90 Important Questions Mugal Prashasan

मुगल प्रशासन, कला और साहित्य

Important Questions mugal prashasan

प्रशासन

Important Questions mugal prashasan

प्रशासन का विभाजन

प्रश्न 1. मुगलों ने प्रशासन को सुदृढ रूप से चलाने के लिए अपने साम्राज्य को कितने भागों मे बाँटा था?

उत्तर: मुगलों ने प्रशासन को सुदृढ रूप से चलाने के लिए अपने साम्राज्य को चार भागों मे बाँटा था। सुबा (राज्य), सरकार (जिला), परगना (प्रखण्ड), गाँव (ग्राम) आदि।

प्रश्न 2. मुगलों कि प्रशासनिक व्यवस्था में सरकार वर्तमान परिदृश्य में किस क्षेत्र के समान था?

उत्तर: मुगलों कि प्रशासनिक व्यवस्था में सरकार वर्तमान परिदृश्य में जिला के समान था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 3. मुगलों कि प्रशासनिक व्यवस्था में सबसे छोटी इकाई कौनसी थी?

उत्तर: मुगलों कि प्रशासनिक व्यवस्था में सबसे छोटी इकाई गाँव थी।

केंद्रीय प्रशासन

प्रश्न 4. मुगलों के केंद्रीय प्रशासन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति कौन होता था?

उत्तर: मुगलों के केंद्रीय प्रशासन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति बादशाह होता था। क्योंकि बादशाह के पास संपूर्ण शक्तियों का एकाधिकार था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 5. अकबर के समय बने मंत्री परिषद को क्या कहा जाता था?

उत्तर: अकबर के समय बने मंत्री परिषद को विजारत कहा जाता था। जिसमे दीवान/ वजीर, वकील, मीर बख्शी और सद्र-उस-सद्र प्रमुख पद थे।

प्रश्न 6. मुगल प्रशासन में बादशाह के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद किसका होता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में बादशाह के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद प्रधानमंत्री का होता था। इसको वित संबधी सभी शक्तियां प्रदान कि गयी थी। दीवान/ वजीर और वकील कि जगह प्रधानमंत्री पद का बनाया गया था। मुगल प्रशासन में पहला प्रधानमंत्री अकबर के समय बैरम खाँ बना था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 7. मुगल प्रशासन में सेना के प्रमुख को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में सेना के प्रमुख को मीर बख्शी कहा जाता था। सेनापति और मीर बख्शी अलग पद होते थे। मीर बख्शी सेना में भर्ती, रख रखाव और वेतन संबंधी कार्य संभलता था।

प्रश्न 8. मुगल प्रशासन में सेना का संचालन करने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में सेना का संचालन करने वाले व्यक्ति को सेनापति कहा जाता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 9. मुगल प्रशासन में बादशाह को धार्मिक सलाह देने वाले व्यक्ति के पद को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में बादशाह को धार्मिक सलाह देने वाले व्यक्ति के पद को सद्र-उस-सद्र कहा जाता था।

प्रश्न 10. मुगल प्रशासन में मुख्य न्यायाधीश के पद को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में मुख्य न्यायाधीश के पद को मुख्य काजी कहा जाता था। मुख्य न्यायाधीश के ऊपर केवल बादशाह होता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 11. मुगल प्रशासन में प्रजा के नैतिक आचरण कि देखभाल कौन करता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में प्रजा के नैतिक आचरण कि देखभाल मुहतसिब करता था। वहीं मुगल प्रशासन में शाही तोपखाने के प्रधान को मीरे-आतिश कहा जाता था।

प्रश्न 12. मुगल प्रशासन में बादशाह और उसके परिवार कि दैनिक जीवन कि आवश्यकता के देखरेख करने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में बादशाह और उसके परिवार कि दैनिक जीवन कि आवश्यकता के देखरेख करने वाले व्यक्ति को मीर-ए-समा कहा जाता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 13. मुगल प्रशासन में गुप्तचर व्यवस्था के प्रधान को क्या कहा जाता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में गुप्तचर व्यवस्था के प्रधान को दरोगा-ए-डाकचौकी कहा जाता था।

प्रश्न 14. सेना को वेतन देने के लिए मीर बक्शी द्वारा कौनसा पत्र हस्ताक्षरित होता था?

