66 Important Questions sur vansh

सूर वंश

Important Questions sur vansh

Important Questions sur vansh

प्रश्न 1. सूर वंश ने हिंदुस्तान पर कब से कब तक शासन किया था?

उत्तर: सूर वंश ने हिंदुस्तान पर 1530 ई. से 1555 ई. तक शासन किया था।

शेरशाह सूरी

परिचय

प्रश्न 2. सूर वंश के संस्थापक कौन था?

उत्तर: सूर वंश के संस्थापक शेरशाह सूरी था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 3. शेरशाह सूरी का बचपन का क्या नाम था?

उत्तर: शेरशाह सूरी का बचपन का नाम फरीद खाँ था।

प्रश्न 4. शेरशाह के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: शेरशाह के पिता का नाम हसन खाँ था। जो सासाराम का जमीदार थे।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 5. शेरशाह सूरी ने हिंदुस्तान पर कितने वर्षों तक शासन किया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने हिंदुस्तान पर 1540 ई. से 1545 ई. तक केवल पाँच वर्षों तक शासन किया था।

प्रश्न 6. शेरशाह सूरी कि शिक्षा कहाँ हुई थी?

उत्तर: शेरशाह सूरी कि शिक्षा जौनपुर में हुई थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 7. शेरशाह सूरी को शेर खाँ कि उपाधि किसने दी थी?

उत्तर: शेरशाह सूरी को शेर खाँ कि उपाधि बहार खाँ लोहानी ने शेर को मारने पर दी थी।

प्रश्न 8. शेरशाह सूरी ने सासाराम कि जागीरदारी कब से कब तक की थी?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने सासाराम कि जागीरदारी 1497 ई. से 1518 ई. तक की थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 9. शेरशाह सूरी ने सासाराम कि जागीरदारी छोड़ने के बाद किसके पास नौकरी कि थी?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने सासाराम कि जागीरदारी छोड़ने के बाद दक्षिण बिहार में बहार खाँ लोहानी पास नौकरी कि थी।

प्रश्न 10. शेरशाह सूरी किस मुगल शासक कि सेना मे भर्ती हुआ था?

उत्तर: शेरशाह सूरी मुगल शासक बाबर कि सेना मे भर्ती हुआ था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 11. शेरशाह सूरी ने चंदेरी के युद्ध मे मुगलों के बारे में क्या कहा था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने चंदेरी के युद्ध मे मुगलों के बारे में कहा था कि “अगर भाग्य ने मेरी सहायता कि और सौभाग्य मेरा मित्र रहा तो मैं मुगलों को आसानी से हिंदुस्तान से बाहर निकल दूंगा। ”

प्रश्न 12. शेरशाह सूरी ने किसके संरक्षक के रूप में काम किया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी मुहम्मद शाह (बहार खाँ लोहानी) के पुत्र जलाल खाँ के संरक्षक के रूप काम किया था। शेरशाह ने बहार खाँ लोहानी कि मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी दूदू बेगम से शादी कि थी। जलाल खाँ के बंगाल जाने के बाद शेरशाह बिहार का वास्तविक शासक बन गया।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 13. हजरत-ए-आला कि उपाधि किसने धारण की थी?

उत्तर: हजरत-ए-आला कि उपाधि शेरशाह ने बिहार का शासक बनते समय धारण की थी।

प्रश्न 14. अवध के क्षेत्र में चुनार के किले के किलेदार ताज खाँ कि विधवा पत्नी लाड मलिका (लाड बेगम) से किसने शादी कि थी?

उत्तर: अवध के क्षेत्र में चुनार के किले के किलेदार ताज खाँ कि विधवा पत्नी लाड मलिका (लाड बेगम) से 1530 ई. में शेरशाह ने शादी कि थी और चुनार के किले पर अधिकार कर लिया था।

Important Questions sur vansh

संघर्ष

प्रश्न 15. 1532 ई. में दोहरिया के युद्ध मे शेरशाह ने किसका साथ दिया था?

