73 Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

सल्तनत काल (गुलाम व खिलजी वंश)

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 1. सल्तनत काल का समय क्या था?

उत्तर: 1206 ई. से 1526 ई. तक के काल को सल्तनत काल के रूप जाना जाता हैं।

प्रश्न 2. सल्तनत काल में कितने वंशों ने शासन किया था?

उत्तर: सल्तनत काल में पांच वंशों ने शासन किया था। गुलाम (दास) वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैयद वंश और लोदी वंश।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

गुलाम वंश

प्रश्न 3. गुलाम वंश ने हिंदुस्तान पर कब से कब तक शासन किया था?

उत्तर: गुलाम वंश ने हिंदुस्तान पर 1206 ई. से 1290 ई. तक शासन किया था। इस वंश को दास वंश के रूप में भी जाना जाता हैं।

प्रश्न 4. दास (गुलाम) वंश कि नीव किसने रखी थी?

उत्तर: दास (गुलाम) वंश कि नीव मुहमद गोरी के दास कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 ई. में रखी थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न 5. कुतुबुद्दीन ऐबक कौन था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक एक तुर्क जाती का मुहमद गोरी का विश्वासी दास था।

प्रश्न 6. कुतुबुद्दीन ऐबक ने हिंदुस्तान पर कब से कब तक शासन किया था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने हिंदुस्तान पर 1206 ई. से 1210 ई. तक शासन किया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 7. दास वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक दास (गुलाम) वंश का संस्थापक था।

प्रश्न 8. कुतुबुद्दीन ऐबक को बचपन में काजी ने कहाँ से खरीदा था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक को बचपन में काजी ने निशापुर से खरीदा था। उसके बाद काजी से कुतुबुद्दीन ऐबक को मुहमद गोरी ने खरीद लिया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 9. कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपनी राजधानी किसको बनाया था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपनी राजधानी लाहौर को बनाया था।

प्रश्न 10. कुतुबुद्दीन ऐबक को लाख बख्श क्यों कहा जाता था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक को दान देने की प्रवृत्ति के कारण लाख बख्श कहा जाता था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 11. कुतुबुद्दीन ऐबक ने ढाई दिन का झोपड़ा मस्जिद का निर्माण कहां पर करवाया था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने ढाई दिन का झोपड़ा मस्जिद का निर्माण अजमेर में करवाया था।

प्रश्न 12. कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली में कौनसी मस्जिद का निर्माण करवाया था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण करवाया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 13. कुतुबमीनार के नीव किस शासक ने रखी थी?

उत्तर: दिल्ली में कुतुबमीनार के नीव कुतुबुद्दीन ऐबक ने रखी थी। कुतुबमीनार का निर्माण सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर हुआ था।

प्रश्न 14. कुतुबुद्दीन ऐबक कि मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक कि मृत्यु 1210 ई. में पोलो/ चौगान खेलते हुवे हुई थी। कुतुबुद्दीन ऐबक को लाहौर मे दफनाया गया था। कुतुबुद्दीन ऐबक का मकबरा लाहौर में बनाया गया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 15. कुतुबुद्दीन ऐबक का उतराधिकारी कौन था?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक का उतराधिकारी उसका पुत्र आरामशाह था। हालाँकि आरामशाह के शासक बनते ही उसकी ह्त्या इल्तुतमिश ने कर दी थी।

इल्तुतमिश

प्रश्न 16. इल्तुतमिश का पूरा नाम क्या था?

उत्तर: इल्तुतमिश का पूरा नाम शिक्शुद्दीन इल्तुतमिश था। इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद और दास था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 17. इल्तुतमिश ने कब से कब तक शासन किया था?

उत्तर: इल्तुतमिश ने 1210 ई. से 1236 ई. तक शासन किया था।

प्रश्न 18. किस शासक ने पहली बार खलीफा से स्वीकृति लेकर सुल्तान कि उपाधि धारण कि थी?

उत्तर: इल्तुतमिश ने पहली बार खलीफा से स्वीकृति लेकर सुल्तान कि उपाधि धारण कि थी। उसे खलीफा द्वारा खिलवत कि उपाधि दी गयी थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 19. इल्तुतमिश ने अपनी राजधानी किसको बनाया था?