उत्तर: सेना को वेतन देने के लिए मीर बक्शी द्वारा सरखत पत्र हस्ताक्षरित होता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रांतीय प्रशासन

प्रश्न 15. मुगल काल में प्रांतों को क्या बोला जाता था?

उत्तर: मुगल काल में प्रांतों को सूबा बोला जाता था।

प्रश्न 16. मुगल प्रशासन में अकबर के समय कितने सूबे थे?

उत्तर: मुगल प्रशासन में अकबर के समय 15 सूबे थे। अकबर ने सूबों कि संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कि थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 17. मुगल प्रशासन में शाहजहाँ के समय कितने सूबे थे?

उत्तर: मुगल प्रशासन में शाहजहाँ के समय 18 सूबे थे।

प्रश्न 18. मुगल प्रशासन में औरंगजेब के समय कितने सूबे थे?

उत्तर: मुगल प्रशासन में औरंगजेब के समय 20 सूबे थे। मुगल काल में सूबों कि सबसे अधिक संख्या औरंगजेब के समय थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 19. सूबे के प्रमुख को क्या जाता था?

उत्तर: सूबे के प्रमुख को सूबेदार जाता था। सूबे में सूबेदार बादशाह का काम करता था।

प्रश्न 20. सूबे के वितीय अधिकारी को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सूबे के वितीय अधिकारी को दीवान कहा जाता था। जो केंद्रीय दीवान के अधीन होता था। वहीं सेना के प्रधान को बक्शी कहा जाता था।

Important Questions mugal prashasan

सरकार (जिला)

प्रश्न 21. सरकार के प्रमुख सैन्य अधिकारी को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सरकार के प्रमुख सैन्य अधिकारी को फौजदार कहा जाता था। जो सरकार का प्रमुख होता था।

प्रश्न 22. फौजदार कि नियुक्ति किसके द्वारा कि जाती थी?

उत्तर: फौजदार कि नियुक्ति बादशाह द्वारा कि जाती थी।

Important Questions mugal prashasan

परगना

प्रश्न 23. परगना के प्रमुख सैन्य अधिकारी को क्या कहा जाता था?

उत्तर: परगना के प्रमुख सैन्य अधिकारी को शिकदार कहा जाता था।

गाँव

प्रश्न 24. गाँव के प्रमुख को क्या बोला जाता था?

उत्तर: गाँव के प्रमुख को खुत/ चौधरी/ मुकदम बोला जाता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 25. मुगल प्रशासन में गाँव स्तर पर राजस्व कौन एकत्रित करता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में गाँव स्तर पर राजस्व पटवारी एकत्रित करता था।

प्रश्न 26. मुगल प्रशासन में नगर प्रशासन का प्रमुख कौन होता था?

उत्तर: मुगल प्रशासन में नगर प्रशासन का प्रमुख कोतवाल होता था।

Important Questions mugal prashasan

सैन्य व्यवस्था

प्रश्न 27. मनसबदार सैनिक कौन होते थे?

उत्तर: मनसबदार के सैनिकों को मनसबदार सैनिक कहा जाता था। जो बादशाह को जरूरत पड़ने पर मनसबदार के नेतृत्व में युद्ध लड़ते थे।

प्रश्न 28. बादशाह के सैनिकों को क्या बोला जाता था?

उत्तर: बादशाह के सैनिकों को अहदी सैनिक बोला जाता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 29. मुगल काल में सेना कितने प्रकार कि होती थी?

उत्तर: मुगल काल सेना के 5 प्रकार देखने को मिलते हैं। घुड़ सवार सेना (सबसे प्रमुख), पैदल सेना (बंदूकची और शमशीर बाज), हाथी सेना, तोपखाना, नौ सेना आदि।

वित/ राजस्व

प्रश्न 30. राज्य का सबसे बड़ा राजस्व स्त्रोत कौनसा था?