उत्तर: 1532 ई. में दोहरिया के युद्ध मे शेरशाह ने महमूद लोदी का साथ दिया था। दोहरिया के युद्ध में महमूद लोदी कि हार और हुमायूँ कि जीत हुई थी।

प्रश्न 16. शेरशाह ने हुमायूँ के साथ हुई संधि में किसको मुगलों के सेवा में भेजा था?

उत्तर: 1532 ई. मे हुमायूँ द्वारा चुनार के किले को घेरा जाने के बाद हुई संधि में शेरशाह ने अपने पुत्र कुतुब खाँ को 5 हजार सैनिकों के साथ मुगलों कि सेवा में भेजा था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 17. शेरशाह ने बंगाल को कब जीता था?

उत्तर: शेरशाह ने 1534 ई. में सुरजगढ़ के युद्ध में बंगाल को कब जीता था।

प्रश्न 18. शेरशाह सूरी ने शेरशाह कि उपाधि कब धारण कि थी?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने 1539 ई. के चौसा के युद्ध में हुमायूँ को हराने के बाद शेरशाह कि उपाधि कब धारण कि थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 19. शेरशाह सूरी ने किस युद्ध के बाद सूर वंश कि स्थापना कि थी?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने 1540 ई. में कन्नोज के युद्ध (बिलग्राम का युद्ध) के बाद सूर वंश कि स्थापना कि थी। जिसमे उसने हुमायूँ को दूसरी बार हराया था। सूर वंश भारत पर शासन करने वाला दूसरा अफगान वंश था।

प्रश्न 20. शेरशाह ने पेशावर कि बक्खर जातियों के विरुद्ध अभियान कब चलाया था?

उत्तर: शेरशाह ने पेशावर कि बक्खर जातियों के विरुद्ध अभियान 1541 ई. में चलाया था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 21. शेरशाह के साथ मालवा के क्षेत्र में हुए युद्ध मे किसने आत्मसमर्पण कर दिया था?

उत्तर: 1542 ई. में शेरशाह के साथ मालवा के क्षेत्र में हुए युद्ध मे मल्लू खाँ (कादिर खाँ) ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

प्रश्न 22. शेरशाह सूरी ने रायसिन किले को कब घेरा था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने रायसिन किले को 1543 ई. में घेरा था। शेरशाह सूरी ने राजा पुरनमल को किले से बाहर बुलाने के लिए कुरान कि कसम खाई थी कि वो राजा पर आक्रमण नहीं करेगा। लेकिन राजा पुरनमल के किले से बाहर आने पर शेरशाह सूरी ने उस पर आक्रमण कर दिया था इस घटना से दुखी हो कर कुतुब खाँ ने आत्महत्या कर ली थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 23. शेरशाह सूरी ने कौनसे युद्ध के बाद कहा था कि वो मुट्ठी भर बाजरे के लिए हिंदुस्तान के साम्राज्य को खो देता?

उत्तर: 1544 ई. में शेरशाह सूरी ने मारवाड़ क्षेत्र के जोधपुर के शासक मालदेव के साथ हुवे युद्ध के बाद कहा था कि वो मुट्ठी भर बाजरे के लिए हिंदुस्तान के साम्राज्य को खो देता। इस युद्ध से पहले शेरशाह सूरी ने मालदेव के सैनिकों के नाम का एक फर्जी पत्र लिखा और मालदेव को भेजा था। इस युद्ध में मालदेव के सैनिक जयता और कुम्पा ने बहादुरी का परिचय दिया था। हालाँकि 1 वर्ष बाद मारवाड़ के क्षेत्र को मालदेव ने अपने अधीन कर लिया था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 24. शेरशाह सूरी ने अंतिम युद्ध कौनसा लड़ा था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने 1545 ई. में बुंदेलखंड के क्षेत्र में कीरत सिंह से साथ कलिंगर का युद्ध अंतिम युद्ध कौनसा लड़ा था। इस युद्ध के दौरान उक्का नामक आग्नेयस्त्र से शेरशाह सूरी कि मृत्यु हो गयी थी।

Important Questions sur vansh

उतराधिकारी

प्रश्न 25. शेरशाह का उतराधिकारी कौन था?

