल सूबेदार सरबुलंद खां ने सूरत को छोड़कर संपूर्ण गुजरात की चैथ और सरदेशमुखी तथा अहमदाबाद के राजस्व में से 5% राजस्व मराठों को देने का निर्णय लिया था।

प्रश्न 93. बाजीराव प्रथम और गुजरात के मुगल सूबेदार अभय सिंह के बीच हुई संधि में बाजीराव प्रथम को कितनी धनराशि देने का निर्णय लिया गया था?

उत्तर: बाजीराव प्रथम और गुजरात के मुगल सूबेदार अभय सिंह के बीच हुई संधि में बाजीराव प्रथम को सालाना 13 लाख रुपए वार्षिक धनराशि देने का निर्णय लिया गया था।

प्रश्न 94. बाजीराव प्रथम ने निजाम-उल-मुल्क को कब हराया था?

उत्तर: बाजीराव प्रथम ने निजाम-उल-मुल्क को 15 दिसंबर 1720 ई. को हराया था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 95. शंकरखेड़ा का युद्ध किसके बीच हुआ था?

उत्तर: शंकरखेड़ा का युद्ध 1724 ई. में निजाम-उल-मुल्क और मुबारक-उल-मुल्क बीच हुआ था। इस युद्ध में मराठों ने निजाम-उल-मुल्क को सैनिक सहायता प्रदान कि थी और निजाम-उल-मुल्क इसमें विजयी हुवे थे।

प्रश्न 96. मुशी-शेगान्व की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: मुशी-शेगान्व की संधि 1728 ई. में मराठों के कर्नाटक अभियान के समय निजाम-उल-मुल्क और मराठों के बीच हुए युद्ध में निजाम-उल-मुल्क की हार के बाद मराठों और निजाम-उल-मुल्क के बीच हुई थी।

प्रश्न 97. बाजीराव प्रथम की मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: प्रेयसी मस्तानी के वियोग में बाजीराव प्रथम की मृत्यु 1740 ई. में हुई थी।

प्रश्न 98. पानीपत का तृतीय युद्ध कब और किसके बीच हुआ था?

उत्तर: 1761 ईस्वी में अफगान आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच में पानीपत में पानीपत का तृतीय युद्ध हुआ था।

प्रश्न 99. पानीपत का तृतीय युद्ध क्यों हुआ?

उत्तर: जहाँ अहमदशाह अब्दाली भारत को लूटना चाहता था वहीं मराठे हिंदु पदशाही कि भावना से प्रेरित होकर दिल्ली पर अपना प्रभाव स्थापित करना चाहते थे। लेकिन इस युद्ध के बाद मराठों की शक्ति क्षण हो गई।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 100. किसने अहमद शाह अब्दाली को मराठों के विरोध युद्ध लड़ने के लिए आमंत्रण दिया था?

उत्तर: मराठों ने 1752 ईस्वी में रुहेलखंड और दोआब के क्षेत्र में भारी लूटपाट कि। जिससे परेशान होकर दोआब के शासक नजीम खां ने अहमदशाह अब्दाली को मराठों के विरुद्ध युद्ध लड़ने के लिए आमंत्रण दिया तथा अहमदशाह अब्दाली को आर्थिक और सैनिक सहायता भी प्रदान की।

माधवराव

प्रश्न 101. माधवराव कब से कब तक पेशवा रहा था?

उत्तर: बालाजी माधवराव की मृत्यु के बाद माधवराव 1761 ई से 1772 ई तक पेशवा रहा था।

प्रश्न 102. किसके संरक्षक के रूप में रघुनाथ राव ने सत्ता संभाली थी?

उत्तर: माधवराव के संरक्षक के रूप में रघुनाथ राव ने सत्ता संभाली थी।

प्रश्न 103. माधवराव के पेशवा बनने के बाद किसके बीच गृहयुद्ध हुआ था?

उत्तर: माधवराव के पेशवा बनने के बाद रघुनाथ राव के हस्तक्षेप से बचने के लिए 1768 ईस्वी में माधवराव और रघुनाथ राव के बीच गृहयुद्ध हुआ था। जिसमें माधवराव ने रघुनाथ राव को हराकर बंदी बना लिया था।

प्रश्न 104. माधवराव ने अपने पेशवा कार्यकाल के दौरान किसको पराजित किया था?