उत्तर: भू राजस्व राज्य का सबसे बड़ा राजस्व स्त्रोत था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 31. अकबर के द्वारा राजस्व के लिए कौन कौनसी प्रणालियाँ चलायी गयी थी?

उत्तर: अकबर के द्वारा राजस्व के लिए जकती प्रणाली (फसल के प्रकार पर आधारित कर) और हदशाला बंदोबस्त प्रणाली (किसान से पिछले दस साल कि उपज कि औसत का 1/3 उपज कर के रूप में लिया जाता था) चलायी गयी थी। औरंगजेब के समय कुछ क्षेत्रों से 2/3 वां भाग कर लिया जाता था।

भूमि के प्रकार

प्रश्न 32. पोलस भूमि किसे कहा जाता था?

उत्तर: ऐसी भूमि जिस पर हर साल कृषि कि जाती थी पोलस भूमि कहलाती थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 33. परती भूमि किसे कहा जाता था? 

उत्तर: ऐसी भूमि जिस पर 1 या 2 बर्षो बाद कृषि कि जाती थी परती भूमि कहलाती थी।

प्रश्न 34. चाचर या छछर भूमि किसे कहा जाता था? 

उत्तर: ऐसी भूमि जिस पर 3 या 4 बर्षो बाद कृषि कि जाती थी चाचर या छछर भूमि कहलाती थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 35. बंजर भूमि किसे कहा जाता था? 

उत्तर: ऐसी भूमि जिस पर 5 सालों तक कृषि नहीं कि जाती थी बंजर भूमि कहलाती थी।

किसानों के प्रकार

प्रश्न 36. अपने ही गाँव में रहकर खेती करने वाले किसान को क्या कहा जाता था? 

उत्तर: अपने ही गाँव में रहकर खेती करने वाले किसान को खुदकश्त कहा जाता था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 37. दूसरे गाँव मे खेती करने वाले किसान को क्या कहा जाता था? 

उत्तर: दूसरे गाँव मे खेती करने वाले किसान को पाही काश्त कहा जाता था।

प्रश्न 38. भूमि किराये पर लेकर खेती करने वाले किसान को क्या कहा जाता था? 

उत्तर: भूमि किराये पर लेकर खेती करने वाले किसान को मुजारियन कहा जाता था।

Important Questions mugal prashasan

कला

चित्रकला

प्रश्न 39. मुगल चित्रकला कि नींव किसके समय रखी गयी थी?

उत्तर: मुगल चित्रकला कि नींव हुमायूँ के समय रखी गयी थीथी

प्रश्न 40. मुगल चित्रकला शैली की शुरुआत किसने कि थी?

उत्तर: मुगल चित्रकला शैली की शुरुआत हुमायूँ के समय फारसी चित्रकार मीर सैयद अली और अब्दुरसमद ने कि थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 41. अकबर के दरबार में कौन कौनसे चित्रकार रहते थे?

उत्तर: अकबर के दरबार में दसवंत, अब्दुरसमद, बसावन और महेश आदि चित्रकार रहते थे। अकबर ने कई ग्रंथो का चित्रण करवाया था।

प्रश्न 42. मुगल काल में किस शासक के काल को मुगल चित्रकला का स्वर्ण काल कहा गया?

उत्तर: मुगल काल में जहाँगीर के काल को मुगल चित्रकला का स्वर्ण काल कहा गया।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 43. जहाँगीर के दरबार में कौन कौनसे मुख्य चित्रकार रहते थे?

उत्तर: जहाँगीर के दरबार में अब्दुल हसन, उस्ताद मंसूर, आकारिजा और मनोहर आदि मुख्य चित्रकार रहते थे।

प्रश्न 44. जहाँगीर ने नादिर-उल-अस्त्र कि उपाधि किसको दि थी?

उत्तर: जहाँगीर ने पक्षी चित्रकला में माहिर चित्रकार उस्ताद मंसूर को नादिर-उल-अस्त्र कि उपाधि दि थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 45. जहाँगीर ने नादिर-उल-जमा कि उपाधि किसको दि थी?