उत्तर: इल्तुतमिश ने अपनी राजधानी दिल्ली को बनाया था। इल्तुतमिश सल्तनत काल पहला शासक था जिसने दिल्ली को राजधानी बनाया था।

प्रश्न 20. गुलाम वंश का वास्तविक संस्थापक किसे कहा जाता हैं?

उत्तर: इतिहासकार ईश्वरी प्रसाद के अनुसार इल्तुतमिश को गुलाम वंश का वास्तविक संस्थापक कहा जाता हैं।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 21. इल्तुतमिश द्वारा गठित चालीस सरदारों के दल को क्या कहा जाता था?

उत्तर: इल्तुतमिश द्वारा गठित चालीस सरदारों के दल को तुर्कान-ए-चिहलगानी कहा जाता था।

प्रश्न 22. इक्ता प्रथा कि शुरुआत किस शासक ने कि थी?

उत्तर: इक्ता प्रथा कि शुरुआत इल्तुतमिश ने कि थी। इस प्रथा के अनुसार जागीर के रूप में जमीदारों को भूमि दी जाती थी बदले में उनसे कर लिया जाता था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 23. इल्तुतमिश ने कौनसे सिक्के चलाये थे?

उत्तर: इल्तुतमिश चांदी का सिक्का (जिसे टंका कहा जाता था) और तांबे का सिक्का (जिसे जितल कहा जाता था) को चलाया था। इल्तुतमिश के द्वारा चलाये गये सिक्कों को शुद्ध अरबी सिक्के भी कहा जाता हैं।

प्रश्न 24. कुतुबु मीनार का निर्माण कार्य पूरा किसने करवाया था?

उत्तर: कुतुबु मीनार का निर्माण कार्य पूरा इल्तुतमिश ने करवाया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 25. किस शासक के समय चेंगज खाँ ने आक्रमण किया था?

उत्तर: इल्तुतमिश के समय मंगोल शासक चेंगज खाँ ने आक्रमण किया था।

प्रश्न 26. इल्तुतमिश के बाद कौन शासक बना था?

उत्तर: इल्तुतमिश के बाद उसका पुत्र रुकनुद्दीन फिरोज शासक बना था। हालाँकि इल्तुतमिश ने रजिया सुल्तान को अपना उतराधिकारी बनाया था। रुकनुद्दीन फिरोज ज्यादा दिन शासक नहीं रहा।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

रजिया सुल्तान

प्रश्न 27. रजिया सुल्तान का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: रजिया सुल्तान का शासन काल 1236 ई. से 1240 ई. तक था।

प्रश्न 28. हिंदुस्तान की गद्दी पर बैठने वाली पहली महिला शासिका कौन थी?

उत्तर: हिंदुस्तान की गद्दी पर बैठने वाली पहली मुस्लिम महिला शासिका रजिया सुल्तान थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 29. रजिया सुल्तान से किसने शादी कि थी?

उत्तर: रजिया सुल्तान ने कूटनीति का परिचय देते हुवे भटिंडा के शासक अल्तुनिया द्वारा याकुत की हत्या करने के बाद भटिंडा के शासक अल्तुनिया से ही शादी कर ली थी।

प्रश्न 30. रजिया सुल्तान कि हत्त्या किसने कि थी?

उत्तर: इल्तुतमिश के पुत्र बहरामशाह ने 1240 ई. में रजिया सुल्तान और अल्तुनिया कि दिल्ली से लौटते समय हत्त्या करवा दी थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

बहरामशाह

प्रश्न 31. बहरामशाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: बहरामशाह का शासन काल 1240 ई. से 1242 ई. तक था।

अलाउद्दीन मसूदशाह

प्रश्न 32. अलाउद्दीन मसूदशाह का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: अलाउद्दीन मसूदशाह का शासन काल 1242 ई. से 1246 ई. तक था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

नसीरुद्दीन महमूद

प्रश्न 33. नसीरुद्दीन महमूद का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: नसीरुद्दीन महमूद का शासन काल 1246 ई. से 1266 ई. तक था।

बलबन

प्रश्न 34. बलबन का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: बलबन का शासन काल 1266 ई. से 1287 ई. तक था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 35. बलबन का पूरा नाम क्या था?