उत्तर: माधवराव ने अपने पेशवा कार्यकाल के दौरान निजाम अली और नागपुर के भोसले को पराजित किया था।

नारायण राव

प्रश्न 105. नारायण राव कब से कब तक पेशवा रहा था?

उत्तर: नारायण राव 1772 ई से 1774 ई तक पेशवा रहा था।

प्रश्न 106. नारायण राव कौन था?

उत्तर: नारायण राव माधवराव का भाई था। जो माधवराव के बाद पेशवा बना था। लेकिन बाद में बालाजी बाजीराव के भाई रघुनाथ राव ने षड्यंत्र से नारायण राव का वध करवा दिया था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 107. बाजीराव द्वितीय कब से कब तक पेशवा रहा था?

उत्तर: माधव नारायण के बाद राघोबा का पुत्र बाजीराव द्वितीय 1796 ई से 1818 ई तक पेशवा रहा था।

आंग्ल मराठा युद्ध

प्रश्न 108. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध कब से कब तक चला था?

उत्तर: प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध 1775 ई से 1782 ई तक चला था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 109. पेशवा बनने के लिए किसने अंग्रेजों के साथ सूरत में संधि कि थी?

उत्तर: पेशवा बनने के लिए रघुनाथ राव ने अंग्रेजों के साथ 1775 ई. में सूरत कि संधि कि थी।

प्रश्न 110. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध की समाप्ति के बाद कौन सी संधि हुई थी?

उत्तर: प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध की समाप्ति के बाद अंग्रेजों और मराठों के बीच में सालबाई कि संधि हुई थी।

प्रश्न 111. द्वितीय आंग्ल मराठा युद्ध कब से कब तक हुआ था?

उत्तर: द्वितीय आंग्ल मराठा युद्ध 1803 ई. से 1805 ई. तक हुआ था।

प्रश्न 112. बाजीराव द्वितीय ने अंग्रेजों के साथ कौन सी संधि की थी?

उत्तर: बाजीराव द्वितीय ने 1802 ई. अंग्रेजों के साथ बेसिन कि संधि की थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 113. कौन सी संधि के तहत सिंधिया ने गंगा यमुना का क्षेत्र कंपनी को दे दिया?

उत्तर: 1803 ई. में सुरजी-अर्जुन गाँव संधि के तहत सिंधिया ने गंगा जमुना का क्षेत्र कंपनी को दे दिया।

प्रश्न 114. तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध कब से कब तक हुआ था?

उत्तर: तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध 1817 ई. से 1818 ई. तक हुआ था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 115. लॉर्ड हेस्टिंग्स ने किस किस को अपमान जनक संधि के लिए बाध्य किया?

उत्तर: लॉर्ड हेस्टिंग्स ने 27 मई 1816 ई. को नागपुर के राजा, 13 जून 1817 ई. को पेशवा और 5 नवंबर को सिंधिया को अपमान जनक संधि के लिए बाध्य किया।

अन्य प्रश्न

प्रश्न 116. मराठा प्रशासन का सचिवालय कहां पर स्थित था?

उत्तर: मराठा प्रशासन का सचिवालय पूना में स्थित था। जिसे हजूर दफ्तर कहते थे।

प्रश्न 117. वितीय आँकड़े कौनसे दफ्तर में रखे जाते थे?

उत्तर: वितीय आँकड़े चातले दफ्तर में रखे जाते थे।

प्रश्न 118. प्रशासन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कौन कार्य करता था?

उत्तर: प्रशासन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए देशमुख और देशपांडे नामक अधिकारी कार्य करते थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 119. कारकुन कौन होता था?

उत्तर: प्रत्येक जिले में एक कारकुन होता था जो विशेष सूचना को सीधे केंद्र को देता था।

प्रश्न 120. महल का मुख्य कार्यकर्ता कौन होता था?

उत्तर: महल का मुख्य कार्यकर्ता हवालदार होता था। जिसकी सहायता फड़नविस और मजूमदार करते थे।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 121. ग्राम का मुख्य अधिकारी कौन होता था?

उत्तर: ग्राम का मुख्य अधिकारी पाटिल होता था। जिसे पटेल भी कहा जाता था। जो कर संबंधी न्यायिक और प्रशासनिक कार्य देखता था।

प्रश्न 122. ग्राम में भूमि का लेखा-जोखा कौन देखता था?