उत्तर: जहाँगीर ने व्यक्तियों के चित्र बनाने मे माहिर चित्रकार अब्दुल हसन को नादिर-उल-जमा कि उपाधि दि थी।

प्रश्न 46. शाहजहाँ के दरबार में कौन कौनसे प्रमुख चित्रकार रहते थे?

उत्तर: शाहजहाँ के दरबार में फकीर उल्ला और मीर हाशिम प्रमुख चित्रकार रहते थे।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 47. किस मुगल शासक ने चित्रकला पर प्रतिबंध लगाया था?

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब ने चित्रकला पर प्रतिबंध लगाया था।

स्थापत्य कला

प्रश्न 48. मुगल स्थापत्य कला शैली कौन कौनसी स्थापत्य कला शैलियों का मिश्रण थी?

उत्तर: मुगल स्थापत्य कला शैली इस्लामी और भारतीय स्थापत्य कला शैलियों का मिश्रण थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 49. आगरा में आरमबाग का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: आगरा में आरमबाग का निर्माण बाबर ने करवाया था।

प्रश्न 50. पुरानी दिल्ली कि दीन पनाह का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: पुरानी दिल्ली कि दीन पनाह का निर्माण हुमायूँ ने करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 51. हुमायूँ का मकबरा किसने बनवाया था?

उत्तर: हुमायूँ का मकबरा हुमायूँ कि पत्नी हाजी बेगम ने अकबर के शासन काल में बनवाया था। जोकि भारत में दोहरी गुम्बंद वाला पहला मकबरा था।

प्रश्न 52. अकबर ने अपने शासन काल में कौन कौनसे किलों का निर्माण करवाया था?

उत्तर: अकबर ने अपने शासन काल में आगरा के किले, इलाहाबाद के किले और लाहौर के किले का निर्माण करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 53. फतेहपुर सीकरी शहर किसने बसाया था?

उत्तर: फतेहपुर सीकरी शहर अकबर ने बसाया था।

प्रश्न 54. फतेहपुर सीकरी में अकबर ने कौन कौनसी इमारतों का निर्माण करवाया था?

उत्तर: अकबर ने फतेहपुर सीकरी मे दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, जोधा बाई महल, बीरबल का महल, इबादत खाना, पंच महल, अब्दुल फजल का महल, शेख सलीम चिश्ती कि दरगाह, बुलंद दरवाजा, तुर्की सुल्तान महल आदि इमारतों का निर्माण करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 55. अकबर के मकबरे का निर्माण कहाँ पर करवाया गया था?

उत्तर: अकबर के मकबरे का निर्माण जहाँगीर के द्वारा सिकंदरा में करवाया गया था।

प्रश्न 56. एत्माद-उद-दौला का मकबरा किसने बनवाया था?

उत्तर: एत्माद-उद-दौला का मकबरा जहाँगीर कि पत्नी नूरजहाँ ने बनवाया था। इसमें पहली बार सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया था। इस मकबरे मे पित्रादूरा शैली (छोटे छोटे पत्थरों से जड़ी बूटी का काम) का प्रयोग किया गया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 57. किस मुगल शासक के काल को स्थापत्य कला का स्वर्ण काल कहा गया?

उत्तर: मुगल शासक शाहजहाँ के काल को स्थापत्य कला का स्वर्ण काल कहा गया।

प्रश्न 58. शाहजहाँ ने दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास का निर्माण कहाँ करवाया था?

उत्तर: शाहजहाँ ने दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास का निर्माण आगरा और दिल्ली में करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 59. ताजमहल बनाने वाले कारीगरों का क्या नाम था?

उत्तर: शाहजहाँ द्वारा अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाये गये ताजमहल के कारीगरों का नाम उस्ताद अहम लाहौरी और ईशा खाँ था।

प्रश्न 60. आगरा के किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: आगरा के किले में मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 61. दिल्ली में जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: दिल्ली में जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था।

प्रश्न 62. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: दिल्ली के लाल किले का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 63. आगरा की जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: आगरा की जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ की पुत्री जहाँआरा ने करवाया था।

प्रश्न 64. द्वितीय ताजमहल किसे कहा जाता हैं?