उत्तर: शेरशाह ने अपने बड़े पुत्र आदिल खाँ को उतराधिकारी बनाया था लेकिन आदिल खाँ और शेरशाह के छोटे पुत्र जलाल खाँ के बीच संघर्ष के बाद जलाल खाँ शासक बना।

Important Questions sur vansh

इस्लामशाह

प्रश्न 26. जलाल खाँ ने कौनसी उपाधि धारण की थी?

उत्तर: जलाल खाँ ने इस्लामशाह कि उपाधि धारण की थी।

प्रश्न 27. इस्लामशाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: इस्लामशाह का शासन काल 1545 ई. से 1553 ई. तक था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 28. किसके शासन काल में प्रांतीय सूबेदार शासक के जूते को भी सलाम करने लग गए थे?

उत्तर: इस्लामशाह के शासन काल में प्रांतीय सूबेदार उसके जूते को भी सलाम करने लग गए थे क्योंकि जिसने भी इस्लामशाह के विरोध विद्रोह किया था उसको इस्लामशाह ने कठोरता से दबा दिया था।

प्रश्न 29. इस्लामशाह कि मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: इस्लामशाह कि मृत्यु 1553 ई. में बीमारी के कारण हुई थी।

Important Questions sur vansh

मुहम्मद आदिल शाह

प्रश्न 30. इस्लामशाह कि मृत्यु के बाद कौन शासक बना था?

उत्तर: इस्लामशाह कि मृत्यु के बाद उसका 12 वर्ष का पुत्र फिरोजशाह शासक बना था। शासक बनने के 3 दिन बाद फिरोजशाह के मामा मुबारिन खाँ ने उसकी ह्त्या कर दी और शासक बन गया था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 31. मुबारिन खाँ ने कौनसी उपाधि धारण कि थी?

उत्तर: मुबारिन खाँ ने मुहम्मद आदिल शाह कि उपाधि धारण कि थी।

प्रश्न 32. मुहम्मद आदिल शाह के शासक बनने के बाद सूर साम्राज्य कितने भागों में बँट गया था?

उत्तर: मुहम्मद आदिल शाह के शासक बनने के बाद सूर साम्राज्य पाँच भागों में बँट गया था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 33. सिकंदर शाह के अधीन कौन कौनसे क्षेत्र थे?

उत्तर: सिकंदर शाह के अधीन दिल्ली, आगरा और पंजाब के क्षेत्र थे। वहीं मुहम्मद आदिल शाह के अधीन चुनार और बिहार के क्षेत्र थे।

प्रश्न 34. हुमायूँ ने सिकंदर शाह को कौनसे युद्ध में हराया था?

उत्तर: 1555 ई. हुमायूँ ने सिकंदर शाह को सरहिंद युद्ध में हराया था। वहीं मुहम्मद आदिल शाह और उसके सेनापति हेमू को पानीपत के द्वितीय युद्ध में हराया था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 35. किसको अकबर का पथ प्रदर्शक कहा जाता हैं?

उत्तर: शेरशाह सूरी को अकबर का पथ प्रदर्शक कहा जाता हैं।

प्रशासन

शासन

प्रश्न 36. सूर साम्राज्य के दौरान किसको शक्तियों का केंद्र बिंदु कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य के दौरान सुल्तान को शक्तियों का केंद्र बिंदु कहा जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 37. सूर साम्राज्य के प्रशासन को मुख्य रूप से कितने विभागों में बाँटा गया था?