उत्तर: ग्राम में भूमि का लेखा-जोखा कुलकर्णी देखता था जो पाटिल के अधीन रहता था।

प्रश्न 123. सिक्कों कि निर्धारित धातु का भार और गुणवत्ता की जांच कौन करता था?

उत्तर: सिक्कों कि निर्धारित धातु का भार और गुणवत्ता की जांच पोतदार करता था।

प्रश्न 124. नगर का मुख्य शासक कौन होता था?

उत्तर: नगर का मुख्य शासक कोतवाल होता था। जो मुख्य दंडाधिकारी और पुलिस का मुखिया होता था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 125. दीवानी मुकदमों का फैसला कौन करता था।

उत्तर: दीवानी मुकदमों का फैसला पंचायतें करती थी। जिसे पंचपरमेश्वर कहते थे।

प्रश्न 126. पेशवाओं में विधवा के पुनर्विवाह पर कौन सा कर लगाया था?

उत्तर: पेशवाओं में विधवा के पुनर्विवाह पर पतदाम नामक कर लगाया था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 127. चौथ का कितना प्रतिशत भाग मराठों को घुड़सवार रखने के लिए दिया जाता था?

उत्तर:  चौथ का 66 प्रतिशत भाग मराठों को घुड़सवार रखने के लिए दिया जाता था।

प्रश्न 128. सरदेशमुखी का कितना प्रतिशत भाग जागीर के रूप में बांट दिया जाता था?

उत्तर: सरदेशमुखी का 66 प्रतिशत भाग जागीर के रूप में बांट दिया जाता था।

प्रश्न 129. चौथ कौन वसूल करते थे?

उत्तर: चौथ कामविसदार वसूल करते थे।

प्रश्न 130. सरदेशमुखी कौन वसूल करता था?

उत्तर: सरदेशमुखी गुमास्ता वसूल करता था।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 131. झलकी की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: 1752 ई. में झलकी की संधि बालाजी और हैदराबाद के निजाम के बीच हुई थी।

प्रश्न 132. संगोला की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: 1750 ई. में संगोला की संधि बालाजी बाजीराव और राजाराम के बीच हुई थी।

प्रश्न 133. राक्षस भुवन की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: 1763 ईस्वी में पेशवा माधवराव और निजाम के बीच राक्षस भुवन की संधि हुई थी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 134. राजापुर घाट की संधि किसके बीच हुई थी?

उत्तर: 1804 ईस्वी में राजापुर घाट की संधि होल्कर और अंग्रेजों के बीच में हुई थी।

प्रश्न 135. चौथ के रूप में कितना हिस्सा लिया जाता था?

उत्तर: चौथ के रूप में राज्यों की आय का 1/4 हिस्सा लिया जाता था। यह उन पड़ोसी राज्यों से लिया जाता था जहां पर मराठों में लूटपाट की थी तथा साथ में यह वचन दिया जाता था की चौथ देने के बाद लूटपाट नहीं की जाएगी।

Important Questions about Maratha Samrajya

प्रश्न 136. सरदेशमुखी के रूप में कितना हिस्सा लिया जाता था?

उत्तर: शिवाजी स्वयं को उस क्षेत्र के देशमुखों का प्रमुख मानते थे। जिसके तहत उन्हें आय का 1/10 हिस्सा मिलता था। सरदेशमुखी लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए वसूला जाता था।

यह भी पढ़े👇

बहमनी साम्राज्य – 56 प्रश्न उत्तर सहित

विजयनगर साम्राज्य – 199 प्रश्न उत्तर सहित

अरबों का आक्रमण – 28 प्रश्न उत्तर सहित

महमूद गजनवी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

सूफी आंदोलन – 61 प्रश्न उत्तर सहित

भक्ति आंदोलन – 136 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (बाबर और हुमायुं) – 89 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (अकबर) – 107 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (जहांगीर और शाहजहाँ) – 96 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (औरंगजेब और अन्य) – 76 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (प्रशासन, कला व साहित्य) – 90 प्रश्न उत्तर सहित

सूर वंश (शेरशाह सूरी) – 66 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (दास और खिलजी) – 73 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (तुगलक, सैयद, लोदी) – 87 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (प्रशासन, कला और साहित्य) – 62 प्रश्न

राजपूत वंश – 63 प्रश्न उत्तर सहित

मुहम्मद गोरी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

प्राचीन भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्राचीन भारत का इतिहास

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

 

Leave a Comment