उत्तर: औरंगाबाद में औरंगजेब द्वारा अपनी पत्नी राबिया उद दौरानी की याद मे बनवाये गये मकबरे को द्वितीय ताजमहल कहा जाता हैं। जिसे बीबी के मकबरे के नाम से भी जाना जाता हैं। यह लाल रंग का हैं।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 65. दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने करवाया था।

सिक्के

प्रश्न 66. शाहरुख और बाबरी सिक्का किसने चलवाये थे?

उत्तर: बाबर ने काबुल मे शाहरुख (चांदी का सिक्का) और कांधार में बाबरी सिक्का चलवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 67. रुपया और दाम किसने चलवाया था?

उत्तर: शेरशाह सूरी ने रुपया (चांदी का सिक्का) और दाम (तांबे का सिक्का) चलवाया था।

प्रश्न 68. अब्दुल फजल के अनुसार अकबर के शासन काल में कितनी टकशाले थी?

उत्तर: अब्दुल फजल के अनुसार अकबर के शासन काल के अंतिम दिनों में सोने के सिक्कों (ईलाही) के लिए 4 टकशाले, चांदी के सिक्कों (जलाली वर्गाकार आकार में) के 14 टकशाले और तांबे के सिक्कों (दाम) के 42 टकशाले थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 69. किस मुगल शासक ने अपने सिक्कों पर राम और सीता का चित्रण करवाया था?

उत्तर: मुगल शासक अकबर ने अपने सिक्कों पर राम और सीता का चित्रण करवाया था।

प्रश्न 70. किस मुगल शासक ने सिक्कों पर अपना चित्रण करवाया था?

उत्तर: मुगल शासक जहाँगीर ने सिक्कों पर अपना चित्रण करवाया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 71. आना सिक्कों कि शुरुआत किस शासक के शासन काल में की गयी थी?

उत्तर: आना सिक्कों कि शुरुआत शाहजहाँ के शासन काल में की गयी थी।

प्रश्न 72. किस मुगल शासक के समय सबसे अधिक सिक्कें ढाले गये थे?

उत्तर: मुगल शासक औरंगजेब के समय सबसे अधिक सिक्कें ढाले गये थे। औरंगजेब ने सिक्कों पर कलमा खुदवाने कि परंपरा को बंद कर दिया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 73. टकशालों कि निगरानी कौन रखता था?

उत्तर: टकशालों कि निगरानी दरोगा नामक अधिकारी रखता था।

साहित्य

प्रश्न 74. मुगलों की राजभाषा कौनसी थी?

उत्तर: मुगलों की राजभाषा फारसी थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रमुख किताबें और लेखक

प्रश्न 75. तुजूक-ए-बाबरी की रचना किसने कि थी?

उत्तर: तुजूक-ए-बाबरी (बाबरनामा) की रचना बाबर ने तुर्की भाषा में कि थी। इसका फारसी मे अनुवाद अकबर के समय अबर्दुरहिम खान खाना ने किया था।

प्रश्न 76. हुमायूँनामा किसने लिखा था?

उत्तर: हुमायूँनामा हुमायूँ कि बहन गुलबदन बेगम ने लिखा था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 77. अकबरनामा कि रचना किसने की थी?

उत्तर: अकबरनामा कि रचना अब्दुल फजल ने की थी।

प्रश्न 78. मुंतखाब-उल-तबारिक कि रचना किसने कि थी?

उत्तर: मुंतखाब-उल-तबारिक कि रचना बदायूंनी ने कि थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 79. तुजूक-ए-जहांगिरी की रचना किसने कि थी?

उत्तर: तुजूक-ए-जहांगिरी की रचना जहाँगीर ने कि थी।

प्रश्न 80. पादशाहनामा कि रचना किसने कि थी?