उत्तर: सूर साम्राज्य के प्रशासन को मुख्य रूप से चार विभागों में बाँटा गया था।

प्रश्न 38. सूर साम्राज्य में लगान और राजस्व विभाग को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में लगान और राजस्व विभाग को दीवाने-वजारत कहा जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 39. सूर साम्राज्य में सैन्य विभाग को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में सैन्य विभाग को दीवाने-आरिज कहा जाता था।

प्रश्न 40. सूर साम्राज्य में विदेश मामलों से संबंधित विभाग को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में मामलों से संबंधित विभाग को दीवाने-रसालत कहा जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 41. सूर साम्राज्य में पत्राचार और राजा के आदेशों को लिखने वाले विभाग को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में पत्राचार और राजा के आदेशों को लिखने वाले विभाग को दीवाने इंशा कहा जाता था।

प्रश्न 42. सूर साम्राज्य में न्याय विभाग को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में न्यायाधीश को दीवाने-काजा कहा जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 43. सूर साम्राज्य में गुप्तचर विभाग को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में गुप्तचर विभाग को दीवाने-बरीद कहा जाता था।

प्रश्न 44. सूर साम्राज्य के राज्यों को क्या बोला जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य के राज्यों को प्रांत या सूबा या इक्ता बोला जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 45. सूर साम्राज्य के जिले को क्या बोला जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य के जिले को सरकार बोला जाता था।

प्रश्न 46. सूर साम्राज्य में सरकार स्तर पर सैन्य अधिकारी को क्या बोला जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में सरकार स्तर पर सैन्य अधिकारी को शिकदार-ए-शिकदारा बोला जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 47. सूर साम्राज्य में सरकार स्तर पर न्याय अधिकारी को क्या बोला जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में सरकार स्तर पर न्याय अधिकारी को मुंसिफ-ए-मुंसिफा बोला जाता था।

प्रश्न 48. सूर साम्राज्य में सरकार को किसमें बाँटा गया था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में सरकार को परगना में बाँटा गया था। परगना मे एक शिकदार, एक मुंसिफ, एक फोतदार (खजान्चि) और दो कलर्क होते थे।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 49. सूर साम्राज्य के प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी?

उत्तर: सूर साम्राज्य के प्रशासन की सबसे छोटी इकाई गाँव थी।

अर्थव्यवस्था

प्रश्न 50. सूर साम्राज्य में मुख्य आय का साधन क्या था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में मुख्य आय का साधन भूमि कर (लगान) था जो 1/3 वां हिस्सा लिया जाता था। इसके अतिरिक्त व्यापार कर, टकसाल और युद्ध में लूट का धन, जजिया कर, उपहार आदि आय के साधन थे।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 51. कबुलियता पत्र से क्या तात्पर्य था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में किसानों को पट्टे के रूप में भूमि दी जाती थी और बदले में कबुलियत पत्र स्वीकार करवाया जाता था। जिसमे किसान द्वारा समय पर लगान देने के बात कही जाती थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 52. सूर साम्राज्य में भूमि मापने के लिए किसका का प्रयोग किया जाता था?

उत्तर: सूर साम्राज्य में भूमि मापने के लिए सिकंदरी गज एवं सन का डंडी का प्रयोग किया जाता था। जिसका आकार 31 अंगुल या 32 इंच होता था।

प्रश्न 53. शेरशाह सूरी द्वारा चलाये गये चांदी के सिक्के को क्या कहा जाता था?

उत्तर: शेरशाह सूरी द्वारा चलाये गये चांदी के सिक्के को रुपया कहा जाता था। जिसका वजन 180 ग्रेन होता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 54. शेरशाह सूरी द्वारा चलाये गये तांबे के सिक्के को क्या कहा जाता था?

उत्तर: शेरशाह सूरी द्वारा चलाये गये तांबे के सिक्के को दाम कहा जाता था। जिसका वजन 380 ग्रेन होता था।

प्रश्न 55. सूर वंश के शासन काल में कितनी टकसाले थी?

उत्तर: सूर वंश के शासन काल में 23 टकसाले थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 56. सुल्तान-उल-अदल कि उपाधि किसने धारण कि थी?