उत्तर: बलबन का पूरा नाम ग्यासुद्दीन बलबन था। बलबन 40 सरदारों के समूह तुर्कान-ए-चिहलगानी का सदस्य था।

प्रश्न 36. बलबन ने अपनी पुत्री कि शादी किससे कि थी?

उत्तर: बलबन ने अपनी पुत्री कि शादी 1249 ई. में सुल्तान नसीरुद्दीन कि थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 37. नसीरुद्दीन ने बलबन को कौनसी उपाधि दी थी?

उत्तर: नसीरुद्दीन ने बलबन को उलुग खाँ कि उपाधि दी थी।

प्रश्न 38. बलबन किसको हटाकर हिंदुस्तान कि गद्दी पर बैठा था?

उत्तर: बलबन अपने दामाद नसीरुद्दीन को हटाकर 1266 ई. में हिंदुस्तान कि गद्दी पर बैठा था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 39. बलबन ने शासन करने के लिए कौनसी नीति अपनायी थी?

उत्तर: बलबन ने शासन करने के लिए रक्त व लौह नीति अपनायी थी। इसका मतलब था तलवार के दम पर शासन करना था।

प्रश्न 40. बलबन द्वारा अपनाये गए देवत्व सिद्धांत से क्या तात्पर्य था?

उत्तर: बलबन द्वारा अपनाये गए देवत्व सिद्धांत के अंतर्गत बलबन ने अपने आप को जिल्ले अल्लाह/ ईश्वर का प्रतिबिंब बताया और कहा कि उसका जन्म ही शासन करने के लिए हुआ हैं। बलबन एक निरंकुश शासक था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 41. किस शासक ने तुर्कान-ए-चिहलगानी को समाप्त कर दिया था?

उत्तर: बलबन ने तुर्कान-ए-चिहलगानी को समाप्त कर दिया था।

प्रश्न 42. किस शासक ने सर्वप्रथम सिजदा और पबोस प्रथा को चलाया था?

उत्तर: बलबन ने सर्वप्रथम सिजदा (दरबार में आते समय सिर झुका कर सलाम करना) और पबोस प्रथा (राजा के पैर को चूमना) को चलाया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 43. बलबन ने सैन्य व्यवस्था के लिए कौनसा विभाग बनाया था?

उत्तर: बलबन ने सैन्य व्यवस्था के लिए दीवाने-ए-अर्ज विभाग बनाया था।

प्रश्न 44. बलबन ने अपने क्षेत्र में कौनसे त्योहार कि शुरुआत करवायी थी?

उत्तर: बलबन ने अपने क्षेत्र में फारसी त्योहार नोरोज कि शुरुआत करवायी थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 45. अमीर खुसरों और अमीर हसन किस शासक के दरबार में रहते थे?

उत्तर: अमीर खुसरों और अमीर हसन बलबन के दरबार में रहते थे।

कैकुवाद

प्रश्न 46. कैकुवाद का शासन काल कब से कब तक था?

उत्तर: कैकुवाद का शासन काल 1287 ई. से 1290 ई. तक था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

क्युमर्स

प्रश्न 47. गुलाम वंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर: गुलाम वंश का अंतिम शासक क्युमर्स था। जो कैकुवाद का पुत्र था। क्युमर्स कि ह्त्या करके खिलजी वंश कि स्थापना हुई थी।

खिलजी वंश

प्रश्न 48. खिलजी वंश ने हिंदुस्तान कि गद्दी पर कब से कब तक शासन किया था?

उत्तर: खिलजी वंश ने हिंदुस्तान कि गद्दी पर 1290 ई. से 1320 ई. तक शासन किया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

जलालुद्दीन फिरोज खिलजी

प्रश्न 49. खिलजी वंश कि स्थापना किसने कि थी? 

उत्तर: खिलजी वंश कि स्थापना जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने 1290 ई. में दास वंश के अंतिम शासक क्युमर्स कि ह्त्या करके कि थी। स्थापना के समय जलालुद्दीन फिरोज खिलजी कि आयु 70 वर्ष थी।

प्रश्न 50. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का शासन काल कब से कब तक था? 