उत्तर: पादशाहनामा कि रचना अब्दुल हामिद लाहौरी ने कि थी। इसकी रचना शाहजहाँ के काल मे हुई थी।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 81. शाहजहाँनामा की रचना किसने की थी?

उत्तर: शाहजहाँनामा की रचना इनायत खाँ ने की थी।

प्रश्न 82. औरंगजेब के द्वारा लिखे गये पत्र का संकलन किसमे मिलता है?

उत्तर: औरंगजेब के द्वारा लिखे गये पत्र का संकलन रूफ्काते आलमगिरी में मिलता है।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 83. फतवा-ए-आलमगिरी किसने लिखी थी?

उत्तर: फतवा-ए-आलमगिरी शेख निजामुद्दीन अहमद ने लिखी थी।

प्रश्न 84. मंजुल बहरीन किसकी रचना थी?

उत्तर: मंजुल बहरीन दारा शिकोह कि रचना थी। जिसका अर्थ होता हैं दो समुंद्रो का मिलन।

Important Questions mugal prashasan

अनुवादित किताबें

प्रश्न 85. अकबर ने किसके नेतृत्व में अनुवाद विभाग का निर्माण किया था?

उत्तर: अकबर ने फैजी (अब्दुल फजल का बड़ा भाई) के नेतृत्व में अनुवाद विभाग का निर्माण किया था।

प्रश्न 86. पंचतंत्र कि फारसी अनुवाद किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर: पंचतंत्र कि फारसी अनुवाद अब्दुल फजल के द्वारा किया गया था। जिसको अनवार-ए-सुहाली नाम से जाना जाता हैं।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 87. रामायण का फारसी अनुवाद किसने किया था?

उत्तर: रामायण का फारसी अनुवाद बदायूंनी ने किया था।

प्रश्न 88. लीलावती का फारसी अनुवाद किसने किया था?

उत्तर: लीलावती का फारसी अनुवाद फैजी ने किया था।

Important Questions mugal prashasan

प्रश्न 89. महाभारत का फारसी अनुवाद किसने किया था?

उत्तर: महाभारत का फारसी अनुवाद फैजी, बदायूंनी और नकीब खाँ ने किया था। जिसे रज्मनामा नाम से जाना जाता हैं।

प्रश्न 90. दारा शिकोह ने कौन कौनसी प्रसिद्ध पुस्तकों का फारसी अनुवाद किया था?

उत्तर: दारा शिकोह ने बाईबल, भगवत गीता तथा 52 उपनिषदों का फारसी अनुवाद किया था।

Important Questions mugal prashasan

यह भी पढ़े👇

सूफी आंदोलन – 61 प्रश्न उत्तर सहित

भक्ति आंदोलन – 136 प्रश्न उत्तर सहित

मराठा साम्राज्य – 136 प्रश्न उत्तर सहित

बहमनी साम्राज्य – 56 प्रश्न उत्तर सहित

विजयनगर साम्राज्य – 199 प्रश्न उत्तर सहित

अरबों का आक्रमण – 28 प्रश्न उत्तर सहित

महमूद गजनवी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

मुहम्मद गोरी – 31 प्रश्न उत्तर सहित

राजपूत वंश – 63 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (दास और खिलजी) – 73 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (तुगलक, सैयद, लोदी) – 87 प्रश्न उत्तर सहित

सल्तनत काल (प्रशासन, कला और साहित्य) – 62 प्रश्न

सूर वंश (शेरशाह सूरी) – 66 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (बाबर और हुमायुं) – 89 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (अकबर) – 107 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (जहांगीर और शाहजहाँ) – 96 प्रश्न उत्तर सहित

मुगल वंश (औरंगजेब और अन्य) – 76 प्रश्न उत्तर सहित

प्राचीन भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्राचीन भारत का इतिहास

भारतीय संविधान के अनुच्छेद

महत्वपूर्ण किताबें

मध्यकालीन भारत का इतिहास

कक्षा 6 से 12 तक NCERT बुक्स

Leave a Comment