उत्तर: सुल्तान-उल-अदल कि उपाधि शेरशाह सूरी ने धारण कि थी। क्योंकि सुल्तान सबसे बड़ा न्यायाधीश होता था। शेरशाह न्यायप्रिय शासक था लेकिन उसका दंड विधान कठोर था।

सैन्य व्यवस्था

प्रश्न 57. सुर वंश के शासन काल मे सेना के कौन-कौनसे प्रमुख अंग थे?

उत्तर: सुर वंश के शासन काल मे घुड़ सवार, पैदल, हाथी, तोपखाना आदि सेना के प्रमुख अंग थे। सैनिकों को नगद वेतन दिया जाता था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 58. शेरशाह सूरी ने अलाउद्दीन खिलजी कि कौन-कौनसी सैन्य प्रथा को वापिस लागू किया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने सैनिकों को नगद वेतन, सैनिकों का हुलिया लिखना, घोड़े दगना आदि अलाउद्दीन खिलजी कि सैन्य प्रथा को वापिस लागू किया था।

शहर और इमारतें

प्रश्न 59. रोहतासगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: रोहतासगढ़ दुर्ग का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 60. शेरसूर नामक नगर को किसने बसाया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने कान्नोज कि जगह शेरसूर नामक नगर को बसाया था।

प्रश्न 61. पटना नगर कि स्थापना किसने कि थी?

उत्तर: पटलीपुत्र के समीप पटना नगर कि स्थापना शेरशाह सूरी ने कि थी।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 62. सासाराम झील के बीच में अष्टभुजिए मकबरे का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने स्वयं का मकबरा (अष्टभुजिए मकबरे) सासाराम झील के बीच बनवाया था।

प्रश्न 63. किला-ए-कुहना नामक मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: किला-ए-कुहना नामक मस्जिद का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था।

Important Questions sur vansh

सड़क और अन्य

प्रश्न 64. GT रोड़ कि मरम्मत किसने करवाई थी?

उत्तर: GT रोड़ (बंगाल से पाकिस्तान तक) कि मरम्मत शेरशाह सूरी ने करवाई थी। GT रोड़ का निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासन काल में हुआ था। वर्तमान मे GT रोड़ को NH 1 और NH 2 के नाम से जाना जाता हैं।

Important Questions sur vansh

प्रश्न 65. शेरशाह सूरी ने कितने सराय का निर्माण करवाया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने 1700 सराय का निर्माण करवाया था।

प्रश्न 66. डाक प्रथा कि शुरुआत किसने कि थी?

उत्तर: डाक प्रथा कि शुरुआत शेरशाह सूरी ने कि थी। डाक को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने के लिए घुड़ सवार का प्रयोग किया जाता था।

Important Questions sur vansh

यह भी पढ़े👇

मुगल वंश (बाबर और हुमायुं) – 89 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (अकबर) – 107 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (जहांगीर और शाहजहाँ) – 96 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (औरंगजेब और अन्य) – 76 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (प्रशासन, कला व साहित्य) – 90 प्रश्न उत्तर सहित

सूफी आंदोलन – 61 प्रश्न उत्तर सहित

भक्ति आंदोलन – 136 प्रश्न उत्तर सहित

मराठा साम्राज्य – 136 प्रश्न उत्तर सहित

बहमनी साम्राज्य – 56 प्रश्न उत्तर सहित

विजयनगर साम्राज्य – 199 प्रश्न उत्तर सहित

अरबों का आक्रमण – 28 प्रश्न उत्तर सहित

महमूद गजनवी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

मुहम्मद गोरी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

राजपूत वंश – 63 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (दास और खिलजी) – 73 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (तुगलक, सैयद, लोदी) – 87 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (प्रशासन, कला और साहित्य) – 62 प्रश्न

प्राचीन भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्राचीन भारत का इतिहास

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Leave a Comment