उत्तर: जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का शासन काल 1290 ई. से 1296 ई. तक था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 51. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था? 

उत्तर: जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का राज्याभिषेक दिल्ली के समीप किलोखरी के महल मे हुआ था।

प्रश्न 52. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने किसको देवगिरि अभियान के लिए भेजा था? 

उत्तर: जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने अपने भतीजे अलाउद्दीन खिलजी को देवगिरि अभियान के लिए भेजा था। अभियान के समय देवगिरि पर यादव वंश के रामचंद्र देव का शासन था। जिसको हराकर अलाउद्दीन खिलजी ने अपार धन लुटा।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न 53. अलाउद्दीन खिलजी ने किसकी ह्त्या करके गद्दी प्राप्त कि थी? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने अपने चाचा जलालुद्दीन फिरोज खिलजी कि ह्त्या करके गद्दी प्राप्त कि थी।

प्रश्न 54. अलाउद्दीन खिलजी का शासन काल कब से कब तक था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी का शासन काल 1296 ई. से 1316 ई. तक था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 55. अलाउद्दीन खिलजी का वास्तविक नाम क्या था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी का वास्तविक नाम अली या गुरशप था। अलाउद्दीन खिलजी जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का भतीजा और दामाद था।

प्रश्न 56. अलाउद्दीन खिलजी का राजत्व सिद्धांत क्या था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने अपने राजत्व सिद्धांत के अंतर्गत इस्लाम सिद्धांतों के अनुसार शासन नहीं किया और ना ही खलीफा से सुल्तान कि उपाधि धारण कि। अलाउद्दीन खिलजी एक निरंकुश शासक बना।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 57. अलाउद्दीन खिलजी ने विद्रोह को दबाने के लिए क्या कदम उठाये थे? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने विद्रोह को दबाने के लिए चार अध्यादेश निकाले: –

– दान, उपहार और पेंशन के रूप दी गयी भूमि को वापिस ले ली।

– गुप्तचर विभाग का गठन किया गया।

– शराब, जुआ और भांग पर रोक लगा दी।

– अमीरों और सरदारों कि दावते और विवाह संबंध पर रोक लगा दी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 58. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में लगान कितना निर्धारित किया गया था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में लगान 1/2 निर्धारित किया गया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 59. सैनिकों का हुलिया लिखने और घोड़े दागने कि प्रथा कि शुरुआत किस शासक के द्वारा कि गयी थी? 

उत्तर: सैनिकों का हुलिया लिखने और घोड़े दागने कि प्रथा कि शुरुआत अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा कि गयी थी। अलाउद्दीन खिलजी ने सेना को स्थायी किया और सैनिकों को नगद वेतन देना प्रारंभ किया था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 60. अलाउद्दीन खिलजी ने कौनसे दो नये कर लगाये थे? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने चराई कर और घरी कर नामक दो नये कर लगाये थे।

प्रश्न 61. किस शासक ने पहली बार भूमि का माप करवाया था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने पहली बार भूमि का माप करवाया और उसके अनुसार लगान वसूला।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 62. अलाउद्दीन खिलजी ने राजस्व एकत्रित करने के लिए कौनसे विभाग कि स्थापना कि थी? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने राजस्व एकत्रित करने के लिए दीवान-ए-मुस्तखराज विभाग कि स्थापना कि थी।

प्रश्न 63. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में राजस्व एकत्रित करने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में राजस्व एकत्रित करने वाले अधिकारी को मुस्तखराज कहा जाता था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 64. भारत में बाजार व्यवस्था संबंधित सुधार के लिए किस शासक को जाना जाता हैं?

उत्तर: भारत में बाजार व्यवस्था संबंधित सुधार के लिए अलाउद्दीन खिलजी शासक को जाना जाता हैं।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 65. अलाउद्दीन खिलजी ने कितने प्रकार के बाजार स्थापित किये थे? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने चार प्रकार के बाजार स्थापित किये थे। दैनिक वस्तु बाजार, खाद्यान बाजार, निर्मित वस्तु बाजार और पशु-गुलाम बाजार। उसने माप तोल प्रणाली को सुदृढ़ बनाया। कहा जाता हैं कि किसी ने माप तोल में बईमानी कि तो उस व्यक्ति के शरीर से उतना माँस निकाल लिया जाता था जितना सामान उसने कम दिया था। अलाउद्दीन खिलजी ने महंगाई रोकने के लिए वस्तु के मूल्य कठोरता के साथ निर्धारित कर दिये थे जिससे उसके पूरे शासन काल में किसी भी वस्तु का मूल्य नहीं बढ़ा था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 66. सिकंदर-ए-सानी कि उपाधि किसने धारण कि थी? 

उत्तर: सिकंदर-ए-सानी कि उपाधि अलाउद्दीन खिलजी ने धारण कि थी। जिसका अर्थ होता है द्वितीय सिकंदर।

प्रश्न 67. मलिक काफूर कौन था? 

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी को गुजरात अभियान के दौरान मलिक काफूर मिला। जिसको अलाउद्दीन खिलजी ने हजार दिनार में खरीदा था इसलिए उसे हजार दीनारी भी कहा जाता हैं। मलिक काफूर ने दक्षिण अभियान के दौरान अलाउद्दीन खिलजी कि मदद कि थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 68. मंगोलों से युद्ध करते हुवे अलाउद्दीन खिलजी का कौनसा सेनापति मारा गया था?

उत्तर: मंगोलों से युद्ध करते हुवे अलाउद्दीन खिलजी का सेनापति जफर खाँ मारा गया था।

प्रश्न 69. रानी पद्दमिनी कि कहानी कहाँ वर्णित हैं? 

उत्तर: रानी पद्दमिनी कि कहानी 1540 ई. में मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखित पदमावत पुस्तक में वर्णित हैं। रानी पद्दमिनी चितौड़गढ़ के शासक रत्नसिंह कि पत्नी थी।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 70. अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण के अभियान के लिए किसको भेजा था? 

उत्तर: 1507 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण के अभियान के लिए मलिक काफूर को भेजा था।

प्रश्न 71. भारत पर मंगोलों का सर्वाधिक आक्रमण किसके शासन काल में हुवे थे?

उत्तर: भारत पर मंगोलों का सर्वाधिक छह बार आक्रमण अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में हुवे थे।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

मुबारक शाह खिलजी

प्रश्न 72. मुबारक शाह खिलजी का शासन काल कब से कब तक था? 

उत्तर: मुबारक शाह खिलजी का शासन काल 1316 ई. से 1320 ई. तक था। मुबारक शाह खिलजी स्त्रियों के वस्त्र पहनकर या बिना वस्त्र पहने दरबार में आ जाता था।

Saltanata kal gulam aur khilaji vansh

प्रश्न 73. खिलजी वंश के कौनसे शासक ने शासक बनने के लिए इस्लाम धर्म को स्वीकार किया था? 

उत्तर: खिलजी वंश का अंतिम शासक नसीरुद्दीन खुसरो खाँ ने शासक बनने के लिए इस्लाम धर्म को स्वीकार किया था।

यह भी पढ़े👇

सल्तनत काल (तुगलक, सैयद, लोदी) – 87 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (प्रशासन, कला और साहित्य) – 62 प्रश्न

सूर वंश (शेरशाह सूरी) – 66 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (बाबर और हुमायुं) – 89 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (अकबर) – 107 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (जहांगीर और शाहजहाँ) – 96 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (औरंगजेब और अन्य) – 76 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (प्रशासन, कला व साहित्य) – 90 प्रश्न उत्तर सहित

सूफी आंदोलन – 61 प्रश्न उत्तर सहित

भक्ति आंदोलन – 136 प्रश्न उत्तर सहित

मराठा साम्राज्य – 136 प्रश्न उत्तर सहित

बहमनी साम्राज्य – 56 प्रश्न उत्तर सहित

विजयनगर साम्राज्य – 199 प्रश्न उत्तर सहित

राजपूत वंश – 63 प्रश्न उत्तर सहित

मुहम्मद गोरी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

महमूद गजनवी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

अरबों का आक्रमण – 28 प्रश्न उत्तर सहित

प्राचीन भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्राचीन भारत का इतिहास

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Leave a Comment